राजस्थान नगर निकाय चुनाव : कोटा में ओम बिरला ने डाला वोट, मतदाताओं से लोकतंत्र के उत्सव में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की
सभी मतदाताओं से अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने की अपील
राजस्थान नगर निकाय चुनाव के तहत लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कोटा के वार्ड 83 में मतदान किया। उन्होंने स्प्रिंगडेल्स स्कूल स्थित मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के बाद बिरला ने मतदाताओं से लोकतंत्र के इस उत्सव में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील।
कोटा। राजस्थान नगर निकाय चुनाव के तहत मतदान जारी है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने अपने संसदीय क्षेत्र कोटा के वार्ड 83 में मतदान किया। उन्होंने स्प्रिंगडेल्स स्कूल स्थित मतदान केंद्र पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के बाद बिरला ने सभी मतदाताओं से अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने की अपील की।
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के इस उत्सव में प्रत्येक मतदाता की भागीदारी जरूरी है। उन्होंने लोगों से मतदान केंद्र पहुंचकर अपने वोट के अधिकार का प्रयोग करने और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत बनाने का आह्वान किया।
Related Posts
Post Comment
Latest News
05 Oct 2026 19:01:53
'वोट चोरी' के आरोपों को लेकर एनएसयूआई (NSUI) ने जंतर-मंतर पर 'जीवित लाश' बनकर अनोखा प्रतीकात्मक प्रदर्शन किया। एनएसयूआई के...

Comment List