बारिश के बाद महाराज ब्रजराज सिंह स्टेडियम में भरा पानी

हर वर्ष बरसात में सामने आती है समस्या

बारिश के बाद महाराज ब्रजराज सिंह स्टेडियम में भरा पानी
खेल गतिविधियां प्रभावित, खिलाड़ियों ने की स्थायी निकासी व्यवस्था की मांग।

बपावरकलां। क्षेत्र में हुई अच्छी बारिश के बाद महाराज ब्रजराज सिंह स्टेडियम में जलभराव की स्थिति बन गई है। मैदान में कई स्थानों पर पानी भर जाने से खेल गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं और खिलाड़ियों को अभ्यास करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।बारिश के कारण स्टेडियम परिसर में पानी जमा होने से निर्माण कार्य भी प्रभावित हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हर वर्ष बरसात के दौरान स्टेडियम में जलभराव की समस्या सामने आती है, जिससे खिलाड़ियों के साथ-साथ आमजन को भी असुविधा होती है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग एवं ग्राम पंचायत से पानी की निकासी की स्थायी व्यवस्था करने की मांग की है, ताकि भविष्य में बारिश के दौरान खेल गतिविधियां बाधित न हों।

अधिक बारिश होने के कारण स्टेडियम में पानी भर गया है। जल्द ही पानी की निकासी की स्थायी व्यवस्था जाएगी, की ताकि भविष्य में इस तरह की समस्या दोबारा उत्पन्नं नहो।
- मुरलीधर वैष्णव, ग्राम विकास अधिकारी, बपावरकलां 

स्टेडियम में जल निकासी की व्यवस्था शीघ्र कर दी जाएगी, जिससे बारिश का पानी मैदान में जमा नहीं होगा खिलाड़ियों को और नियमित अभ्यास के लिए बेहतर सुविधा मिल सकेगी।
- घनश्याम सुमन, ग्राम पंचायत प्रशासक, बपावरकलां

Post Comment

Comment List

Latest News

पीरियड लीव डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग: राजस्थान में सवैतनिक पीरियड अवकाश का समर्थन पीरियड लीव डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग: राजस्थान में सवैतनिक पीरियड अवकाश का समर्थन
जयपुर स्थित फोर्टी राजस्थान में सवैतनिक पीरियड अवकाश और महिला स्वास्थ्य जागरूकता पर केंद्रित एक प्रेरणादायक डॉक्यूमेंट्री प्रदर्शित की गई।...
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर महाराष्ट्र में सियासी तूफान: फडणवीस समर्थन में उतरे, पवार का मुख्यमंत्री पर तीखा हमला
पर्यावरण सरंक्षण के लिए वृक्षारोपण अभियान का आग़ाज़, 1 हजार से ज्यादा पौधे लगाने का संकल्प 
आरएएस मुख्य परीक्षा अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर, 27 जुलाई तक करें आवेदन; उत्तर पुस्तिकाएं ऑनलाइन देखने का मौका
कर्नाटक कांग्रेस में मंत्री बनने की होड़: 20 सीटों पर 60 दावेदार, दिल्ली बैठक में नए मंत्रियों के नामों पर लग सकती है मुहर
यूरोप के जंगलों में भीषण आग : तेज हवाओं से बिगड़े हालात, फ्रांस-स्पेन से 3 लाख से अधिक लोग पलायन को मजबूर 
राजस्थान रोडवेज को मिली 144 नई ब्लू लाइन एक्सप्रेस बसें, मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी