शादी से पहले फांसी के फंदे से लटकी युवती, युवक दे रहा था वीडियो वायरल की धमकी
युवक युवती पर शादी तोड़ने का दबाव
22 वर्षीय युवती ज्योति मीना ने घर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय परिजन शादी का निमंत्रण देने घर से बाहर गए हुए थे। वापस लौटने पर युवती घर के छपरे में फंदे पर लटकी मिली। परिजनों के अनुसार युवती की शादी पास के गांव दौलतपुरा में तय हुई थी।
इटावा। थाना क्षेत्र के ढीपरी कालीसिंध गांव में शुक्रवार को 22 वर्षीय युवती ज्योति मीना ने घर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय परिजन शादी का निमंत्रण देने घर से बाहर गए हुए थे। वापस लौटने पर युवती घर के छपरे में फंदे पर लटकी मिली। उसे इटावा अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों के अनुसार युवती की शादी पास के गांव दौलतपुरा में तय हुई थी।
22 अप्रैल को लग्न और 29 अप्रैल को विवाह होना था। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं और खुशी का माहौल था, लेकिन अचानक हुई इस घटना से परिवार में मातम छा गया। परिजनों ने आरोप लगाया कि गांव का ही एक युवक युवती पर शादी तोड़ने का दबाव बना रहा था। युवती के पिता सत्यनारायण मीना ने बताया कि उक्त युवक द्वारा ससुराल पक्ष को भी धमकाया गया और सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी जा रही थी।

Comment List