घर में सो रही महिला की चाकू से गला रेत कर हत्या, पास सो रहे भांजे पर भी किया हमला

बहू और बेटा कमरे में थे

घर में सो रही महिला की चाकू से गला रेत कर हत्या, पास सो रहे भांजे पर भी किया हमला

खिड़की से अंदर घुसकर महिला के गले व सीने पर किए वार।

कोटा  भीमगंजमंडी क्षेत्र  में मंगलवार देर रात अज्ञात बदमाश ने महिला की चाकू से गला रेत कर हत्या कर दी। इस दौरान उसके पास सो रहे भांजे पर भी आरोपियों ने हमला किया। इससे वह घायल हो गया। घटना रात दो से तीन बजे के बीच बताई जा रही है। 

बहू और बेटा कमरे में थे
सीआई रामकिशन गोदारा ने बताया रात के समय सुमित्रा बाई (42) निवासी हुसैन नगर तेलघर व उसकी बहन का लड़का अरविंद (17) बरामदे में सो रहे थे। महिला का बेटा जितेंद्र व बहू अंदर कमरे में सो रहे थे। अज्ञात बदमाश खिड़की से अंदर घुसा और  महिला के गले व सीने पर वार किया। महिला की चीख सुनकर अरविंद जाग गया तो बदमाश ने  अरविंद पर भी चाकू से हमला कर घायल कर दिया। महिला स्कूल में पोषाहार बनाती है तथा झाड़ू पोछा करती है । महिला के पति की एक साल पहले मौत हो चुकी है। हमले के बाद से हमलावर भाग गया। उन्होंने बताया कि  मुकदमा दर्ज किया गया है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज को चेक किया जा रहा है। आरोपी को पकड़ने के लिए टीमें बनाई गई हैं। 

घायल अस्पताल में भर्ती
अरविंद को उपचार के लिए एमबीएस हॉस्पिटल में भर्ती करवाया है। सूचना मिलते ही  थानाधिकारी रामकिशन गोदारा, डिप्टी एसपी गंगा सहाय शर्मा, एएसपी दिलीप कुमार सैनी पहुंचे और एफएसएल टीम को बुला कर मौके से साक्ष्य जुटाए । महिला के शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। अभी तक की जांच में हत्या का कारण सामने नहीं आया है। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके
मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर गुरूवार को जिले में चिकित्सा संस्थानों पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन किया गया।...
विधायिका में महिलाओं को आरक्षण देने से किसी राज्य का सीटों का नुकसान नहीं होगा ; जो दल विरोध करेंगे, चुनावों में भुगतना पड़ेगा खामियाजा : पीएम मोदी 
होर्मुज़ जलड़मरूमध्य को खोलना अंतरराष्ट्रीय समुदाय की सर्वसम्मत मांग : चीनी विदेश मंत्री ने दिया ईरान की संप्रभुता, सुरक्षा और अधिकारों पर ज़ोर
अखिलेश यादव ने साधा निशाना : संविधान संशोधन विधेयक के सहारे सत्ता की राजनीति कर रही सरकार, एसआईआर के जरिए वोट काटने का लगाया आरोप 
कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा 2026 आयोजित, 40872 अभ्यार्थी होंगे सम्मिलित
दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: Akasa और SpiceJet के विमानों में टक्कर, सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित
राजस्थान संपर्क पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में तेजी, जयपुर जिला और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग अव्वल