कोटा में री-पोलिंग के नतीजे : दो वार्डों में भाजपा, एक में कांग्रेस की जीत

सुकेत में 11 पार्षदों के साथ कांग्रेस बनी सबसे बड़ी पार्टी, बोर्ड गठन के लिए निर्दलीयों पर नजर

कोटा में री-पोलिंग के नतीजे : दो वार्डों में भाजपा, एक में कांग्रेस की जीत
तीन बूथों पर हुए पुनर्मतदान की मतगणना 15 मिनट में पूरी, कोटा नगर निगम के सभी 100 वार्डों के परिणाम घोषित।

कोटा। कोटा नगर निगम के तीन वार्डों के तीन बूथों पर एक दिन पहले हुए पुनर्मतदान के परिणाम गुरुवार को घोषित कर दिए गए। कलेक्ट्रेट स्थित टैगोर हॉल में सुबह 8 बजे मतगणना शुरू हुई और महज 15 मिनट में परिणाम जारी कर दिए गए। पुनर्मतदान के नतीजों में दो वार्डों में भाजपा और एक वार्ड में कांग्रेस प्रत्याशी ने जीत दर्ज की। जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार वार्ड 11 में कांग्रेस की कमलेश कुमारी विजयी रहीं, जबकि वार्ड 44 और वार्ड 87 में भाजपा प्रत्याशियों ने जीत हासिल की। वार्ड 87 में भाजपा की पुष्पा चौधरी को 2058 मत मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी लक्ष्मी को 1953 मत प्राप्त हुए। वार्ड 11 में कांग्रेस की कमलेश कुमारी को 4164 मत मिले, जबकि भाजपा की सुमन को 3127 मत प्राप्त हुए। वहीं, वार्ड 44 में भाजपा के प्रेम सिंह गौड़ ने 71 मतों से जीत दर्ज की। इन तीन वार्डों के परिणाम घोषित होने के साथ ही कोटा नगर निगम के सभी 100 वार्डों के चुनाव परिणाम सामने आ गए हैं। कुल परिणामों में भाजपा के 57, कांग्रेस के 39 और निर्दलीय के 4 पार्षद विजयी हुए हैं।

सुकेत में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी, बहुमत से फिर भी दूर; निर्दलीय होंगे किंगमेकर
सुकेत में वार्ड-4 के पुनर्मतदान के परिणाम के बाद कांग्रेस के पार्षदों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है। 25 वार्डों वाली नगरपालिका में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बन गई है, लेकिन बहुमत के आंकड़े से अभी दूर है। भाजपा के 10 पार्षद और 4 निर्दलीय पार्षद हैं। ऐसे में बोर्ड गठन में निर्दलीय पार्षदों की भूमिका अहम मानी जा रही है और वे किंगमेकर की भूमिका में रहेंगे।पुनर्मतदान के बाद सुकेत में कांग्रेस प्रत्याशी को विजयी घोषित किया गया। इससे स्थानीय निकाय में बोर्ड गठन को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होने की संभावना है।

री-पोलिंग नतीजों पर कांग्रेस नाराज, धारीवाल ने भाजपा पर लगाए धांधली के आरोप
कोटा नगर निगम के पुनर्मतदान के नतीजों को लेकर कांग्रेस ने नाराजगी जताई है। वरिष्ठ कांग्रेस विधायक एवं पूर्व मंत्री शांति धारीवाल ने वार्ड-44 के परिणाम पर सवाल उठाते हुए भाजपा पर खुले तौर पर धांधली और फर्जी मतदान के आरोप लगाए।धारीवाल ने आरोप लगाया कि पहले कांग्रेस प्रत्याशी 144 मतों से आगे था, लेकिन पुनर्मतदान के बाद भाजपा प्रत्याशी ने 71 मतों से जीत दर्ज कर ली। उन्होंने कहा कि पुनर्मतदान में कांग्रेस प्रत्याशी को हराया गया है।

Post Comment

Comment List

Latest News

जोधपुर सेंट्रल जेल का मामला : हार्डकोर बंदियों की कढ़ी-पूड़ी पार्टी का वीडियो वायरल, जेल प्रशासन में खलबली जोधपुर सेंट्रल जेल का मामला : हार्डकोर बंदियों की कढ़ी-पूड़ी पार्टी का वीडियो वायरल, जेल प्रशासन में खलबली
जोधपुर सेंट्रल जेल में हार्डकोर बंदियों की कड़ी-पूड़ी पार्टी का करीब 40 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने...
सीएम योगी ने दी प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन पर बधाई, वाराणसी से 'सेवा संकल्प अभियान' के शुभारंभ की घोषणा
जोधपुर नगर निगम के वार्ड 50 में पुर्नमतदान में भाजपा ने मारी बाजी, कांग्रेस प्रत्याशी को 83 मतों से दी मात
खरगे-राहुल ने दी पीएम मोदी को जन्मदिन पर शुभकामनाएं, स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की
कोटा में री-पोलिंग के नतीजे : दो वार्डों में भाजपा, एक में कांग्रेस की जीत
अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों का दायरा बढ़ाया, ट्रंप की मांग के खिलाफ किया फैसला
डिजिटल युग में अंधविश्वास को मिलती मजबूती