एक तरफ कचरा पॉइंट खत्म करने हैं, दूसरी तरफ लाखों खर्च कर नए बना रहे

नयापुरा में बन रहा आधुनिक मॉर्डन ग्रीन कचरा पॉइंट

एक तरफ कचरा पॉइंट खत्म करने हैं, दूसरी तरफ लाखों खर्च कर नए बना रहे

केन्द्र की टीम के सदस्यों ने नगर निगम कोटा उत्तर व दक्षिण क्षेत्र में निरीक्षण किया।

कोटा। स्मार्ट सिटी से पर्यटन नगरी के रूप में विकसित हो रहे कोटा शहर जहां स्वच्छता रैकिंग में अभी तक पहले सौ भी अपनी जगह नहीं बना सका है। ऐसे में शहर से एक  तो कचरा पॉइंट खत्म करने की सलाह केन्द्रीय टीम द्वारा दी गई है। वहीं नगर निगम द्वारा लाखों रुपए खर्च कर नए-नए कचरा पॉइंट बनाए जा रहे हैं। नगर निगम कोटा दक्षिण की ओर से झालावाड़ रोड पर ईएसआई के सामने और किशोरपुरा मुक्तिधाम में 10-10 लाख रुपए की लागत से दो अंडर ग्राउंड पात्र बनाए जा रहे हैं। जिनका काम इसी महीने शुरु होकर जुलाई तक पूरा होने की संभावना है। इनका मकसद है कि सड़क पर कचरा नजर नहीं आएगा। वहीं नगर निगम कोटा उत्तर की ओर से नयापुरा में आधुनिक मॉर्डन ग्रीन कचरा पाइंट बनाया जा रहा है। हालांकि इसे नि:शुल्क ही बनाना बताया जा रहा है। लेकिन कचरा पॉइंट खत्म करने की जगह पर नए-नए पॉइंट बनाए जा रहे है। 

केन्द्रीय टीम ने निगम आयुक्त को दिया था सुझाव
स्वच्छ भारत मिशन के तहत हर साल होने वाले स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए इस बार भी केन्द्र की टीम कोटा आई थी। टीम के सदस्यों ने नगर निगम कोटा उत्तर व दक्षिण क्षेत्र में निरीक्षण किया था। इस दौरान उन्होंने शहर की सफाई से लेकर गीला सूखा कचरा, कचरा पॉइंट और ट्रेचिंग ग्राउंड से लेकर सार्वजनिक व आधुनिक शौचालयों की साफ सफाई तक देखी थी। सर्वेक्षण पूरा होने के बाद कोटा से रवाना होते समय टीम के सदस्यों ने निगम कार्यालय में कोटा उत्तर आयुक्त से मुलाकात की थी। उस दौरान टीम के सदस्यों ने आयुक्त को सुझाव  दिया था कि जब नगर निगम टिपरों के माध्यम से घर-घर कचरा संग्रहण करवा रहा है। उस कचरे को सीधे आधुनिक कचरा ट्रांसफर स्टेशन पर पहुंचाया जा रहा है। वहां से कचरे को नांता स्थित ट्रेचिंग ग्राउंड भेजा जा रहा है। ऐसे में शहर में कचरा पॉइंट नजर ही नहीं आने चाहिए। नगर निगम को सभी कचरा पॉइंट समाप्त कर देने चाहिए। जिससे सड़क पर कचरा नजर ही नहीं आए।  केन्द्रीय टीम के सुझाव के बावजूद कचरा पॉइंट खत्म करने की जगह नगर निगम और नए कचरा पॉइंट बना रहा है। 

ऐसा होगा आधुनिक ग्रीन कचरा पॉइंट
नगर निगम कोटा उत्तर क्षेत्र के नयापुरा में सीबी गार्डन के सामने आधुनिक मॉर्डन ग्रीन कचरा पॉइंट बनाया जा रहा है। नयापुरा बाग स्कूल के आगे सीबी गार्डन रोड पर स्टेडियम की चार दीवारी के सहारे इस कचरा पॉइंट का निर्माण किया जा रहा है। इसे डबल लेयर में बनाया जा रहा है। इसके बाहरी लेयर में चार दीवारी बनाई जा रही है। इसके चारों तरफ पौधे लगाए जाएंगे। इसकी दीवारों पर चित्रकारी की जाएगी। इस पर गेट लगाया जाएगा। उसके अंदर की तरफ  इससे ऊंची चार दीवारी बनाई जा रही है। जिसमें आस-पास से एकत्र कचरा डाला जाएगा। कचरा डालने के बाद गेट बंद हो जाएगा। जिससे बाहर से कचरा नजर नहीं आएगा। यहां बाहर से हरियाली नजर आएगी और अंदर कबरा रहेगा। दिन के समय निगम का वाहन आएगा और कचरा समेट कर ले जाएगा। हालांकि इसी जगह पर पहले भी कचरा पॉइंट था। वह खुला होने से सड़क पर कचरा फेला रहता था। उसे साफ कर नए रूप में कचरा पॉइंट बनाया जा रहा है। इधर जिस तरह से कचरा पॉइंट का निर्माण किया जा रहा है। उसे देखकर वहां से निकलने वाले सभी लोग यह जानने को उत्सुक हैं कि आखिर यहां क्या बनाया जा रहा है। 

