गलत इंजेक्शन लगाने के बाद एमबीएस अस्पताल में दो मरीजों की एक साथ मौत, शवों को सड़क पर लाकर परिजनों ने किया प्रदर्शन

लोगों ने अस्पातल में तोड़फोड़ की

गलत इंजेक्शन लगाने के बाद एमबीएस अस्पताल में दो मरीजों की एक साथ मौत, शवों को सड़क पर लाकर परिजनों ने किया प्रदर्शन
पुलिस औैर प्रशासन के लोगों ने पीड़ितों को समझाइश देकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए रखवाया है।

कोटा। कोटा मेडिकल कॉलेज अस्पताल व जेकेलोन में प्रसूताओं की मौत का मामला अभी खत्म भी नहीं हुआ कि शुक्रवार को संभाग के सबसे बड़े एमबीएस अस्पताल में गलत इंजेक्शन लगाने से दो लोगों की मौत हो गई। शुक्रवार सुबह हुए इस हादसे के बाद मृतकों के परिजन आक्रोशित हो गए। जानकारी के अनुसार, लोगों ने अस्पातल में तोड़फोड़ भी की और एक रेजीडेंट के साथ मारपीट भी की बताते हैं। परिजन स्ट्रेचर पर रखे शवों को एमबीएस अस्पताल मुख्य मार्ग पर खींच लाए और शवों को रखकर जोरदार प्रदर्शन किया। परिजन इस मामले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई व मुआवजे की मांग कर रहेथे।  इस दौरान सड़क के दोनों तरफ जाम लग गया। लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने अस्पताल प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। थोड़ी देर बाद पुलिस औैर प्रशासन के लोगों ने पीड़ितों को समझाइश देकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए रखवाया है। 

जानकारी के अनुसार, टोंक जिले की उनियारा तहसील के एक गांव निवासी किशन तथा बड़गांव बूंदी निवासी मदन की इस घटना में मौत हुई है। उनियारा निवासी मरीज के पाव में संक्रमण फैला था जब कि बूंदी बड़गांव निवासी मरीज को पेट में कब्ज के चलते सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। दोनों को एमबीएस अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया था। परिजनों ने बताया कि ड्र्पि  में इंजेक्शन लगने से पहले दोनों मरीज गंभीर नहीं थे। इंजेक्शन लगते ही दोनों की हालत खराब होने लगी और थोड़ी ही देर में दोनों की मौत हो गई। घटना की विस्तृत जानकारी फिलहाल नहीं मिली।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

ग्रामीण सेवा शिविरों में एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट, टीबी मुक्त भारत अभियान को मिली नई गति ग्रामीण सेवा शिविरों में एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट, टीबी मुक्त भारत अभियान को मिली नई गति
टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जयपुर में ग्रामीण सेवा शिविर लगाकर एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट बांटी जा रही...
बाल विवाह पर सरकार का बड़ा प्रहार: शादी के कार्ड बताएंगे दूल्हा-दुल्हन की उम्र, फ़डणवीस सरकार ला रही नया नियम
वाराणसी में कोचिंग संस्थानों पर बड़ी कार्रवाई ये मचा हड़कंप: 8 कोचिंग संस्थान सील, वीडीए की ताबड़तोड़ कार्रवाई
आंगनबाड़ी केंद्रों पर 24 जून से शुरू हुआ ‘खिलौना बैंक’, प्रवेशोत्सव एवं वृक्षारोपण अभियान
क्या फिर दुनिया बढ़ रही है महामारी की ओर? फ्रांस में पहला इबोला मरीज मिलने से स्वास्थ्य एजेंसियां सतर्क, जानिए किन देशों में बढ़ा खतरा
चिकित्सक विहीन अस्पतालए मरीजों की बढ़ी परेशानी
निलंबित आरएएस अशोक कुमार असीजा का मुख्यालय बदला, अब उदयपुर संभागीय आयुक्त कार्यालय निर्धारित