कोटा नगर निगम की मतगणना शुरू, वार्ड 86 में बड़ा उलटफेर; युवा चेहरे ने पूर्व उप महापौर को हराया

पहले चरण में 56 वार्डों की गिनती, अब तक 8 नतीजे घोषित; 7 में भाजपा और एक में कांग्रेस की जीत

कोटा नगर निगम की मतगणना शुरू, वार्ड 86 में बड़ा उलटफेर; युवा चेहरे ने पूर्व उप महापौर को हराया
जेडीबी कॉलेज में कड़ी सुरक्षा, बैरिकेडिंग और ड्रोन से निगरानी; लाउडस्पीकर पर रुझानों का अनाउंसमेंट नहीं होने से समर्थकों में नाराजगी।

कोटा। नगर निगम कोटा चुनाव की मतगणना सोमवार सुबह 8 बजे जेडीबी कॉलेज परिसर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुई। मतगणना स्थल के आसपास पुलिस का भारी बंदोबस्त किया गया है। बढ़ तिराहे से जेडीबी कॉलेज की ओर जाने वाले मार्ग पर वाहनों का प्रवेश पूरी तरह बंद कर बैरिकेडिंग और चेक पोस्ट लगाए गए हैं। जगह-जगह पुलिस जवान तैनात हैं और सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखने के लिए ड्रोन से भी निगरानी की जा रही है।
मतगणना स्थल के बाहर सुबह से ही प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की भीड़ जुटने लगी। बढ़ तिराहे पर समर्थक अपने-अपने प्रत्याशियों के रुझान और परिणाम जानने के लिए इंतजार करते रहे। समर्थकों को उम्मीद थी कि लाउडस्पीकर के जरिए वार्डवार रुझानों की जानकारी दी जाएगी, लेकिन सुबह 9:30 बजे तक लाउडस्पीकर पर रुझानों का अनाउंसमेंट नहीं होने से बाहर मौजूद समर्थकों में नाराजगी देखने को मिली।

सख्त जांच के बाद मतगणना स्थल में प्रवेश
जेडीबी कॉलेज में प्रवेश से पहले प्रत्याशियों, पोलिंग एजेंटों और अन्य अधिकृत लोगों की कड़ी जांच की जा रही है। जांच के बाद ही उन्हें मतगणना स्थल में प्रवेश दिया जा रहा है। परिसर के अंदर प्रशासनिक अधिकारियों और प्रत्याशियों के पोलिंग एजेंटों की मौजूदगी में मतगणना की प्रक्रिया जारी है। मतगणना की शुरुआत डाक मतपत्रों की गिनती से हुई। इसके बाद ईवीएम से मतों की गणना की जा रही है। पहले चरण में 56 वार्डों की मतगणना चार कमरों में हो रही है। प्रत्येक कमरे में 14 टेबल लगाई गई हैं। राज्य निर्वाचन आयोग के पर्यवेक्षक जुगल किशोर मीणा के अनुसार प्रत्येक वार्ड में आठ चरण पूरे होने के बाद ही अंतिम परिणाम घोषित किया जाएगा।

वार्ड 86 में बड़ा उलटफेर, युवा चेहरे की जीत
नगर निगम के वार्ड 86 में इस बार बड़ा चुनावी उलटफेर देखने को मिला। कॉमर्स कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष और युवा चेहरे अर्पित जैन ने भाजपा के दिग्गज नेता एवं पूर्व उप महापौर योगेंद्र खींची को करीब 200 वोटों से शिकस्त दी।जीत के बाद अर्पित जैन ने कहा, ह्लयह युवाओं की जीत है। युवाओं ने जो भरोसा मुझ पर जताया है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा।ह्वनतीजा आने के बाद अर्पित जैन ने अपने प्रतिद्वंद्वी योगेंद्र खींची के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया। 

