श्रीनाथपुरम स्टेडियम बना खिलाड़ियों की पहली पसंद, आधुनिक सुविधाओं से संवर रहा खेल भविष्य

सिंथेटिक ट्रैक, फुटबॉल ग्राउंड और बेहतर व्यवस्थाओं से खिलाड़ियों को मिल रहा राष्ट्रीय स्तर की तैयारी का मंच

श्रीनाथपुरम स्टेडियम बना खिलाड़ियों की पहली पसंद, आधुनिक सुविधाओं से संवर रहा खेल भविष्य
आमजन के लिए अलग वॉकिंग ट्रैक, केडीए लागू करेगा एसओपी, मैदान और सिंथेटिक ट्रैक पर केवल खिलाड़ियों को मिलेगी एंट्री।

कोटा। कभी सीमित सुविधाओं के कारण संघर्ष करने वाले खिलाड़ियों के लिए आज श्रीनाथपुरम स्टेडियम उम्मीदों का नया केंद्र बन चुका है। आधुनिक खेल सुविधाओं, सुव्यवस्थित मैदान, सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक और बेहतर रखरखाव के कारण यह स्टेडियम शहर के खिलाड़ियों की पहली पसंद बनता जा रहा है। फुटबॉल, एथलेटिक्स, ताइक्वांडो सहित कई खेलों के खिलाड़ी यहां नियमित अभ्यास कर रहे हैं और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं की तैयारी भी इसी मैदान पर कर रहे हैं।

कुछ खेल गतिविधियां शुल्क आधारित भी
स्टेडियम परिसर में संचालित कुछ विशेष खेल गतिविधियां निर्धारित शुल्क पर उपलब्ध हैं। इनका संचालन कोटा विकास प्राधिकरण (केडीए) द्वारा लीज पर दिए गए संस्थानों के माध्यम से किया जा रहा है। इसके बावजूद खिलाड़ियों का मानना है कि स्टेडियम की मूलभूत सुविधाएं और व्यवस्थाएं उत्कृष्ट हैं तथा नियमित रखरखाव के कारण यहां अभ्यास करना सुविधाजनक और सुरक्षित महसूस होता है।

खिलाड़ियों के लिए बना प्रोफेशनल अभ्यास केंद्र
स्टेडियम का सबसे बड़ा आकर्षण अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप तैयार किया गया फुटबॉल मैदान और उसके साथ विकसित सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक है। यह ट्रैक विशेष रूप से खिलाड़ियों के अभ्यास के लिए बनाया गया है, जहां धावक और अन्य एथलेटिक्स खिलाड़ी बिना किसी व्यवधान के नियमित ट्रेनिंग कर रहे हैं। खिलाड़ियों का कहना है कि इस तरह की सुविधा पहले शहर में सीमित थी, लेकिन अब बेहतर माहौल मिलने से प्रदर्शन में भी सकारात्मक बदलाव आ रहा है।

स्टेडियम की योजना इस तरह तैयार की गई है कि खिलाड़ियों के अभ्यास में किसी प्रकार की बाधा न आए। मैदान के भीतर बना सिंथेटिक ट्रैक केवल खिलाड़ियों के उपयोग के लिए है, जबकि सुबह-शाम घूमने और फिटनेस के लिए आने वाले लोगों के लिए स्टेडियम के बाहरी हिस्से में अलग वॉकिंग ट्रैक विकसित किया गया है। इससे एक ओर खिलाड़ियों को निर्बाध अभ्यास का अवसर मिल रहा है तो दूसरी ओर आमजन भी सुरक्षित और व्यवस्थित वातावरण में मॉर्निंग एवं ईवनिंग वॉक का आनंद ले रहे हैं।

Read More असर खबर का : टूटी नालियों व खुले चैंबरों की मरम्मत का काम शुरू

सिंथेटिक ट्रैक और बेहतर मैदान के कारण खिलाड़ी नियमित और गुणवत्तापूर्ण अभ्यास कर पा रहे हैं। यदि इसी प्रकार रखरखाव जारी रहा तो यहां से राष्ट्रीय स्तर के कई खिलाड़ी तैयार होंगे।
-तीरथ सांगा, फुटबॉल कोच

Read More एआई एजेंट: क्या ग्रामीण शिक्षा में ला सकते हैं नई क्रांति?

