195.290 किलो डोडाचूरा सहित तस्कर गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

आरोपी से पूछताछ जारी

195.290 किलो डोडाचूरा सहित तस्कर गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
सीबीएन की कार्रवाई : कार से 11 बैगों में मिला अवैध मादक पदार्थ।

कोटा। केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) ने मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए 195.290 किलोग्राम डोडाचूरा सहित एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी से डोडाचूरा की खरीद-फरोख्त को लेकर पूछताछ की जा रही है। उप नारकोटिक्स आयुक्त नरेश बुंदेल ने बताया कि 14 मई 2026 को खुफिया सूचना मिली थी कि सोमपुर गांव निवासी एक व्यक्ति राजस्थान नंबर की कार में अवैध डोडाचूरा लेकर सारथला से सोमपुर जाने वाली अंदरूनी सड़क से गुजरने वाला है।

सूचना पर सीबीएन कोटा की टीम गठित कर मौके पर भेजी गई। संदिग्ध मार्ग पर निगरानी के दौरान बताए गए हुलिए की कार दिखाई देने पर अधिकारियों ने चित्तौड़गढ़ जिले में सारथला- सोमपुर मार्ग पर वाहन को रुकवाया। पूछताछ में वाहन चालक ने कार में डोडाचूरा होना स्वीकार किया। सुरक्षा कारणों से मौके पर तलाशी लेना संभव नहीं होने पर वाहन को सीबीएन कार्यालय लाया गया, जहां तलाशी के दौरान कार से 11 बैग बरामद हुए। जांच में इन बैगों से कुल 195.290 किलोग्राम डोडाचूरा मिला। सीबीएन ने डोडाचूरा और कार को जब्त कर आरोपी को एनडीपीएस एक्ट 1985 की संबंधित धाराओं में गिरफ्तार कर लिया। मामले की जांच जारी है।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

ग्रामीण सेवा शिविरों में एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट, टीबी मुक्त भारत अभियान को मिली नई गति ग्रामीण सेवा शिविरों में एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट, टीबी मुक्त भारत अभियान को मिली नई गति
टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जयपुर में ग्रामीण सेवा शिविर लगाकर एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट बांटी जा रही...
बाल विवाह पर सरकार का बड़ा प्रहार: शादी के कार्ड बताएंगे दूल्हा-दुल्हन की उम्र, फ़डणवीस सरकार ला रही नया नियम
वाराणसी में कोचिंग संस्थानों पर बड़ी कार्रवाई ये मचा हड़कंप: 8 कोचिंग संस्थान सील, वीडीए की ताबड़तोड़ कार्रवाई
आंगनबाड़ी केंद्रों पर 24 जून से शुरू हुआ ‘खिलौना बैंक’, प्रवेशोत्सव एवं वृक्षारोपण अभियान
क्या फिर दुनिया बढ़ रही है महामारी की ओर? फ्रांस में पहला इबोला मरीज मिलने से स्वास्थ्य एजेंसियां सतर्क, जानिए किन देशों में बढ़ा खतरा
चिकित्सक विहीन अस्पतालए मरीजों की बढ़ी परेशानी
निलंबित आरएएस अशोक कुमार असीजा का मुख्यालय बदला, अब उदयपुर संभागीय आयुक्त कार्यालय निर्धारित