अब तक आठ वार्डों के नतीजे घोषित
जिला निर्वाचन कार्यालय से जारी जानकारी के अनुसार नगर निगम कोटा के आठ वार्डों के परिणाम घोषित किए जा चुके हैं। इनमें सात वार्डों में भाजपा प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है, जबकि एक वार्ड में कांग्रेस प्रत्याशी विजयी रहा है। वार्ड 88, 89, 90, 83, 84 और 78 में भाजपा प्रत्याशी विजयी हुए हैं, जबकि वार्ड 86 में कांग्रेस प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है।

Read More चुनाव ड्यूटी के दौरान ASI की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में मौत

वार्ड 61 में भी शुरुआती रुझान में सुनीता आगे
मतगणना के शुरुआती रुझानों में सुबह 9:45 बजे तक वार्ड 61 से प्रत्याशी सुनीता सुरेश गुर्जर अपनी प्रतिद्वंद्वी ममता कंवर से आगे चल रही थीं। हालांकि यह शुरुआती रुझान हैं और अंतिम परिणाम के लिए मतगणना के सभी चरण पूरे होने का इंतजार करना होगा।

Read More दोपहर 1 बजे तक 38.84 प्रतिशत मतदान, पहले तीन घंटे की तुलना में दूसरे तीन घंटे में मतदान की रफ्तार दोगुनी से अधिक बढ़ी

100 वार्डों में 373 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला
नगर निगम कोटा के 100 वार्डों के लिए कुल 373 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। कुल 8,26,923 मतदाताओं में से करीब 5,59,000 मतदाताओं ने मतदान किया था। कुल मतदान प्रतिशत 67.66 रहा। पहले चरण में 56 वार्डों की मतगणना पूरी होने के बाद शेष वार्डों की गिनती दूसरे चरण में की जाएगी। दूसरे चरण के कर्मचारी और मतगणना एजेंट वेटिंग रूम में अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं।
मतगणना स्थल पर जिला निर्वाचन अधिकारी पीयूष समरिया, उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश जोशी, एडीएम सिटी विनोद कुमार मल्होत्रा, एडीएम सिटींग रवि वर्मा, राज्य निर्वाचन आयोग के पर्यवेक्षक जुगल किशोर मीणा और शहर पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम समेत कई आला अधिकारी मौजूद हैं।
जिला निर्वाचन कार्यालय के अनुसार सुबह करीब 11 बजे तक चुनावी तस्वीर काफी हद तक स्पष्ट होने की संभावना है, जबकि दोपहर 1 बजे तक सभी परिणाम आने की उम्मीद है। फिलहाल मतगणना स्थल के बाहर समर्थकों की नजर हर नए रुझान पर टिकी है ।

Read More दोपहर 3 बजे तक 51.59 प्रतिशत मतदान

Post Comment

Comment List

Latest News

आतंकी गेमिंग प्लेटफॉर्म्स का कर रहे इस्तेमाल, बच्चे निशाने पर आतंकी गेमिंग प्लेटफॉर्म्स का कर रहे इस्तेमाल, बच्चे निशाने पर
संयुक्त राष्ट्र की आतंकवाद विरोधी समिति की रिपोर्ट में चेतावनी दी कि आतंकी संगठन युवाओं और बच्चों को प्रभावित करने...
जयपुर नगर निगम चुनाव : कांग्रेस और भाजपा में कांटे की टक्कर, वार्ड 91 से सीताराम मेहरा और 101 से रविशंकर जीते
नगर निगम चुनाव : अब तक की मतगणना में भाजपा 32 और कांग्रेस 23 पर जीती, 2 सीट पर निर्दलीय विजयी
10:30 बजे तक नतीजों का ऐलान नहीं, रुझानों को लेकर परेशान रहे समर्थक
भाजपा के जीते पार्षद बाड़बंदी से एक साथ आएंगे मतगणना केंद्र , फिर लेंगे सर्टिफिकेट 
सम्मेलन के समापन अवसर पर बोले पीएम, कहा- ‘ब्रिक्स’ सम्मेलन में लिए फैसलों को जमीनी स्तर तक पहुंचाना है
राजस्थान निकाय चुनाव में भाजपा को बढ़त: 309 नगरीय निकायों के परिणाम में BJP के 979 पार्षदों की जीत