100 में से 16 पार्षद मात्र साक्षर, 46 फीसदी ही 12वीं तक शिक्षित

उच्च शिक्षा वाले पार्षद भी बड़ी संख्या में

100 में से 16 पार्षद मात्र साक्षर, 46 फीसदी ही 12वीं तक शिक्षित
शिक्षा के मामले में ऐसा है नए बोर्ड का रिपोर्ट कार्ड।

कोटा । शहर की सरकार का नया बोर्ड बनने वाला है। 100 वार्डों में विजयी हुए पार्षद अब नगर निगम में बैठ कर शहर के विकास के निर्णय करेंगे। दैनिक नवज्योति ने नये बनने वाले बोर्ड के मैंबर का शिक्षा का स्तर चैक किया तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ। नये बोर्ड में 100 में से 16 पार्षद मात्र साक्षर हैं। इनमें भी महिला पार्षदों की संख्या अधिक है। 46 फीसदी पार्षद साक्षर से 12 वीं तक पढ़े हैं। यानि आधे पार्षदों ने तो कॉलेज की शक्ल भी नहीं देखी । एक पार्षद 5 वीं पास है। 5 पार्षद ऐसे हैं जो केवल 8 वीं तक ही पढ़े हुए हैं। 4 पार्षद कक्षा 9 से आगे नहीं पढ़ सके। 9 पार्षद तो ऐसे भी हैं जो केवल 10 वीं पास हैं। दो पार्षदों ने केवल आईटीआई की हुई है। जबकि दो के पास डिप्लोमा है। करीब 50 फीसदी पार्षद ग्रेजुएट व पोस्ट ग्रेजुएट हैं।

45 पार्षद ग्रेजुएट व पोस्ट ग्रेजुएट
प्राप्त जानकारी के अनुसार एक ओर जहां आधे पार्षद कॉलेज तक भी नहीं पहुंच सके। वहीं करीब आधे पार्षद यानि 45 ऐसे हैं जो ग्रेजुएट व पोस्ट ग्रेजुएट हैं। इनमें 27 पार्षद स्नातक हैं। किसी ने बीकॉम तो किसी ने बीएससी किया हुआ है। साइंस व कॉमर्स की पढ़ाई करने के बाद अब वे राजनीति में अपनी शिक्षा का जौहर दिखाएंगे।वहीं 18 पार्षद पोस्ट ग्रेजुएट हैं। जिनमें एमए के अलावा एमकॉम पास भी है। कई पार्षद तो बीएएडल और एमए बीएड तक है।

कानून के जानकार भी बने पार्षद
जहां कई पार्षद शिक्षक बनने की जगह राजनीति में आकर अपने क्षेत्र की समस्याओं का समाधान करने में जुटेंगे। वहीं कानून के जानकार भी राजनीति में हाथ आजमा रहे हैं। एक पार्षद एलएलएम व एक एलएलबी पास हैं। बीजेएमसी किए हुए एक निर्दलीय पार्षद निजी स्कूल का संचालन करने के साथ ही अब राजनीति करेंगे। एक बीटेक व एक इंजीनियर भी निगम में पार्षद चुने गए हैं।

यह हैं महापौर की दावेदार
भाजपा का बोर्ड बनना तय है। इसके साथ ओबीसी महिला पार्षद ही महापौर बनेगी, ऐसी स्थिति में भाजपा के पास चार महिलाएं दावेदार हैं। इनमें वार्ड 64 से प्रतिभा सुमन एमए,बीएड हैं। वार्ड 83 से सीमा चौधरी स्नात्तक स्तर तक शिक्षित हैं। तीसरी और मजबूत दावेदार वार्ड 98 से अनुसुइया गोस्वामी को माना जा रहा है। इनका स्तर दसवीं पास है। इसके अलावा वार्र्ड 87 भी ओबीसी महिला के लिए रिजर्व है। इस वार्ड का परिणाम गुरूवार को घोषित होगा।

Read More असर खबर का : कोटा में पशु चिकित्सकों के 15 नए पदों पर नियुक्ति, उपचार व्यवस्था में सुधार की जगी उम्मीद

Post Comment

Comment List

Latest News

AI से होगी टीबी और फेफड़ों के कैंसर की शुरुआती पहचान, विशेषज्ञों ने बताया- एक्स-रे और सीटी स्कैन की जांच में मिलेगी मदद AI से होगी टीबी और फेफड़ों के कैंसर की शुरुआती पहचान, विशेषज्ञों ने बताया- एक्स-रे और सीटी स्कैन की जांच में मिलेगी मदद
जयपुर के बी.एम. बिड़ला ऑडिटोरियम में आयोजित 28वें राष्ट्रीय सम्मेलन 'नेप कॉन 2026' में विशेषज्ञों ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस...
किसानों की आय दोगुनी करने का वादा निकला जुमला! अखिलेश ने भाजपा को घेरा
सी.के बिरला हॉस्पिटल्स की ‘रन फॉर हार्ट’ में उत्साह के साथ शामिल हुए शहरवासी, स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश
नेपाल बॉर्डर से इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार: एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज, कई मामलों में चल रहा था वांछित
कोक्लियर इम्प्लांट में एआई के उपयोग पर डॉ. पवन सिंघल को सम्मान, आधुनिक तकनीक के अनुभव किए शेयर
लोकरंग 2026: लक्षद्वीप से लद्दाख तक के फनकारों का जलवा, दक्षिण भारत की सुरीली सौगात भी, 27 अक्टूबर से जेकेके में सजेगा लोक विरासत का महाकुंभ
28 हजार करोड़ के साइबर फ्रॉड में ईडी की बड़ी कार्रवाई, Mumbai Airport से वकील रशेष शाह गिरफ्तार