आम राजा अल्फांसो अप्रैल में देगा दस्तक, महाराष्ट्र के देवगढ़ और रत्नागिरी से होगी आवक

सबसे पहले बादाम का मिलेगा स्वाद

आम राजा अल्फांसो अप्रैल में देगा दस्तक, महाराष्ट्र के देवगढ़ और रत्नागिरी से होगी आवक
खास खुशबू, स्वाद व गुणवत्ता के कारण विशेष पहचान ।

कोटा। आम प्रेमियों के लिए अच्छी खबर यह है कि गर्मी के मौसम के साथ ही आम की बहार शुरू होने वाली है। आम का राजा कहे जाने वाला अल्फांसो आम अप्रैल के दूसरे पखवाड़े में कोटा के बाजारों में पहुंचने लगेगा। व्यापारियों के अनुसार महाराष्ट्र के देवगढ़ और रत्नागिरी क्षेत्र से इसकी पहली खेप करीब 15 अप्रैल से कोटा में आने की संभावना है। फल कारोबारियों का कहना है कि अल्फांसो आम अपनी खास खुशबू, गहरे स्वाद और बेहतरीन गुणवत्ता के कारण देश-विदेश में काफी पसंद किया जाता है। यही वजह है कि इसे आम का राजा कहा जाता है। बाजार में इसकी कीमत भी अन्य आमों की तुलना में अधिक रहती है। 

भाव 300 रुपए प्रति किलो तक 
फल व्यापारियों के मुताबिक हर साल गर्मी के मौसम में अल्फांसो आम की मांग काफी बढ़ जाती है। खासकर बड़े होटल व रेस्टोरेंट में ग्राहक इसकी खास तौर पर डिमांड करते हैं। ऐसे में अप्रैल के मध्य से कोटा के बाजारों में इसकी खुशबू और मिठास आम प्रेमियों को अपनी ओर आकर्षित करती नजर आएगी। कोटा की फल मंडी में अल्फांसो आम की थोक कीमत करीब 200 से 250 रुपए प्रति किलो रहने का अनुमान है, जबकि खुदरा बाजार में यह करीब 300 रुपए प्रति किलो तक बिक सकता है। शुरूआती दिनों में इसकी आवक कम होने के कारण दाम कुछ ज्यादा रहने की संभावना है, लेकिन आवक बढ़ने के साथ कीमतों में थोड़ी नरमी भी आ सकती है।

अल्फांसो आम की खासियत
- विशिष्ट भौगोलिक स्थान और स्वाद: यह आम केवल विशेष मिट्टी और समुद्र तटीय जलवायु में ही बेहतरीन स्वाद के साथ विकसित होता है।
- विशेष सुगंध:  यह आम अपनी अद्वितीय मिठास, मखमली बनावट और विशेष सुगंध से पहचाना जाता है।
- सीमित उत्पादन: मांग की तुलना में इसकी पैदावार कम होती है, जिससे कमी बनी रहती है।
- श्रमसाध्य खेती: इसकी खेती में बहुत अधिक देखभाल, हाथ से कटाई, और प्राकृतिक रूप से पकाने की प्रक्रिया शामिल है, जिससे लागत बढ़ती है।
- कम मौसम: यह आम बहुत ही कम समय के लिए बाजार में उपलब्ध होता है। इस कारण कीमत भी अधिक रहती है।
- उच्च मांग: देश-विदेश में, विशेषकर लंदन और अमेरिका में इसकी बहुत मांग है, जिससे इसके प्रीमियम दाम मिलते हैं।

सबसे पहले बादाम का मिलेगा स्वाद
कोटा के फल बाजारों में अप्रैल माह की शुरुआत में बादाम आम की आवक शुरू हो जाएगी। यह आम मुख्य रूप से तेलंगाना और आंध्र प्रदेश से कोटा की मंडियों में पहुंचेगा। इसके आते ही आम प्रेमियों को गर्मियों की शुरूआत में ही आम का स्वाद चखने का मौका मिलेगा। फल व्यापारियों के अनुसार शुरूआती दौर में बादाम आम की आवक सीमित रहेगी, लेकिन जैसे-जैसे गर्मी बढ़ेगी, इसकी मात्रा भी बढ़ने लगेगी। बादाम आम अपने मधुर स्वाद और मुलायम गूदे के कारण लोगों के बीच काफी लोकप्रिय माना जाता है।

Read More छात्रों की गूंज' अभियान के तहत कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, एक मंच पर दिखे सभी बड़े नेता

मई में रहेगी दशहरी व लंगड़ा की धूम
मई के महीने में उत्तर प्रदेश से दशहरी और लंगड़ा आम की आवक भी शुरू हो जाएगी। इन दोनों किस्मों के आमों की बाजार में अच्छी मांग रहती है। खासकर दशहरी आम अपनी मिठास और खुशबू के कारण लोगों की पहली पसंद माना जाता है, वहीं लंगड़ा आम भी अपने अलग स्वाद के कारण खास पहचान रखता है। फल व्यापारियों का कहना है कि इस साल मौसम अनुकूल रहने से आम की फसल अच्छी होने की उम्मीद है। ऐसे में आने वाले दिनों में कोटा के बाजारों में अलग-अलग किस्म के आमों की बहार देखने को मिलेगी और आम प्रेमियों को विविध स्वाद का आनंद मिलेगा।

Read More छावनी चौराहे पर दोपहर में लगा लंबा जाम : घंटों फंसे वाहन, राहगीर रहे परेशान

अल्फांसो आम अपनी खास खुशबू, गहरे स्वाद और बेहतरीन गुणवत्ता के कारण देश-विदेश में काफी पसंद किया जाता है। यही वजह है कि इसे आम का राजा कहा जाता है। बाजार में इसकी कीमत भी अन्य आमों की तुलना में अधिक रहती है।
- विजय चंदानी, थोक फल व्यापारी, थोक फलसब्जी मंडी कोटा

Read More किडनी ट्रांसप्लांट में लापरवाही से मरीज की मौत, दो चिकित्सक सहित चार के खिलाफ एफआईआर

Post Comment

Comment List

Latest News

चार माह में 46 हजार करोड़ का राजस्व संग्रह, राज्य की आय में 11.69% बढ़ोतरी  चार माह में 46 हजार करोड़ का राजस्व संग्रह, राज्य की आय में 11.69% बढ़ोतरी 
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में हुई बैठक में बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के प्रथम चार महीनों...
''आ रहा हूं प्रयागराज....छात्रों की होगी गूंज'', राहुल गांधी ने छात्रों को लेकर किया पोस्ट
श्री धर्म फाउंडेशन ट्रस्ट का भव्य आयोजन, 17 अगस्त को झारखंड महादेव मंदिर में महाशिवाभिषेक
बच्चों की सुरक्षा पर Meta को बड़ा झटका, अमेरिकी अदालत ने लगाया 567 मिलियन डॉलर का अतिरिक्त जुर्माना
हंगामे के बीच लोकसभा में MSME संशोधन विधेयक पास, कारोबार के आधार पर भी तय होगा उद्यमों का वर्गीकरण
साइबर ठगी का मामला : क्रेडिट कार्ड रिवॉर्ड पॉइंट के नाम पर 3.19 लाख की ठगी, जानें पूरा मामला  
सप्ताह के आखिरी दिन लाल निशान में बंद हुआ बाजार: सेंसेक्स 456 अंक लुढ़का, इस शेयरों में दिखा एक्शन