कोटा में भीषण हादसा : सिटी मॉल में लगी भीषण आग, करोड़ों का माल जलकर खाक
50 फायर मैन, 15 दमकल व हाईड्रोलिक लेडर से दो घंटे लगे आग बुझाने में
पुलिस प्रशासन के अधिकारी पहुंचे मौके पर, कोई जनहानि नहीं।
कोटा। विज्ञान नगर थाना क्षेत्र स्थित सिटी मॉल में बुधवार सुबह दस बजे बाद अचानक भीषण आग लग गई। आग मॉल में द्वितीय तल स्थित शोरूम में लगी थी। जिसके बाद वह पूरे मॉल में फेल गई। आग से करोड़ों का नुकसान होने की आशंका है। कोई जन हानि की सूचना नहीं है। सूचना पर नगर निगम समेत अन्य विभागों की करीब एक दर्जन से अधिक दमकलें मौके पर पहुंची और करीब दो घंटे की मशक्कत से आग पर काबू पाया जा सका। आग की सूचना पर पुलिस व प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे।
जानकारी के अनुसार मॉल में द्वितीय तल स्थित चायनीज खिलौनों के शोरूम से धुंआ निकलने लगा था। उस समय तक मॉल की अधिकतर दुकानें बंद ही थी। स्टाफ पहुंच ही रहा था कि अचानक धुंआ उठते देख कर्मचारियों ने मॉल प्रबंधक को सूचना दी। वहां से फायर विभाग को सूचना दी गई। जब तक दमकलें मौके पर पहुंची तब तक आग काफी अधिक बढ़ गई थी। चायनीज आइटम होने से आग तेजी से पूरे मॉल में फेल गई। जिससे वहां धुंआ ही धुंआ हो गया। पूरा स्टाफ मॉल से बाहर आ गया। सूचना पर एक के बाद एक सायरन बजाती दमकलें मौके पर पहुंची। कई दुकानों व मॉल के सामने की तरफ के कांच तोड़कर आग बुझाने में जुटे।
नगर निगम के मुख्य अग्निशमन अधिकारी अमजद खानव सहायक अगिनशमन अधिकारी सीता चौबदार समेत निगम के करीब 50 से अधिक फायरमैन आग बुझाने में जुटे। इधर सूचन मिलते ही शहर पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम, जिला कलक्टर पीयूष समारिया, नगर निगम आयुक्त ओम प्रकाश मेहरा, एएसपी दिलीप सैनी, एडीएम सिटी अनिल सिंघल समेत पुलिस व प्रशासन के आला अधिकारी और विज्ञान नगर थानाधिकारी मुकेश मीणा व जाब्ता भी मौके पर पहुच गया था। पुलिस ने मॉल की तरफ जाने वाले रास्ते को बंद कर दिया। लेकिन आग अधिक होने पर वहां लोगों की भीड़ जमा हो गइ थी। जिसे पुलिस कर्मियों ने नियंत्रित किया।
निगम के सीएफओ अमजद खान ने बताया कि निगम की 12, डीसीएम, थर्मल व सिविल डिफेंस की एक-एक और एक हाईड्रोलिक लेडर दमकल समेत करीब 15 दमकलों से दो घंटे में आग पर काबू पाया जा सका। उन्होंने बताया कि आग से मॉल में तो काफी नुकसान हुआ है लेकिन किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई।
इधर मॉल के पीछे निजी कोचिंग है। जहां स्टूटेंड की क्लासेज लग रही थी। मॉल से कोचिंग की तरफ धुंआ उठते दिखा तो गार्ड ने प्रबंधन को सूचना दी। प्रबंधन ने सायरन बजाकर सभी बच्चों को कोचिंग से बाहर निकाला। मॉल में आग लगने से काफी देर तक मौके पर हडकम्प मचा रहा। निगम के सीएफओ राकेश व्यास ने बताया कि आग लगने काव कारण प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।

Comment List