दोस्त ने 300 रुपए के लिए की दोस्त की हत्या, साथ बैठकर पी थी शराब

रुपए को लेकर कहासुनी हो गई थी

दोस्त ने 300 रुपए के लिए की दोस्त की हत्या, साथ बैठकर पी थी शराब

दोनों के बीच बात बात में झगड़ा इतना बढ़ गया कि पारस ने पत्थर काटने की खुदाल से उसके सिर पर हमला किया, जिससे उसकी मौत हो गई।

कोटा। नांता थाना क्षेत्र में एक मजदूर ने 300 रुपए के लिए अपने साथी दोस्त पर पत्थर काटने वाली खुदाल से हमला कर हत्या कर दी और फरार हो गया। मामले में पुलिस ने मृतक के भाई मनाज की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज किया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। बताया जा रहा है रमेश बैरवापुत्र देवलाल निवासी  गांव धरनावत भवानीमंडी और परमा के बीच शनिवार रात पैसे हिसाब के दौरान तीन सौ रुपए को लेकर कहासुनी हो गई थी तथा दोनों के बीच बात बात में झगड़ा इतना बढ़ गया कि पारस ने पत्थर काटने की खुदाल से उसके सिर पर हमला किया, जिससे उसकी मौत हो गई।

पहले बैठकर पी शराब, फिर झगड़ा

थानाधिकारी एवं आरपीएस प्राबेशनर महेश कुमार गुर्जर ने बताया कि रमेश और पारस दोनों पत्थर मंडी में एक जगह पर ही मजदूरी करते थे और दोनों आपस में दोस्त थे। रमेश अपने माता-पिता के साथ ही पत्थरमंडी में रहता था। रमेश और पारस पत्थर काटने का काम करते थे। लंबे समय से साथ मजदूरी कर रहे थे। शनिवार रात को   दोनों साथ बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान दोनों हिसाब किताब कर रहे थे, तो रमेश ने उसे 300 रुपए कम दिए । इसी बात पर दोनों के बीच झगड़ा हो गया। झगड़ा इतना बढ़ गया कि रुपए के लेन-देन पर परमा ने पत्थर काटने में उपयोग होने वाले लोहे के औजार गुनिया से रमेश के सिर पर हमला कर दिया। इससे वह रमेश घायल हो गया और उसे तुरंत एमबीएस हॉस्पिटल लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 एएसआई दुर्गालाल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों मजदूरी के बाद मिले रुपए को लेकर विवाद कर बैठे। झगड़ा बढ़ने पर आरोपी परमा ने औजार से हमला कर दिया। पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Read More हॉर्मुज संकट से थमी सुगंध की सप्लाई, खाड़ी देशों के इत्र 15-20% हुए महंगे

Tags: murdered

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पीएम मोदी ने पेश किए विकसित भारत 2047 के लिए 9 संकल्प : जनता को संभालनी होगी कमान, सामूहिक भागीदारी एवं जीवनशैली में बदलाव के लिए राष्ट्रव्यापी प्रतिनिधित्व का आह्वान पीएम मोदी ने पेश किए विकसित भारत 2047 के लिए 9 संकल्प : जनता को संभालनी होगी कमान, सामूहिक भागीदारी एवं जीवनशैली में बदलाव के लिए राष्ट्रव्यापी प्रतिनिधित्व का आह्वान
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मांड्या में 'विकसित भारत' के लिए नौ संकल्पों का मंत्र दिया। उन्होंने जल संरक्षण, 'एक पेड़...
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड : दसवीं की पहली बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी, पहली बार अप्रैल में हुआ परिणाम जारी
PhysicsWallah को आयकर विवाद में आंशिक राहत, टैक्स डिमांड घटाकर 263.34 करोड़ रुपये से 192.7 करोड़ रुपये हुई
पश्चिम एशिया संकट खत्म करने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ा समर्थन : 18 देशों ने की तत्काल युद्धविराम की अपील, लेबनान को कूटनीतिक वार्ताओं का हिस्सा बनाना अनिवार्य 
सूर्यनगरी में गर्मी के तेवर तेज : एसी-कूलर से बढ़ा लोड, शहर में बिजली की मांग तेजी से बढ़ी
महिला आरक्षण पर केंद्र सरकार की नीयत पर कांग्रेस ने उठाया सवाल : जातिगत जनगणना से बचने का लगाया आरोप, 16 अप्रैल से शुरू होगा संसद का विशेष सत्र
पीएम मोदी ने दी कर्नाटक को बड़ी सौगात : आदिचुनचनगिरि में नए तीर्थस्थल का किया उद्घाटन, दिवंगत संत श्री बालगंगाधरनाथ स्वामीजी को है समर्पित