दो दिन पूर्व जेल से छूटा युवक पार्क में मिला अचेत, मौत

परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

दो दिन पूर्व जेल से छूटा युवक पार्क में मिला अचेत, मौत
पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से कराया पोस्टमार्टम, शरीर पर मिले रगड़ के निशान।

कोटा। दो दिन पूर्व जेल से छूटकर आया एक युवक गुमानपुरा थाना क्षेत्र स्थित एक पार्क में अचेत अवस्था में पड़ा मिला होने पर  परिजन  उसे एमबीएस अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया । पुलिस ने  मंगलवार को मेडिकल बार्ड से पोस्टमार्टम करवाकर शव उन्हें सौंप दिया।  परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए कार्रवाई करने की मांग की है। बताया जा रहा है कि मृतक ताहिर हुसैन (38) निवासी गुमानपुरा दो दिन पूर्व ही जेल से बाहर आया था, वह  स्मैक का आदी था। पुलिस को उसके घुटने व हाथ की हथेली पर रगड़ के निशान मिले हैं।

गुमानपुरा थानाधिकारी देवकीनंदन शर्मा ने बताया कि कंट्रोल रूम की सूचना पर पुलिस एमबीएस अस्पताल गई थी  परिजनों  ने हत्या की आशंका जताई है। इस पर शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम मंगलवार को करवाकर शव उन्हें सौंप दिया है। ताहिर हुसैन को सोमवार रात को 11 बजे पार्क में अचेत पड़े होने पर एमबीएस अस्पताल लेकर गए थे। जहां चिकत्सकों ने मृत घोषित किया था। फिलहाल मर्ग दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है, अभी तक की जांच में हत्या जैसा कोई निशान नहीं मिला है। उसके हाथ और पैर के टकने पर रगड़ का  निशान था। मृतक ऑटो चालक था। वह स्मैक पीने का आदी था। परिजनों ने ही स्मैक  अधिक पीने की वजह से उसे जेल में बंद करवाया था।   आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगी।

 पार्क के बाहर खड़ा था ऑटो

मृतक के पुत्र अयान ने बताया कि उसके पिता सोमवार रात को साढे़ आठ बजे ऑटो लेकर घर से निकले थे और काफी समय होने के बाद भी  घर वापस नहीं आए तो उनको तलाश करने के लिए आया था। इस दौरान पार्क के पास उनका ऑटो खड़ा था। पुत्र का आरोप है कि पार्क का गेट बंद था और गार्ड अंदर था। उसने गार्ड को आवाज दी तो वह बाहर आया और गेट खोलने से इंकार किया ।  इसके बाद वह पार्क में जबरन गया तो देखा कि उसके पिता अचेत पड़े हैं। इसके बाद उन्हें अचेत अवस्था में एमबीएस अस्पताल  लेकर गया। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित किया। उसके पिता के शरीर पर चोट के निशान थे। पुत्र का आरोप है कि गार्ड के कपड़ों पर भी खून के धब्बे थे। इससे आशंका है कि उसके पिता की हत्या की गई है। उसका आरोप है कि संभवत: उसके पिता के साथ गार्ड ने मारपीट की है।

Read More असर खबर का- लखावा प्लांटेशन में भ्रष्टाचार पर एनजीटी सख्त, दोषी अफसरों पर कठोर कार्रवाई और वसूली के निर्देश

Post Comment

Comment List

Latest News

गुलाबी नगरी में गूंजा भगवा आक्रोश, संतों की अगुवाई में निकली विशाल रैली गुलाबी नगरी में गूंजा भगवा आक्रोश, संतों की अगुवाई में निकली विशाल रैली
जयपुर के परकोटा क्षेत्र से कथित पलायन रोकने और सांस्कृतिक विरासत संरक्षण की मांग को लेकर युवा शक्ति मंच राजस्थान...
राज काज में क्या है खास, जानें
केरल की केजिया लीज मेजो बनीं मिस यूनिवर्स इंडिया-2026, अब करेंगी विश्व मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व
ब्रिटेन की मॉली मैरी बकली बनीं मिस ओशियन वर्ल्ड-2026, 20 देशों की सुंदरियों ने दिखाया संस्कृति और पर्यावरण प्रेम
शिक्षा बचाओ, देश बचाओ कार्यक्रम में हंगामा : एबीवीपी और भाजयुमो कार्यकर्ताओं से विवाद, सीजेपी कार्यकर्ता को मारा थप्पड़
सीएचसी हतूण्डी में रक्तदान शिविर, 73 यूनिट रक्त संग्रहित; गर्भवती महिलाओं और मरीजों को मिलेगा लाभ
पांच करोड़ रिश्वत के आरोपों पर भाजपा का आप सरकार पर हमला, परमजीत कैथ बोले- सच्चाई जानना चाहती है जनता