कोटा न्यू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल के ICU में बुजुर्ग की मौत के बाद हंगामा

परिजनों ने इलाज में लापरवाही, वीआईपी विजिट के कारण बेड बदलने और मारपीट का लगाया आरोप

कोटा न्यू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल के ICU में बुजुर्ग की मौत के बाद हंगामा
रेजिडेंट डॉक्टरों ने भी परिजनों पर हमला करने की शिकायत की, पुलिस जांच में जुटी

कोटा। न्यू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल के आईसीयू में भर्ती एक बुजुर्ग की मौत के बाद गुरुवार सुबह अस्पताल में हंगामा हो गया। परिजनों ने अस्पताल स्टाफ पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। सूचना पर महावीर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। इस दौरान पुलिस मृतक के बेटे को हिरासत में लेकर थाने ले गई।

परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में वीआईपी विजिट के दौरान बुजुर्ग का बेड बदल दिया गया। इसके बाद मरीज की सही तरीके से देखभाल नहीं की गई और कई बार शिकायत करने के बावजूद डॉक्टरों व स्टाफ ने कोई सुनवाई नहीं की। उनका यह भी आरोप है कि विरोध करने पर अस्पताल स्टाफ ने उनके साथ मारपीट की।दूसरी ओर रेजिडेंट डॉक्टरों ने भी मरीज के परिजनों पर एक रेजिडेंट डॉक्टर से मारपीट करने का आरोप लगाया है। रेजिडेंट डॉक्टरों ने अस्पताल अधीक्षक को ज्ञापन देकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

घटना सुबह करीब 10 बजे की बताई जा रही है। हंगामे के दौरान अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को शांत कराया। दोपहर तक अस्पताल अधीक्षक की ओर से पूरे मामले को लेकर महावीर नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

सीएचसी हतूण्डी में रक्तदान शिविर, 73 यूनिट रक्त संग्रहित; गर्भवती महिलाओं और मरीजों को मिलेगा लाभ सीएचसी हतूण्डी में रक्तदान शिविर, 73 यूनिट रक्त संग्रहित; गर्भवती महिलाओं और मरीजों को मिलेगा लाभ
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) हतूण्डी में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में क्षेत्रवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। शिविर में कुल 73...
पांच करोड़ रिश्वत के आरोपों पर भाजपा का आप सरकार पर हमला, परमजीत कैथ बोले- सच्चाई जानना चाहती है जनता 
NDA में ऑल इंडिया तीसरी रैंक से NHAI में उप प्रबंधक तक, प्रदीप चारण ने सफलता की नई मिसाल कायम की
तेजस्वी यादव ने जेल में 19 वर्षीय रोशन यादव की मौत पर उठाए सवाल, NHRC से स्वतंत्र जांच और न्याय की मांग की
बांध में आपत्तिजनक स्थिति में नहाने का वीडियो वायरल: अलवर के प्रधानाचार्य पर शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, विभागीय जांच के आदेश
जयपुर-यामानाशी ज्वैलरी एसोसिएशन मिलकर बढ़ाएं कारोबार और रोजगार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
सीएम ने ली बैठक :  त्योहारों पर सुरक्षा में नहीं रहे कोई चूक, प्रभावी कार्ययोजना से संभालें व्यवस्था