जीत की खुशी के बीच मातम, एक दिन बाद निर्दलीय पार्षद की मौत

मारवाड़ जंक्शन में वार्ड 7 से जीते अबरार खान मेव का निधन

जीत की खुशी के बीच मातम, एक दिन बाद निर्दलीय पार्षद की मौत
मारवाड़ जंक्शन में नगर पालिका चुनाव परिणाम के एक दिन बाद वार्ड-7 से निर्दलीय नवनिर्वाचित पार्षद अबरार खान मेव (58) का निधन। मंगलवार सुबह चाय पीते समय सीने में दर्द के बाद उन्हें पाली के बांगड़ अस्पताल ले जाया गया, चिकित्सकों ने मृत घोषित किया।

पाली। नगर पालिका चुनाव में जीत की खुशी के बीच मारवाड़ जंक्शन में मंगलवार सुबह उस समय मातम छा गया, जब वार्ड-7 से निर्दलीय पार्षद निर्वाचित हुए अबरार खान मेव (58) का निधन हो गया। चुनाव परिणाम घोषित होने के महज एक दिन बाद हुई इस घटना से परिवार, समर्थकों और क्षेत्रवासियों में शोक की लहर दौड़ गई। जीत की बधाई देने घर पहुंचे लोगों के बीच अचानक हुई इस घटना ने सभी को स्तब्ध कर दिया। जानकारी के अनुसार, अबरार खान मंगलवार सुबह अपने घर पर थे। चुनाव में जीत की बधाई देने के लिए लोग उनके घर पहुंच रहे थे। इसी दौरान सुबह करीब 8 बजे चाय पीते समय उनके सीने में अचानक दर्द हुआ। परिवार के लोग और वहां मौजूद अन्य लोग उन्हें तत्काल पाली के बांगड़ अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां करीब 9 बजे चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अबरार खान के निधन की खबर मिलते ही मारवाड़ जंक्शन में शोक का माहौल बन गया।

बोर्ड गठन के समीकरणों पर भी पड़ेगा असर :

मारवाड़ जंक्शन नगर पालिका में कुल 25 वार्ड हैं। सोमवार को घोषित चुनाव परिणामों में भाजपा और कांग्रेस ने 11-11 वार्डों पर जीत दर्ज की, जबकि तीन वार्ड निर्दलीयों के खाते में गए थे। ऐसे में दोनों प्रमुख दलों को बोर्ड बनाने के लिए निर्दलीय पार्षदों के समर्थन की आवश्यकता थी। अब वार्ड-7 से निर्वाचित निर्दलीय पार्षद अबरार खान के निधन के बाद नगर पालिका बोर्ड गठन के सियासी समीकरणों पर भी असर पड़ा है। मारवाड़ जंक्शन पहली बार नगरपालिका बनी है। ऐसे में नए बोर्ड के गठन को लेकर भाजपा, कांग्रेस और निर्दलीय पार्षदों की भूमिका महत्वपूर्ण मानी जा रही थी।  

Post Comment

Comment List

Latest News

ईवीएम नहीं खुली तो फिर लगी वोटों की कतार, चार वार्डों में पुनर्मतदान में मतदाताओं में उत्साह ईवीएम नहीं खुली तो फिर लगी वोटों की कतार, चार वार्डों में पुनर्मतदान में मतदाताओं में उत्साह
जयपुर नगर निगम के चार वार्डों के पांच बूथों पर ईवीएम में तकनीकी खराबी के कारण पुनर्मतदान। सुबह से मतदान...
वैभव सूर्यवंशी के ब्रांड वैल्यू ने मचाई धूम! 15 की उम्र में एक दिन में करते है 2 करोड़ की कमाई 
कोटा नगर निगम के 3 बूथों पर पुनर्मतदान शुरू, सुबह 10 बजे तक 22.99 प्रतिशत मतदान
रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर 100% तक टैरिफ का प्रस्ताव, भारत समेत दस देशों का संशोधन में नाम
गणपति बप्पा मोरिया के जयघोष के साथ निकली शोभायात्रा, 80 से अधिक झांकियों का जुड़ा कारवां
विदेश मंत्री जयशंकर दो दिन की भूटान की यात्रा पर, विदेश मंत्री और शीर्ष नेतृत्व से करेंगे मुलाकात
कांग्रेस ने कई निकायों में अध्यक्ष प्रत्याशी किए घोषित, बाड़ेबंदी तेज