कतार में लगे ओम बिरला, आम मतदाता की तरह किया मतदान
आवास से पैदल पहुंचे मतदान केन्द्र, मतदाताओं के साथ कतार में खड़े होकर डाला वोट
शक्ति नगर के वार्ड 83 स्थित मतदान केन्द्र पर पहुंचे लोकसभा अध्यक्ष, नियमों का किया पालन।
कोटा।लोकसभा अध्यक्ष और कोटा-बूंदी से सांसद ओम बिरला ने शुक्रवार सुबह शक्ति नगर स्थित वार्ड संख्या 83 के मतदान केंद्र पर कतार में लगकर मतदान किया।लोकसभा अध्यक्ष बिरला सुरक्षाकर्मियों के साथ अपने आवास से पैदल ही पास स्थित एक निजी स्कूल के मतदान केंद्र पहुँचे।
केंद्र पर मतदाताओं की भीड़ होने के कारण वे नियमों का पालन करते हुए सामान्य नागरिक की तरह कतार में खड़े हुए। जैसे-जैसे कतार आगे बढ़ी, वे भी आगे बढ़ते गए और नियमानुसार एक आम मतदाता की तरह अपना वोट डाला।
Related Posts
Post Comment
Latest News
11 Sep 2026 14:13:50
जयपुर नगर निगम चुनाव में दोपहर 1 बजे तक 37.40% मतदान दर्ज हुआ। बगरू क्षेत्र के वार्ड 60 में सर्वाधिक...

Comment List