कोटा के सीवी गार्डन में घुसा लेपर्ड, मॉर्निंग वॉकर्स में मची भगदड़; क्रेन की मदद से साढ़े तीन घंटे में हुआ रेस्क्यू

पुलिस-वन विभाग ने गार्डन खाली करवाकर बंद किए गेट

कोटा के सीवी गार्डन में घुसा लेपर्ड, मॉर्निंग वॉकर्स में मची भगदड़; क्रेन की मदद से साढ़े तीन घंटे में हुआ रेस्क्यू
35 फीट ऊंचे पेड़ पर चढ़ा लेपर्ड: तीन बार चूका निशाना, क्रेन से पास पहुंचकर चौथे डार्ट में किया ट्रैंकुलाइज।

कोटा। शहर के नयापुरा इलाके में छत्र विलास गार्डन में बुधवार सुबह लेपर्ड घुस आया। लेपर्ड को अचानक अपने बीच देख मॉर्निंग वॉक कर रहे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लेपर्ड दौड़ते 35 फीट ऊंचे जामुन के पेड़ पर चढ़ गया। मौके पर मौजूद पुलिस उपाधीक्षक अंकित जैन व सुभाष मिश्रा की सूचना पर  वन विभाग और नयापुरा थाने की पुलिस  मौके पर पहुंची और गार्डन को खाली करवाकर लोगों को बाहर किया। इसके बाद रेस्क्यू आॅपरेशन शुरू किया गया। साढ़े तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद लेपर्ड को रेस्क्यू किया जा सका। वेटनरी डॉक्टर्स की टीम लेपर्ड को नयापुरा स्थित चिड़ियाघर ले गई। जहां उसका स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। वन अधिकारियों का कहना है कि लेपर्ड की उम्र करीब 2 वर्ष है और वह आर्मी एरिया के जंगलों से भटकता हुआ गार्डन में पहुंच गया। 

पुलिस ने गार्डन करवाया खाली
तेंदुए की मौजूदगी की सूचना मिलते ही पुलिस व वन विभाग की टीम ने सीवी गार्डन में मौजूद लोगों को बाहर निकाल दिया। सुरक्षा के लिहाज से गार्डन के गेट बंद कर दिए गए। इसके बाद टीम ने पेड़ पर बैठे तेंदुए की निगरानी शुरू कर दी। वन विभाग की टीम तेंदुए को सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू करने की तैयारियां शुरू की गई। 

तीन बार निशाना चूका, चौथे डॉट में हुआ ट्रैकुलाइज
रेस्क्यू आॅपरेशन के दौरान वन विभाग की टीम के साथ सीसीएफ और दो एसीएफ समेत करीब 10 से 12 वनकर्मियों की टीम लेपर्ड को ट्रैंकुलाइज करने में जुटी रही। लेपर्ड 35 फीट ऊंचे पेड़ की डाल पर बैठा हुआ था। वेटनरी डॉक्टर अखिलेश पांडेय ने ट्रैंकुलाइज करने के लिए डॉट लगाए लेकिन ऊंचाई अधिक होने और पेड़ घना होने के कारण निशाना नहीं लग पाया। इस दरमियान तीन डॉट किए गए लेकिन हर बार निशाना चूक गया। इस बीच नगर निगम से क्रेन मंगवाई गई। जिसकी मदद से निश्चित दूरी पर चिकित्सक ने ट्रैंकुलाइज गन से डॉट किया। चौथे प्रयास में सफलता मिली और लेपर्ड को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया। 

पहले भी शहर में नजर आ चुका है तेंदुआ
वन विभाग के अनुसार इससे पहले भी माला फाटक रोड स्थित आर्मी एरिया और स्वास्थ्य विभाग कार्यालय के पास लेपर्ड नजर आ चुका है। उस समय वन विभाग ने पिंजरा भी लगाया था, लेकिन वह ट्रैप नहीं हो सका। अब सीवी गार्डन में लेपर्ड दिखाई देने के बाद एक बार फिर वन विभाग की टीम सक्रिय हो गई है।

Read More करोड़ों के दावों के बीच मूलभूत सुविधाओं को तरसते वार्ड, बारिश में नाले बन रहे आफत

सवा सात बजे सूचना मिली थी, इस पर तुरंत दो वन्यजीव चिकित्सकों के साथ रेस्क्यू टीम सीवी गार्डन रवाना कर दिया था। टीम को तेंदुआ पेड़ पर बैठा हुआ दिखाई दिया। साढ़े तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू कर लिया गया। चिकित्सकों की निगरानी में उसका स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है।
-प्रमोद धाकड़,डीएफओ वन्यजीव विभाग कोटा

Read More कोटा सुपर थर्मल पावर स्टेशन में कोयले पर पड़ी मानसून की मार, 5 महीनों में लगा 45.34 लाख रूपये डेमरेज चार्ज

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर में नगर निकाय चुनाव की सुरक्षा में 10 हजार पुलिसकर्मी तैनात, 9 और 11 सितंबर को दो चरणों में होगा मतदान जयपुर में नगर निकाय चुनाव की सुरक्षा में 10 हजार पुलिसकर्मी तैनात, 9 और 11 सितंबर को दो चरणों में होगा मतदान
निकाय चुनाव के दौरान शांतिपूर्ण मतदान के लिए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी। 9 और 11 सितंबर को दो चरणों...
सड़क सुरक्षा पर कैग रिपोर्ट : विभागों को 20 नवंबर तक जवाब देने के निर्देश
चंडीगढ़ कांग्रेस को मजबूती, पार्षद रामचंद्र यादव और पंजाबी अभिनेत्री अदिति आर्या ने थामा कांग्रेस का हाथ
राजस्थान निकाय चुनाव : पहले चरण में 162 निकायों के 57.52 लाख मतदाता तय करेंगे 20,623 प्रत्याशियों की किस्मत
भूपेन हजारिका की 100वीं जयंती पर पीएम मोदी ने किया नमन, कहा- उनकी आवाज ने पूर्वोत्तर की भावना देश तक पहुंचाई
कोटा के सीवी गार्डन में घुसा लेपर्ड, मॉर्निंग वॉकर्स में मची भगदड़; क्रेन की मदद से साढ़े तीन घंटे में हुआ रेस्क्यू
संरा मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क की चेतावनी, कहा- AI मानवता के अस्तित्व के लिए गंभीर खतरा पैदा कर सकता है