चार साल से नहीं हुआ नाले का निर्माण, बारिश में होती है परेशानी

नगर निगम कोटा उत्तर, वार्ड 58 के हाल

चार साल से नहीं हुआ नाले का निर्माण, बारिश में होती है परेशानी

सामुदायिक भवन नहीं होने से मांगलिक कार्य में होती है परेशानी।

कोटा। शहर के कोटा उत्तर के वार्ड 58 में वैसे तो कई विकास कार्य हुए लेकिन वार्ड की सबसे बड़ी समस्या नेहरू कॉलोनी बस्ती से गुजरने वाला नाला है। नाले की कई सालों से सफाई नहीं होने से वह मिट्टी और गंदगी से जाम हो गया। जिसके कारण बारिश के मौसम में नाला ओवर फ्लो  हो जाता है। जिससे नाले का गंदा पानी कॉलोनी के घरों में चला जाता है। जब भी बरसात आती है वार्ड वासियों की परेशानी बढ़ जाती है। कई ग्रों में पानी घुस जाता है। वार्ड में सीसी रोड बने हैं। हालांकि कई स्थानों पर इसे लोगों ने नल कनेक्शन के लिए खोद दिया है। वार्ड में रोड लाइटें भी लगी हैं। निगम की राजनीति के कारण सफाई को लेकर समस्या बनी हुई है। वार्ड में टिपर भी समय पर नहीं नहीं आते हैं। लोगों का कहना है कि राजनीतिक कारणों से वार्ड के साथ भेदभाव किया जा रहा है। कई बार समस्या बताने के बाद भी निगम अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं।   यह है वार्ड का इलाका: नेहरू कॉलोनी, मस्जिद चौक का क्षेत्र, एमबीएस अस्पताल, प्रोफेसर कॉलोनी, जेकेलोन,आयुर्वेदि अस्पताल, प्रका५ऋश लिीनिक, कोली पाड़ा का आंशिक भाग। 

नाले का नहीं हो रहा निर्माण
वार्ड में बने नाले कि सफाई नहीं होने से बारिश के मौसम में नाला ओवर फ्लो हो जाता है। जिससे उसका गंदा पानी बस्ती के घरों में चला जाता है। वार्ड वासी बरसात में खासे परेशान हो जाते हैं।  
- शमीम बानो, वार्डवासी 

कचरे का नहीं हो रहा समय पर निस्तारण
वार्ड वासीयों का कहना है कि समय पर वार्ड में सफाई नही होने से गंदगी सड़कों पर फैल जाती है।  वार्ड में सफाई कर्मचारियों की कमी के कारण वार्ड से समय पर कचरे का उठाव भी नहीं हो पाता है। टिपर कब आते हैं कब नहीं पता नहीं चलता। 
- शिवम शक्तावत, वार्डवासी

वार्ड में यह हुए विकास कार्य
वार्ड में विकास कार्य तो करोड़ों रुपए के हुए हैं, जिनमें से मुख्य रूप से शीतला माता मंदिर, महिला स्नान घर, पूरे वार्ड कि गलियों में सीसीरोड़, सरकारी स्कूल में दस कमरों का निर्माण जिनमें वार्ड के कई कार्य करवाए गए हैं। 
- दुर्गा सिंह हाड़ा, वार्डवासी 

Read More यूक्रेनी महिला की दोस्त के घर मौत : 4 दिसम्बर को दोस्त के साथ मुुंबई से आई थी, दूतावास को किया सूचित

सालों से कॉम्पलैक्स बंद, वार्ड में नहीं है सामुदायिक भवन
वार्ड में  सालो से सुलभ कॉम्पलेक्स की सुविधाओं से स्थानीय निवासी वंचित है। जिससे वार्ड वासियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। 
-असलम बेग, वार्डवासी

Read More ग्रामीण संपर्क सड़कें वर्षों से मरम्मत के अभाव में जर्जर

वार्ड में पिछले चार साल में कई विकास कार्य कराए हैं। लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान करने का प्रयास किया जाता है। वार्ड में नाले की सबसे बड़ी समस्या है। इनकी सफाई और इसकी ऊंचाई बढ़ाने की मांग कर रखी है। लेकिन भाजपा बोर्ड होने से विकास कार्य के लिए बजट आवंटन नहीं होने से परेशानी हो रही है। अधिकारी भी सुनवाई नहीं कर रहे है। 
- नीलोफर मंटू, पार्षद वार्ड 58

Read More नवीन आयुर्वेद चिकित्सालय निर्माण की 32 करोड़ की योजना फाइलों में उलझी

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब  पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब 
राज्यों में पराली जलाने की कोई घटना सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण का स्तर ऊंचा बना हुआ...
मुरलीपुरा थाना पुलिस की कार्रवाई : व्यापारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाला बदमाश गिरफ्तार, वसूली का काम करता है आरोपी
कांग्रेस नेताओं के बयान पर भजनलाल शर्मा का पलटवार : पार्टी के झूठ और लूट ने उसे धरातल पर ला दिया, कहा- अपने कर्म पर ध्यान नहीं देते ये लोग 
प्रॉपर्टी कारोबारी की स्कॉर्पियो जलाने की साजिश : सीसीटीवी में कैद बदमाशों की करतूत, पेट्रोल डालकर गाड़ी में लगाई आग 
आप ने भाजपा की चुनावी धांधली को लेकर कांग्रेस की चुप्पी पर उठाए सवाल : सिर्फ अपनी पार्टी के लिए बोलते हैं राहुल गांधी, सौरभ भारद्वाज ने दी इन आरोपों पर बोलने की चुनौती
बेघरों के लिए ढाल बनी सरकार : आश्रय स्थलों का खड़ा किया मजबूत नेटवर्क, रैन बसेरों से 21 हजार से अधिक लोगों को मिल रहा सहारा
कांग्रेस ने संजय गांधी को दी श्रद्धांजलि, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चित्र पर अर्पित किए पुष्प