कभी राम बनकर, कभी श्याम बनकर... की गूंज से भक्तिमय हुआ मेला परिसर

शरद पूर्णिमा की चांदनी रात आसमान से बरसी भक्ति रस की बूंदें

कभी राम बनकर, कभी श्याम बनकर... की गूंज से भक्तिमय हुआ मेला परिसर
भजन गायिका तृप्ति शाक्य की मधुर प्रस्तुतियों पर झूमे श्रोता।

कोटा। धवल चांदनी रोशनी और गुलाबी सर्द रात में जब विजयश्री रंगमंच से प्रसिद्ध भजन गायक तृप्ति शाक्य ने ईश्वर सत्य है, सत्य ही शिव है, शिव ही सुंदर है... सत्यम शिवम सुंदरम....कभी राम बनकर कभी श्याम बनकर चले आना....खिलौना माटी का.....समेत एक से बढ़कर एक भजनों की सरिता बहाई तो दर्शक भक्तिरस में डूबकर नृत्य करने लगे।
यह नजारा था रविवार रात को दशहरा मैदान स्थित विजयश्री रंगमंच का। नगर निगम की ओर से आयोजित 133 वें राष्ट्रीय दशहरा मेले के तहत आयोजित भजन संध्या में दर्शक रात तक भक्तिरस में डूब गोते लगाते रहे। भजन संध्या का आगाज भगवान श्री गणेश की आराधना देवा ओ देवा गणपति देवा... की सुमधुर वंदना से हुआ। जिसने संपूर्ण वातावरण को भक्तिमय और बना दिया। इसके बाद उन्होंने जब अपना सबसे लोकप्रिय और प्रसिद्ध भजन कभी राम बनकर....गाया तो दर्शक दीर्घा में बैठे श्रोता भक्ति भाव में डूबकर झूमने लगे। अध्यात्म और दर्शन से परिपूर्ण निर्गुण भजन सुनाकर वातावरण को गंभीर और भावुक बना दिया। कान्हा और राधा के पावन प्रेम पर आधारित श्याम चूड़ी बेचने आया.. और श्यामा आन बसो वृंदावन में....जैसे भजनों ने दर्शकों को ब्रज की पावन भूमि का अहसास कराया। मंच संभालते ही गायिका तृप्ति शाक्य ने अपने कालजयी भजनों की श्रृंखला से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

देवी-देवताओं की महिमा का गुणगान किया
भजन संध्या के दौरान तृप्ति शाक्य ने विविध देवी-देवताओं की महिमा का गुणगान किया। उन्होंने देवी मां के प्रसिद्ध भजन 'कभी दुर्गा बनकर कभी काली बनकर 'मानो तो मैं गंगा मां हूँ और 'अंबे तू है जगदंबे काली प्रस्तुत कर प्रांगण को शक्ति की उपासना से भर दिया। इसके साथ ही 'शिव शंकर चले रे कैलाश, 'सत्यम शिवम सुंदरम बोल के और 'राम नाम की लूट है जैसे भजनों पर श्रोताओं ने भावविभोर होकर जयकारे लगाए।अंत में 'काना बरसाने में आ जयो, 'कैसा चक्कर चलाया श्याम और पारंपरिक 'आरती कुंज बिहारी की के साथ शरद पूर्णिमा की इस मनभावन रात में भक्ति और संगीत का यह अद्भुत संगम संपन्न हुआ।
इससे पहले कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती और भगवान गणपति की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर नागरिक सहकारी बैंक के अध्यक्ष राजेश बिरला, पूर्व विधायक चंद्रकांता मेघवाल, पूर्व जिला प्रमुख राकेश बोयत, भाजपा पूर्व शहर जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार सोनी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष कविता पचवारिया, , महिला नागरिक सहकारी बैंक के डायरेक्टर सुरभी झामनानी, पद्मनी हाडा व अपर्णा सैनी, भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष महीप सोलंकी, सुनील जायसवाल महामन्त्री भारतेंदु समिति, पंकज जायसवाल (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जायसवाल समाज) व जयेद्र सिंह सोलकी मंडल महामंत्री भाजपा बतौर अतिथि उपस्थित रहे। महापौर अनुसुईया गोस्वामी, उपायुक्त व सहायक मेला अधिकारी धीरज कुमार सोनी, सहायक मेला अधिकारी महेश चंद्र गोयल, मेला प्रभारी सत्यनारायण राठौर और पार्षद सीमा चौधरी व सुनीता नायक ने सभी अतिथियों का स्वागत अभिनंदन किया।

Post Comment

Comment List

Latest News

फिलीपींस: राजनाथ करेंगे आसियान रक्षा मंत्रियों की बैठक में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व, क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा मुद्दों पर होगी चर्चा  फिलीपींस: राजनाथ करेंगे आसियान रक्षा मंत्रियों की बैठक में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व, क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा मुद्दों पर होगी चर्चा 
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह फिलीपींस के सेबू में आयोजित 13वीं आसियान रक्षा मंत्रियों की बैठक (ADMM-Plus) में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का...
खड़गे की टिप्पणी के विरोध में जयपुर में भाजपा का प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यालय कूच से पहले पुलिस ने रोका 
इथेनॉल निर्माताओं ने बढ़ती लागत को लेकर जताई चिंता, E-20 के लिए पर्याप्त आपूर्ति पर प्रश्नचिह्न
20 लाख फॉलोअर्स वाले यूट्यूबर को सरपंच चुनाव में मिले सिर्फ 33 वोट, हार बनी चर्चा का विषय
कभी राम बनकर, कभी श्याम बनकर... की गूंज से भक्तिमय हुआ मेला परिसर
'ओ रब्बा, कोई तो बताए प्यार होता है क्या...जैसे सदाबहार नगमों ने ताजा की पुरानी यादें, देर रात तक जमे रहे श्रोता
बजट घोषणाओं और जनकल्याणकारी योजनाओं को समयबद्ध पूरा करें अधिकारी- मुख्य सचिव; राजकाज पोर्टल पर फाइलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश