मारवाड़ जंक्शन में हवाई फायरिंग : दो युवक हिरासत में, 2 पिस्टल और कारतूस बरामद

पुलिस ने आरोपियों की पहचान सार्वजनिक नहीं की

मारवाड़ जंक्शन में हवाई फायरिंग : दो युवक हिरासत में, 2 पिस्टल और कारतूस बरामद
दो युवकों के हथियार लहराते हवाई फायरिंग करने से क्षेत्र में दहशत। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित दो युवकों को हिरासत में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक पर सवार होकर आए दो युवकों ने दोनों हाथों में हथियार लेकर हवाई फायरिंग की।

मारवाड़ जंक्शन। नगर के आउवा रोड चौराहे पर सोमवार देर शाम दो युवकों के हथियार लहराते हवाई फायरिंग करने से क्षेत्र में दहशत फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित दो युवकों को हिरासत में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक पर सवार होकर आए दो युवकों ने दोनों हाथों में हथियार लेकर हवाई फायरिंग की। फायरिंग की आवाज सुन आसपास के लोग घबरा गए और बाजार क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस की भनक लगते ही दोनों युवक मौके से भागने की कोशिश करने लगे। इस दौरान एक युवक ने पुलिस कार्रवाई से बचने के उद्देश्य से अपनी पिस्तौल एक दुकान की छत पर फेंक दी।

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया। मौके से एक बाइक, दो पिस्टल, खाली कारतूस तथा जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। गौरतलब है, कि कुछ दिन पहले ही नरसिंहपुरा चौराहे पर भी फायरिंग का मामला सामने आया था। ऐसे में नगर में दोबारा हुई इस घटना ने आमजन की चिंता बढ़ा दी है। हवाई फायरिंग करने वाले युवकों से पुलिस ने घटना स्थल की पुष्टि करवाई। करीब एक घंटे तक घटना स्थल का मौका मुआयना करवाया। हवाई फायर होने की जानकारी मिलते ही सोजत डिप्टी रतनराम देवासी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस हिरासत में लिए दोनों युवकों से पूछताछ कर रही है। हालांकि अभी तक पुलिस ने आरोपियों की पहचान सार्वजनिक नहीं की है।  

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर! जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस का समय बदला रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर! जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस का समय बदला
उत्तर पश्चिम रेलवे ने जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस के जालंधर कैंट स्टेशन पर परिचालन समय में मामूली संशोधन किया है।...
आजमगढ़ में अपराध से अर्जित संपत्ति पर कार्रवाई, गैंगस्टर के.सी. राय की 10 करोड़ की संपत्ति कुर्क
वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा का पहला चरण शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, 62.97 प्रतिशत अभ्यर्थी हुए शामिल
राम मंदिर और सुंदरकांड पाठ पर गरमाई सियासत: भाजपा ने आप पर लगाए गंभीर आरोप, हर्ष मल्होत्रा बोले-चुनावी लाभ के लिए हिंदुओं को साधने की कोशिश कर रहे हैं केजरीवाल
ऑपरेशन प्रहार अभियान : नशे के कारोबार पर पुलिस का शिंकजा, नशीले इंजेक्शन के साथ तस्कर गिरफ्तार
दुनिया में फिर मंडराया ऊर्जा आपूर्ति बाधित होने का खतरा : ईधनों की कीमतों में उछाल आने की चेतावनी, डेस्काल्जी ने कहा- खराब हो सकते है हालात
शेखावत का अशोक गहलोत पर तंज : विकास कार्यो को देखकर टूटेगा राजनीति का भ्रम, घोषणाएं करने में उनकी रही महारत