नगर निगम शहर में शुरू करेगा दो अम्बेडकर ई लाइब्रेरी

स्टेशन व विज्ञान नगर क्षेत्र में मिलेगी सुविधा

नगर निगम शहर में शुरू करेगा दो अम्बेडकर ई लाइब्रेरी
युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में रहेंगी सहयोगी।

कोटा। नगर निगम की ओर से शहर में संचालित लाइब्रेरी व वाचनालयों के अलावा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए शहर में दो स्थानों पर अम्बेडकर ई लाइब्रेरी भी शुरू की जाएंगी। राज्य सरकार के निर्देश पर शुरू की जाने वाली इन लाइब्रेरियों में शहर के किसी भी क्षेत्र के युवा प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित तैयारी सबंधी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। नगर निगम की ओर से स्टेशन क्षेत्र स्थित सुभाष लाइब्रेरी परिसर और विज्ञान नगर स्थित राम रहीम पार्क में इन ई लाइब्रेरियों को शुरू किया जाएगा।

कम्प्यूटर व इंटरनेट की मिलेगी सुविधा
नगर निगम की ओर से इन अम्बेडकर ई लाइब्रेरियों में आने वाले युवाओं को कम्प्यूटर व इंटरनेट की सुविधा मिलेगी। जिससे युवा प्रतियोगी परीक्षा से संबंधित जानकारी इंटरनेट के माध्यम से भी प्राप्त कर सकेंगे। ऑनलाइन जानकारी की सुविधा के साथ ही पुस्तकों के माध्यम से भी ऑफ लाइन जानकारी कर अभ्यर्थी ज्ञान अर्जित कर सकेंगे।

आयुक्त ने देखा मौका, आमजन से की चर्चा
राज्य सरकार की ओर से कोटा में नगर निगम के माध्यम से दो स्थानों पर अम्बेडकर ई लाइब्रेरी शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। ये लाइब्रेरी निगम के अपने भवनों में ही संचालित की जानी है। इसे देखते हुए निगम आयुक्त ने स्टेशन क्षेत्र स्थित सुभाष लाइब्रेरी को इसके लिए चिन्हित किया है। उन्होंने बुधवार को स्वयं मौका देखा। साथ ही वहां पूर्व में संचालित वाचनालय में मौजूद लोगों से चर्चा भी की। इसके अलावा विज्ञान नगर स्थित राम रहीम पार्क में नए सिरे से लाइब्रेरी शुरू की जाएगी। हालांकि यहां पूर्व में वाचनालय था लेकिन 
वह लम्बे समय से बंद है।

आचार संहिता से पहले शुरू होने की संभावना
नगर निगम द्वारा शहर में इन दोनों ही लाइब्रेरी को निकाय चुनाव की आचार संहिता से पहले और 15 अगस्त के बाद शुरू करने की संभावना है। जिससे शहर के युवाओं को अपना भविलषय संभावने के लिए अध्ययन का एक बेहतर स्थान उपलब्ध हो सकेगा।

Read More  नगर निकाय चुनाव कोटा: अब तक की मतगणना में भाजपा 42 और कांग्रेस 22 पर जीती, 3 सीट पर निर्दलीय विजयी, भाजपा के पूर्व पार्षद को मिली करारी हार

प्रदेश में शुरू होनी हैं 200 ई लाइब्रेरी
जानकारी के अनुसार पूरे प्रदेश में करीब 200 अम्बेडकर ई लाइब्रेरी शुरू करने की योजना है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अप्रेल में आयोजित एक कार्यक्रम में इसकी घोषणा की थी। उसी घोषणा की पालना में इनकी शुरू की जा रही है।

Read More नगर निकाय चुनाव : सांगोद में बना भाजपा का बोर्ड

Post Comment

Comment List

Latest News

कांग्रेस प्रत्याशी मावर ने मांगा समर्थन : भाजपा पर लगाए आरोप, जयपुर की सफाई और सीवर-विरासत संरक्षण को बताया प्राथमिकता कांग्रेस प्रत्याशी मावर ने मांगा समर्थन : भाजपा पर लगाए आरोप, जयपुर की सफाई और सीवर-विरासत संरक्षण को बताया प्राथमिकता
महापौर चुनाव में कांग्रेस ने सुनीता महावर को प्रत्याशी बनाकर मुकाबला रोचक कर दिया है। चार बार की पार्षद महावर...
केरल में भारी बारिश से भूस्खलन और बाढ़ : पर्यटकों समेत 6 लोगों की मौत, महिला सहित 4 लोग लापता
डेढ़ हजार रुपए फुट हो गई है रावण के पुतले की लागत, कारीगर बोले-मौसम साथ रहा तो ही हो पाएगी कमाई
मेयर चुनाव से पहले कांग्रेस का भाजपा पार्षदों में सेंध का दावा : टिकट वितरण से कई पार्षद आहत, सुनील शर्मा बोले- अंतरात्मा की आवाज पर मतदान से होगा उलटफेर
एआई की निगाह में राजस्थानी निकायों के चुनाव : राजस्थान में पार्टियां नहीं, मानो होटल इंडस्ट्री लड़ रही चुनाव
शहरी सरकारों के मुखिया का फैसला आज : 273 निकायों में होगा मतदान, 32 में निर्विरोध अध्यक्ष चुने
छात्राओं के लिए हॉस्टल की कमी को लेकर राहुल गांधी का सरकार पर तंज : दीया जलाने का पैसा है, छात्रा हॉस्टल बनाने का नहीं