डेगाना के गांव तिलानेस में मुख्यमंत्री की ग्राम विकास चौपाल, भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव विकसित तो राजस्थान होगा विकसित

सर्व समाज के लोगों से संवाद, सरकारी योजनाओं का लिया फीडबैक

डेगाना के गांव तिलानेस में मुख्यमंत्री की ग्राम विकास चौपाल, भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव विकसित तो राजस्थान होगा विकसित
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने तिलानेस ग्राम विकास चौपाल में ग्रामीणों से संवाद कर विकास कार्यों की घोषणाएं। तालाब को सरोवर के रूप में विकसित करने, अटल ज्ञान केंद्र खोलने और तिलानेस-रामसरी सड़क निर्माण के निर्देश।

डेगाना। डेगाना पंचायत समिति की ग्राम पंचायत तिलानेस में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का दो दिवसीय ग्राम विकास चैपाल कार्यक्रम शनिवार सुबह नगर भ्रमण, जनसंवाद और विकास घोषणाओं के साथ संपन्न हो गया। मुख्यमंत्री ने सुबह सवा 6 बजे गांव की मुख्य सड़कों और गलियों में पैदल भ्रमण कर ग्रामीणों के बीच पहुंचकर संवाद किया। महिलाओं से पेंशन और सरकारी योजनाओं का हाल जाना, किसानों से खेती-किसानी की चर्चा की, युवाओं से रोजगार और शिक्षा पर बात की तथा बच्चों को अपने हाथों से चॉकलेट बांटकर उत्साह बढ़ाया। शनिवार की सुबह पूरे गांव में उत्सव जैसा वातावरण रहा और मुख्यमंत्री ने सभी समाजों के लोगों से सुख-दुख साझा करते सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का फीडबैक लिया। नगर भ्रमण के बाद मुख्यमंत्री गांव के तालाब की पाल पर पहुंचे, जहां उन्होंने तालाब का निरीक्षण कर ग्रामीणों के साथ चैपाल लगाई। ग्रामीणों की मांग पर मुख्यमंत्री ने तालाब को सरोवर के रूप में विकसित करने, जलग्रहण क्षेत्र की सफाई, चारदीवारी निर्माण, पाल पर सघन वृक्षारोपण और आकर्षक चैपाटी विकसित करने के निर्देश सिंचाई विभाग एवं जिला प्रशासन को दिए।

हर परिवार तालाब की पाल पर लगाए पौधा :

उन्होंने ग्रामीणों से आह्वान किया कि प्रत्येक परिवार तालाब की पाल पर अपने माता के नाम से एक पौधा अवश्य लगाए। चैपाल में ग्रामीणों ने उप स्वास्थ्य केंद्र, बालिका विद्यालय क्रमोन्नति,तिलानेस से रामसरी की सडक निर्माण सहित अनेक विकास संबंधी मांगें रखीं। मुख्यमंत्री ने गांव में अटल ज्ञान केंद्र खोलने की घोषणा करते हुए कहा कि राज्य सरकार गांव, गरीब, किसान, मजदूर, युवा, पशुपालक और महिलाओं के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि गांव विकसित होगा तो राजस्थान विकसित होगा। महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, चिकित्सा और ग्रामीण विकास को सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता बताते उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने का आह्वान किया। चौपाल के दौरान किसान सभा डेगाना शाखा ने वर्ष 2023 एवं 2025 की खरीफ फसल का बकाया कृषि आदान अनुदान जारी करने सहित विभिन्न मांग की किसान ने अतिक्रमण का मुद्दा भी उठाया।

खेत में जाकर बंटाया हाथ :

Read More जगन्नाथ जी की पावन रथ यात्रा पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी शुभकामनाएं, कहा- हमारी सनातन संस्कृति, आस्था और सेवा का दिव्य उत्सव  

मुख्यमंत्री ने किसान महिलाओं के साथ खेत में जाकर काम में हाथ बटाया। हर ग्रामीण अपने नाम से एक पौधा लगाएगा। तिलानेस से रामसरी सडक निर्माण कराना। गांव में अटल ज्ञान केंद्र खोलने की घोषणा। महिलाओं, किसानों, युवाओं और विद्यार्थियों से सीधे संवाद कर योजनाओं की जानकारी ली। बच्चों को अपने हाथों से चॉकलेट वितरित कर पढ़ाई के लिए प्रेरित किया।

Read More तिलानेश गांव में मुख्यमंत्री का जनसंवाद : पुस्तकालय, सड़क और तालाब विकास की घोषणाएं की

Post Comment

Comment List

Latest News

संसद सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, रिजिजू बोले- विपक्ष के हर मुद्दे पर सरकार चर्चा को तैयार संसद सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, रिजिजू बोले- विपक्ष के हर मुद्दे पर सरकार चर्चा को तैयार
मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक में सरकार ने विपक्ष से सदन सुचारू रूप से चलाने में सहयोग मांगा।...
टीकाराम जूली का कानून व्यवस्था को सरकार पर हमला, कहा- अपराध होने से पहले प्रभावी कार्रवाई कर वारदात को रोकना पुलिस का काम
ब्लैंक चेक से ब्लैकमेल कर महिला से दुष्कर्म : फाइनेंसर गिरफ्तार, आरोपी से लिए थे 2 लाख रुपए
आमजन के मुद्दे संसद में उठाएगी कांग्रेस : लोकतंत्र में जनता की आवाज दबाने का प्रयास उचित नहीं, सैलजा ने कहा- सरकार को युवाओं और किसानों के सवालों का देना होगा जवाब
तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को मारी टक्कर, चपेट में आने से युवक की मौत
संजय राउत का केन्द्र पर बड़ा हमला : करोड़ों में खरीदे विधायक, कहा- राजनीतिक हत्या कर रही सरकार
नेतन्याहू की संभावित न्यूयॉर्क यात्रा पर गिरफ्तारी के कानूनी विकल्पों की समीक्षा जारी, ममदानी ने कहा- अधिकार के अनुरूप करेंगे कार्रवाई