जनता के धन की बर्बादी
कांग्रेस सरकार के समय में नगर निगम की ओर से शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए कचरा पॉइंट को खत्म किया गया था। कचरा पॉइंट की जगह पर पौधारोपण किया गया था। पिछली बार भाजपा के बोर्ड में ही आधुनिक कचरा पात्रों के नाम पर लाखों  रुपए खर्च किए गए थे। अब फिर से 10-10 लाख के कचरा पात्र बनाए जा रहे है। सड़क का कचरा और कचरा पॉइंट का कचरा तो सही ढंग से साफ हो नहीं रहा है। ऐसे में नए कचरा पात्र व कचरा पॉइंट बनाने में लाखों  रुपए खर्च करना जनता के धन की बर्बादी है। 
- पवन मीणा, उप महापौर, नगर निगम कोटा दक्षिण

Read More सीएमओ में बैठक : सूचना आयुक्त के रिक्त पदों पर होगी नियुक्ति, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली भी विशेष रूप से मौजूद

इनका कहना है
नयापुरा में सीबी गार्डन के सामने की तरफ आधुनिक मॉर्डन ग्रीन कचरा पॉइंट बनाया जा रहा है। इसमें बाहर की तरफ हरियाली के लिए पौधे लगाए जाएंगे। चार दीवारी पर पेंटिंग की जाएगी। अंदर की तरफ कचरा डलेगा। इस कचरे को नियमित उठाया जाएगा। जिससे यह बाहर से कचरा पॉइनट नजर नहीं आएगा। यह कचरा पाइंट प्रयोग के तौर पर  नि:शुल्क बनवाया जा रहा है। वह भी उसी जगह पर जहां पहले से कचरा पॉइंट था। यदि प्रयोग सफल रहा तो अन्य जगह पर भी बनवाएंगे। कोटा उत्तर निगम में बस स्टैंड और केएसटी के कचरा पॉइंट को खत्म किया है। सभी कचरा पॉइंट समाप्त होंगे लेकिन इसमें समय लगेगा। यही कारण है कि जब तक वे खत्म नहीं होते तब तक उन्हें सही बनाए रखा जा रहा है। लेकिन उन पर खर्चा नहीं किया जा रहा। 
- अशोक  कुमार त्यागी, आयुक्त, नगर निगम कोटा उत्तर 

Read More भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ता सुनवाई : दिया कुमारी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा- कांग्रेस राज में नहीं होती थी सुनवाई, समस्याएं और उनका समाधान एक निरंतर प्रक्रिया

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब  पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब 
राज्यों में पराली जलाने की कोई घटना सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण का स्तर ऊंचा बना हुआ...
मुरलीपुरा थाना पुलिस की कार्रवाई : व्यापारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाला बदमाश गिरफ्तार, वसूली का काम करता है आरोपी
कांग्रेस नेताओं के बयान पर भजनलाल शर्मा का पलटवार : पार्टी के झूठ और लूट ने उसे धरातल पर ला दिया, कहा- अपने कर्म पर ध्यान नहीं देते ये लोग 
प्रॉपर्टी कारोबारी की स्कॉर्पियो जलाने की साजिश : सीसीटीवी में कैद बदमाशों की करतूत, पेट्रोल डालकर गाड़ी में लगाई आग 
आप ने भाजपा की चुनावी धांधली को लेकर कांग्रेस की चुप्पी पर उठाए सवाल : सिर्फ अपनी पार्टी के लिए बोलते हैं राहुल गांधी, सौरभ भारद्वाज ने दी इन आरोपों पर बोलने की चुनौती
बेघरों के लिए ढाल बनी सरकार : आश्रय स्थलों का खड़ा किया मजबूत नेटवर्क, रैन बसेरों से 21 हजार से अधिक लोगों को मिल रहा सहारा
कांग्रेस ने संजय गांधी को दी श्रद्धांजलि, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चित्र पर अर्पित किए पुष्प