मैदान के अंदर बना सिंथेटिक ट्रैक खिलाड़ियों के लिए बेहद उपयोगी है। यदि इसका उपयोग केवल खिलाड़ी ही करें तो इसकी गुणवत्ता लंबे समय तक बनी रहेगी ।अभ्यास का अवसर मिलता रहेगा।
-विशाल मीणा, एथलेटिक्स कोच

Read More सवा करोड़ खर्च, फिर भी अधर झूल में तैर रहा स्विमिंग पूल

ताइक्वांडो अभ्यास के लिए भी यहां अच्छी व्यवस्था है, लेकिन बारिश के मौसम में परेशानी से बचाने के लिए इंडोर सुविधा विकसित की जानी चाहिए, ताकि खिलाड़ी पूरे साल निर्बाध अभ्यास कर सकें।
-कमलेश बैरवा, ताइक्वांडो कोच

खिलाड़ियों का कहना
पहले अभ्यास के दौरान कई परेशानियां आती थीं, लेकिन अब मैदान, पेयजल और अन्य सुविधाएं बेहतर होने से नियमित ट्रेनिंग आसान हो गई है। यहां का माहौल प्रतियोगी खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है।
-रियांश, खिलाड़ी

सिंथेटिक ट्रैक पर अभ्यास करने से प्रतियोगिताओं की बेहतर तैयारी होती है। बाहर अलग वॉकिंग ट्रैक होने से भीड़ नहीं रहती और हम बिना किसी व्यवधान के ट्रेनिंग कर पाते हैं।
-तन्नू बैरवा, इंटरनेशनल खिलाड़ी

एसओपी से सुरक्षित रहेगा सिंथेटिक ट्रैक
मैदान के अंदर बनाया गया सिंथेटिक ट्रैक केवल खिलाड़ियों के अभ्यास के लिए तैयार किया गया है। इसके संरक्षण और बेहतर उपयोग के लिए जल्द ही मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) लागू की जाएगी। स्टेडियम परिसर में जिम के ऊपर एक हॉल का निर्माण पूरा हो चुका है। आवश्यक तैयारियों के बाद इसे खेल प्रशिक्षण शिविर और विभिन्न खेल गतिविधियों के लिए शुरू किया जाएगा।
- मुकेश चौधरी, सचिव कोटा विकास प्राधिकरण

हाड़ौती का प्रमुख स्पोर्ट्स हब बनने की ओर
लगातार विकसित हो रही सुविधाएं, सुव्यवस्थित रखरखाव और खिलाड़ियों के अनुकूल वातावरण श्रीनाथपुरम स्टेडियम को हाड़ौती क्षेत्र के सबसे आधुनिक खेल परिसरों में शामिल कर रहे हैं। प्रस्तावित एसओपी प्रभावी ढंग से लागू होगी, और नई सुविधाएं ज्लद शुरू होगी, आने वाले वर्षों में यह स्टेडियम न केवल कोटा बल्कि पूरे हाड़ौती के खिलाड़ियों के लिए एक प्रमुख स्पोर्ट्स हब के रूप में स्थापित हो सकता है।
-वाई बी सिंह, जिला खेल अधिकारी कोटा

Post Comment

Comment List

Latest News

PNB एटीएम का लॉक तोड़ कैश चोरी की कोशिश नाकाम, पुलिस गश्त देख बदमाश फरार PNB एटीएम का लॉक तोड़ कैश चोरी की कोशिश नाकाम, पुलिस गश्त देख बदमाश फरार
जयपुर के हरमाड़ा थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम में चोरी का प्रयास किया गया।...
श्रावण के पहले दिन शिवभक्ति में लीन दिखे भजनलाल शर्मा, मुख्यमंत्री ने सपत्नीक की शिव पूजा
हरियाणा में लापता बच्चों के मामलों में सूचना मिलते ही दर्ज होगी एफआईआर : लागू नहीं होगी शर्त, समय की बर्बादी पीड़ित की सुरक्षा के लिए बन सकती है गंभीर खतरा
प्राकृतिक खेती में राजस्थान बना मिसाल, क्लस्टर गठन में दूसरा और कृषक पंजीकरण में तीसरा स्थान
‘रामायण: पार्ट 1’ का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर और यश की महागाथा की दिखी भव्य झलक
9 से 17 अगस्त तक चलेगा 'हर घर तिरंगा' अभियान, मुख्य सचिव ने सभी विभागों को जारी किए निर्देश
संसद में लेबर रिफॉर्म पर बड़ा बयान: गिग वर्कर्स की सुरक्षा मजबूत होगी, न्यूनतम मजदूरी के नियम भी बदलेंगे अब