ट्रैक पर न पहुंच जाए वन्यजीव , दरा में रेलवे लाइन के किनारे बढ़ाई निगरानी

जंगल से रेलवे ट्रैक तक परखी वन्यजीवों की सुरक्षा

ट्रैक पर न पहुंच जाए वन्यजीव , दरा में रेलवे लाइन के किनारे बढ़ाई निगरानी
सीसीएफ ने की सीमा दीवार की जांच, टूट-फूट पर तत्काल कार्रवाई के दिए निर्देश।

कोटा। मुकुंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व में रेलवे ट्रैक वन्यजीवों के लिए संभावित खतरे वाला क्षेत्र है। दरा रेंज से गुजरने वाली रेलवे लाइन पर वन्यजीव न पहुंचें, इसके लिए वन विभाग ने निगरानी बढ़ा दी है। मुकुंदरा के सीसीएफ डॉ. टी-मोहनराज ने डीसीएफ, एसीएफ, रेंजर व फिल्ड स्टाफ के साथ रेलवे ट्रैक के आसपास पैदल गश्त कर सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया।

सीमा दीवार में गैप तो नहीं?
पैदल निरीक्षण के दौरान रेलवे ट्रैक के किनारे वन्यजीवों को रोकने के लिए बनाई गई सीमा दीवार को अलग-अलग स्थानों पर जांचा परखा गया। टीम ने देखा कि दीवार अपनी जगह सुरक्षित है, कहीं टूट-फूट या गैप तो नहीं है। वनकर्मियों को निर्देश दिए गए कि ऐसे किसी भी स्थान की तत्काल पहचान कर आवश्यक कार्रवाई की जाए। ताकि, टाइगर सहित अन्य वन्यजीव रेलवे ट्रैक तक न पहुंच पाए।

रेलवे से सूचनाओं का होगा आदान-प्रदान
सीसीएफ ने रेलवे कर्मचारियों से भी संवाद किया। ट्रैक के आसपास वन्यजीवों की आवाजाही और उनकी गतिविधियों से जुड़ी सूचनाएं समय पर साझा करने पर चर्चा हुई। उन्होंने वन विभाग और रेलवे के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया गया, ताकि वन्यजीवों से जुड़ी किसी भी गतिविधि की सूचना समय रहते मिल सके।

संवेदनशील स्थानों पर पैदल गश्त
दरा रेंज के वनकर्मियों को रेलवे ट्रैक के किनारे नियमित पैदल गश्त करने के निर्देश दिए हैं। खासतौर पर सीमा दीवार और संवेदनशील स्थानों पर निगरानी रखने को पाबंद किया है। सुरक्षा संरचना में किसी तरह की क्षति मिलने पर उसे तत्काल दुरुस्त कराने की कार्रवाई की जाएगी।

Read More असर खबर का : मोरपा-नौताड़ा मालियान मार्ग पर शुरू हुआ डामरीकरण

वन्यजीव सुरक्षा पर फोकस
मुकुंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व में रेलवे ट्रैक से वन्यजीवों को होने वाले संभावित जोखिम को कम करना वन विभाग के लिए अहम है। इसी को देखते हुए ट्रैक के आसपास नियमित निगरानी और गश्त की जा रही है, ताकि वन्यजीव सुरक्षित रूप से अपने क्षेत्र में आवाजाही कर सकें और रेलवे लाइन तक पहुंचने की स्थिति न बने। सीसीएफ ने आमजन से रेलवे ट्रैक पर प्रवेश नहीं करने तथा वन्यजीवों की सुरक्षा से जुड़े निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

Read More अभेड़ा बॉयोलॉजिकल पार्क में दैनिक नवज्योति ने किया पौधारोपण

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

बिहार में लड़की के साथ बदसलूकी का वीडियो विचलित करने वाला : राहुल गांधी ने लड़कियों की सुरक्षा को लेकर सरकार से मांगा जवाब, बोले- पॉक्सो के तहत हो कार्रवाई बिहार में लड़की के साथ बदसलूकी का वीडियो विचलित करने वाला : राहुल गांधी ने लड़कियों की सुरक्षा को लेकर सरकार से मांगा जवाब, बोले- पॉक्सो के तहत हो कार्रवाई
जमुई में 10वीं की छात्रा से बदसलूकी का वीडियो सामने आने पर राहुल गांधी ने बिहार सरकार से जवाब मांगा।...
8 दिन बाद ठीक हुआ विमान, जयपुर से खाली दिल्ली रवाना
वैश्विक मंच पर भारतीय कला की तलाश, कलाकारों ने साझा किए गहरे विचार
भारत-यूके साहित्यिक रिश्तों को नई उड़ान देगा जयपुर बुकमार्क, 14वें संस्करण में ब्रिटिश काउंसिल के साथ पब्लिशिंग फेलोशिप जारी
एनएच-52 पर गड्ढे भरने का काम शुरू, क्षतिग्रस्त हिस्सों में डाली जा रही सामग्री, वाहन चालकों को मिलेगी राहत
सात साल की बालिकाओं से लेकर 60 साल के 'पट्टेबाज' बहा रहे पसीना,शोभायात्रा के लिए जोरदार तैयारियां
सुधांशु त्रिवेदी का हमला : कांग्रेस पूरी तरह 'मुस्लिम लीग माओवादी कांग्रेस' बनी, बोले- अंसारी ने खुद किया उजागर