बिना सुरक्षा उपकरण नाले में उतारा सफाई कर्मचारी, व्यवस्था पर उठे सवाल

हाथों से करवाई गई नाले की सफाई, लोगों ने जिम्मेदारों पर लगाए लापरवाही के आरोप

बिना सुरक्षा उपकरण नाले में उतारा सफाई कर्मचारी, व्यवस्था पर उठे सवाल
मशीनों से सफाई व्यवस्था करवाई जाए, ताकि किसी कर्मचारी की जान खतरे में नहीं पड़े।

कनवास। कस्बे में सफाई व्यवस्था को लेकर एक शर्मसार करने वाली तस्वीर सामने आई है। यहां एक नाले की सफाई के दौरान सफाई कर्मचारी को बिना किसी सुरक्षा उपकरण के सीधे गंदे नाले में उतार दिया गया। कर्मचारी हाथों से कचरा निकालता नजर आया। जबकि उसके पास तो दस्ताने थे, हेलमेट, मास्क और नही पैरों में सुरक्षा जूते मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि सफाई कर्मचारी को बिना किसी मशीन या औजार के नाले में उतरकर गंदगी साफ करनी पड़ी।

तस्वीरों में नाले में प्लास्टिक और सड़ा-गला कचरा भरा दिखाई दे रहा है, जिससे जहरीली गैस और संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ है। इसके बावजूद कर्मचारी अपनी जान जोखिम में डालकर सफाई करने को मजबूर है। स्थानीय लोगों ने पंचायत की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार और प्रशासन सफाई कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर बड़े-बड़े दावे करते हैं, लेकिन जमीनी हकीकत अलग है। सुरक्षा किट उपलब्ध कराने के निर्देश होने के बावजूद कर्मचारियों से बिना सुरक्षा संसाधनों के काम कराया जा रहा है।

हादसे को दे सकता न्योता

लोगों का कहना है कि खुले नालों में उतरकर सफाई करना किसी बड़े हादसे को न्योता दे सकता है। जहरीली गैस, संक्रमण और त्वचा संबंधी बीमारियों का खतरा लगातार बना रहता है, इसके बावजूद जिम्मेदार विभाग आंखें मूंदे बैठा है। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि सफाई कर्मचारियों को तुरंत सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराए जाएं तथा मशीनों के माध्यम से सफाई व्यवस्था करवाई जाए, ताकि किसी कर्मचारी की जान खतरे में नहीं पड़े।

Read More असर खबर का : दो घन्टे में ही हुआ चकाचक, लोग बोले अब भी तो हुई सफाई

ग्राम पंचायत अधिकारियों से जांच करवाई जाएगी। यदि सफाई कर्मचारी से बिना सुरक्षा उपकरणों के कार्य कराया गया है तो यह गंभीर विषय है। सफाई कर्मियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और नियमानुसार सुरक्षा किट उपलब्ध करवाना आवश्यक है। लापरवाही पाए जाने पर संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Read More असर का खबर - नाला निर्माण का तेज हुआ काम

-बाबूलाल मीणा, उपखंडअधिकारी, कनवास

Read More बन्धया बालाजी क्षेत्र में नाली जाम : सड़क क्षतिग्रस्त, आवागमन हो रहा प्रभावित

Post Comment

Comment List

Latest News

एसएमएस मेडिकल कॉलेज ने रचा कीर्तिमान, एक ही दिन में 11 जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी सफल एसएमएस मेडिकल कॉलेज ने रचा कीर्तिमान, एक ही दिन में 11 जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी सफल
एसएमएस मेडिकल कॉलेज के ऑर्थोपेडिक्स विभाग ने एक ही दिन में 11 जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी कर उपलब्धि हासिल की। 8...
भारत के लिए राहतभरी खबर: होर्मुज खुलते ही तेल और उर्वरक से लदे 11 जहाज सुरक्षित लौटे, ऊर्जा संकट की आशंका घटी
ईरान की कूटनीतिक पहल: आईएईए निरीक्षकों को मंज़ूरी देने से किया इनकार, अमेरिकी उपराष्ट्रपति के बयान का किया खंड़न
राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद: कांग्रेस का भाजपा-आरएसएस पर तीखा हमला, आलोक शर्मा ने कहा- जिन लोगों ने प्रभु श्रीराम को नहीं छोड़ा, वे देश को क्या छोड़ेंगे 
अजमेर में भाजपा ने मनाया डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस, राष्ट्रभक्ति के आदर्शों को किया याद
पल्स पोलियो अभियान : जयपुर जिले के 4064 बूथों पर 4 लाख 60 हज़ार से अधिक नौनिहाल गटकेंगे दो बूंद ज़िन्दगी की
राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़े एक्शन की तैयारी: SIT ने सरकार को सौंपी रिपोर्ट, ट्रस्ट को दोबारा गठित करने की सिफारिश