सवाई माधोपुर स्टेशन पर पावर कार में धुआं, रेलवे की त्वरित कार्रवाई,घटना की संयुक्त जांच के आदेश

कोच अलग कर एचओजी प्रणाली से ट्रेन को किया रवाना

सवाई माधोपुर स्टेशन पर पावर कार में धुआं, रेलवे की त्वरित कार्रवाई,घटना की संयुक्त जांच के आदेश
रेलवे कर्मचारियों ने तत्काल स्थिति नियंत्रित की, सभी यात्री एवं सामान सुरक्षित।

कोटा। पश्चिम मध्य रेलवे के कोटा मंडल के सवाई माधोपुर रेलवे स्टेशन पर 20 अक्टूबर को गाड़ी संख्या 20156 नई दिल्ली–डॉ. अंबेडकर नगर एक्सप्रेस की जनरेटर सह लगेज कोच (पावर कार) में धुआं और चिंगारी दिखाई देने पर रेलवे कर्मचारियों ने त्वरित कार्रवाई की। कर्मचारियों की सतर्कता से स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया। घटना में सभी यात्री और उनका सामान सुरक्षित रहे।

गाड़ी संख्या 20156 प्रातः 04:16 बजे सवाई माधोपुर स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 3 पर पहुंची। प्रातः 04:26 बजे प्रस्थान सिग्नल मिलने के पश्चात ट्रेन के पिछले हिस्से में लगे पावर कार में कार्यरत कर्मचारियों को धुआं एवं चिंगारी दिखाई दी। इस दौरान पावर कार का फायर डिटेक्शन एवं सप्रेशन सिस्टम (FSDS) सक्रिय हो गया। कर्मचारियों ने तत्काल ट्रेन मैनेजर को सूचना दी तथा अग्निशामक यंत्रों का उपयोग कर स्थिति को नियंत्रित किया।

सुरक्षा की दृष्टि से प्रभावित कोच को प्रातः 04:35 बजे ट्रेन से अलग कर दिया गया। कोच में रखा सामान सुरक्षित रूप से सवाई माधोपुर स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 4 पर उतार लिया गया। संबंधित अधिकारियों द्वारा स्थिति की निगरानी करते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं। इसके पश्चात एचओजी प्रणाली लोको के माध्यम से विद्युत आपूर्ति की वैकल्पिक व्यवस्था कर ट्रेन को  सुरक्षित रूप से आगे के लिए रवाना किया गया।

घटना के कारणों का पता लगाने के लिए वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी, कोटा द्वारा संबंधित विभागों की संयुक्त जांच के आदेश दिए गए हैं। रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सभी आवश्यक कदम उठाए गए। रेलवे कर्मचारियों की सतर्कता एवं त्वरित कार्रवाई से स्थिति सामान्य रही तथा सभी यात्री एवं सामान सुरक्षित रहे।

Read More Voice Of Gen - Z & Alpha: 3 साल की डिग्री में लग रहे चार साल, सेमेस्टर सिस्टम बना बोझिल

Post Comment

Comment List

Latest News

रणथम्भौर के जंगल में कायम है ‘जय’ की बादशाहत, जोन 6 से 10 तक चलता है दबदबा रणथम्भौर के जंगल में कायम है ‘जय’ की बादशाहत, जोन 6 से 10 तक चलता है दबदबा
सवाई माधोपुर के रणथम्भौर टाइगर रिजर्व में बाघ 'जय' (RBT 108) अपने इलाके पर मजबूत पकड़ बनाए हुए है। 2016...
RSS का बड़ा जनसंपर्क अभियान: देशभर में 10.19 करोड़ परिवारों तक पहुंचा संघ, मोहन भागवत ने दी जानकारी
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कड़ी सुरक्षा में तीनों आरोपी महाराष्ट्र रवाना, कोटा पुलिस ने किया एस्कॉर्ट
दिवाली सजावट: व्यापारी दो फाड़ महासंघ ने जताया आभार, मंडल ने उठाए सवाल
दैनिक नवज्योति ने बाल गृह के बच्चों के साथ मनाया दशहरा उत्सव, बनाया रावण का पुतला
कोलंबिया में भीषण हादसा: सोने की खदान ढहने से 14 लोगों की मौत, 7 अन्य घायल
असर खबर का : आखिरकार कोटा आ ही गई फायर बाइक