15 अगस्त से पहले कोटा स्टेशन पर सुरक्षा कड़ी : एंटी बम स्क्वाड, आरपीएफ और जीआरपी टीमों ने संभाला मोर्चा

फुट ओवर ब्रिज से लेकर बुकिंग हॉल तक चलाया व्यवस्थित चेकिंग अभियान

15 अगस्त से पहले कोटा स्टेशन पर सुरक्षा कड़ी : एंटी बम स्क्वाड, आरपीएफ और जीआरपी टीमों ने संभाला मोर्चा
प्लेटफॉर्म, वेटिंग हॉल और ट्रेनों में डॉग स्क्वाड के साथ जांच; अधिकारियों ने कहा— सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद।

कोटा  ।  स्वतंत्रता दिवस  को ध्यान में रखते हुए कोटा रेलवे स्टेशन पर  सुरक्षा एजेंसियों ने संयुक्त  रुप से सर्च अभियान  चलाया  । इस दौरान  एंटी बम स्क्वाड, रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ), राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी), एटीएस और अन्य सुरक्षा टीमों ने स्टेशन परिसर के प्रमुख व संवेदनशील स्थानों की सघन तलाशी ली । इस दौरान स्टेशन परिसर, वेटिंग हॉल, बुकिंग हॉल, प्लेटफॉर्म, गाड़ियों और फुट ओवर ब्रिज सहित अन्य संवेदनशील स्थानों को व्यवस्थित तरीके से चेक किया गया। अभियान के दौरान अचानक रेलवे स्टेशन पर पुलिस को देख चारों तरफ हडंकंप मच गया।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि संयुक्त जांच के दौरान स्टेशन परिसर, वेटिंग हॉल, बुकिंग हॉल, प्लेटफॉर्म, ट्रेनों, फुट ओवरब्रिज सहित अन्य स्थानों को व्यवस्थित तरीके से चेक किया गया। यात्रियों की आवाजाही वाले क्षेत्रों के साथ ही सुरक्षा की दृष्टि से संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी गई। अभियान में सहायक सुरक्षा आयुक्त प्रथम यशवंत सिंह सलूजा, कोटा पोस्ट के निरीक्षक सहित आठ स्टाफ, जीआरपी सीआई सहित छह स्टाफ, एटीएस के एडिशनल एसपी ओमेंद्र सिंह शेखावत, निरीक्षक दीप्ति, इमरजेंसी रिस्पांस टीम, 2 बीएन कोटा के उप निरीक्षक कीर्ति सहित 25 जवान तथा बीडीडीएस के उप निरीक्षक पुरुषोत्तम और डॉग हैंडलर कमलेश अपने डॉग के साथ शामिल रहे। इस दौरान स्टेशन डायरेक्टर शशिभूषण, स्टेशन अधीक्षक वाणिज्य राकेश कुमार मीणा तथा विशेष खुफिया शाखा के अधिकारी-कर्मचारी भी मौजूद रहे।

Post Comment

Comment List

Latest News

निवेश और रोजगार सृजन को मिलेगा नया आयामः रीको द्वारा 8 नए औद्योगिक क्षेत्र आवंटन के लिए शीघ्र खोले जायेंगे निवेश और रोजगार सृजन को मिलेगा नया आयामः रीको द्वारा 8 नए औद्योगिक क्षेत्र आवंटन के लिए शीघ्र खोले जायेंगे
राजस्थान में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के लिए रीको (RIICO) 8 नए औद्योगिक क्षेत्र विकसित कर उद्यमियों...
कांग्रेस का भाजपा पर हमला: केंद्र सरकार से किसान युवा समेत हर वर्ग त्रस्त, कुमारी सैलजा ने लगाया किसानों को फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं मिलने का आरोप
डोटासरा का आरोप- पार्षदों को वोट से रोक रही सरकार, जूली बोले- मुकाबला पुलिस से
बूंदी नगर परिषद में भाजपा के भरत शर्मा सभापति, बूंदी की आठ निकायों में भाजपा-कांग्रेस का मुकाबला बराबरी पर
ट्रंप ने ईरान को लेकर विकल्पों पर विचार किया, पूछा, 'पूरे देश को कब तबाह कर दूं?'
नशे के खिलाफ आवाज उठाने वालों को प्रताड़ित कर रही पंजाब सरकार : जग्गा ने वीडियो बनाया तो मिली धमकियां, कांग्रेस ने कहा- डिप्टी कमिश्नर कार्यालय के बाहर किया आत्महत्या का प्रयास
बारां में आप की शीतल राठौर बनी सभापति, कांग्रेस प्रत्याशी को 11 मतों से हराया