हलक में अटकी क्लिप : एक साल के मासूम की सांसें अटकी, डॉक्टर ने तीसरे प्रयास में पेपर बाइंडिंग क्लिप निकाल बचाई जान

बच्चे को औंधा किया तो क्लिप खिसकी

हलक में अटकी क्लिप : एक साल के मासूम की सांसें अटकी, डॉक्टर ने तीसरे प्रयास में पेपर बाइंडिंग क्लिप निकाल बचाई जान

एक साल के मासूम ने पेपर बाइंडिंग क्लिप निगल लिया, जिससे उसे सांस लेने में दिक्कत होने लगी। ऐसे में  परिजन बच्चे को लेकर बांगड़ अस्पताल के ईएनटी विभाग पहुंचे। डॉ. कटारिया ने बताया कि क्लिप सांस नली के मुहाने में जाकर अटक गया था।

पाली। एक साल के मासूम ने पेपर बाइंडिंग क्लिप निगल लिया, जिससे उसे सांस लेने में दिक्कत होने लगी। ऐसे में  परिजन बच्चे को लेकर बांगड़ अस्पताल के ईएनटी विभाग पहुंचे। डॉ. कटारिया ने बताया कि क्लिप सांस नली के मुहाने (हलक) में जाकर अटक गया था। इस वजह से सांस लेने में दिक्कत होने लगी। गनीमत रही कि क्लिप से सांस नली पूरी तरह ब्लॉक नहीं हुई और समय पर डॉक्टर के पास ले आए। डॉ. कटारिया ने बताया कि सांस नली के ऊपरी हिस्से (सुप्रागलॉटिस) में क्लिप अटक गया था। 

पांच मिनट और देरी होती तो बच्चे के फेफड़े काम करना बंद कर देता। नया गांव निवासी प्रमोद कुमार के बच्चे को सांस लेने में तकलीफ होने पर माता-पिता डॉ. गौरव के पास पहुंचे। ऑक्सीजन सेचुरेशन 85 पर आ गई थी। मुंह में लेरेंगोस्कोग मशीन डाली तो पता चला की सांस नली का केवल 10 प्रतिशत हिस्सा ही खुला था। बच्चे को औंधा किया तो क्लिप खिसकी। मुंह में मेकइनटोस लेरेंगोस्कोग मशीन के साथ नुकीला उपकरण डालकर तीसरे प्रयास में पेपर बाइंडिंग क्लिप को बाहर निकाल लिया।

Post Comment

Comment List

Latest News

तेलंगाना में एसआईआर की प्रक्रिया शुरू: एक अक्टूबर को जारी होगी अंतिम मतदाता सूची, जानें किन किन दस्तावेजों की पड़ेगी आवश्यकता  तेलंगाना में एसआईआर की प्रक्रिया शुरू: एक अक्टूबर को जारी होगी अंतिम मतदाता सूची, जानें किन किन दस्तावेजों की पड़ेगी आवश्यकता 
तेलंगाना के सीईओ सुदर्शन रेड्डी ने घोषणा की है कि 25 जून से 24 जुलाई 2026 तक मतदाता सूची के...
फ्लैट चोरी का खुलासा : सोनीपत से नकबजनी का आरोपी गिरफ्तार, चांदी के जेवरात बरामद
सेंट जेवियर्स कॉलेज में कूटनीति थीम पर हुआ मॉडल यूनाइटेड नेशंस, महत्वपूर्ण विषयों पर कियाविचार-विमर्श
भारतीय सांस्कृतिक विरासत के लिए बड़ी उपलब्धि, नीदरलैंड लौटाएगा चोल साम्राज्य काल के प्राचीन ताम्रपत्र
नाहरगढ़ थाना पुलिस की त्वरित कार्रवाई, CCTV फुटेज से चोर तक पहुंची टीम
नए सिरे से होगा बिजली की जरूरत का आंकलन, राजस्थान में 3200 मेगावाट कोयला आधारित बिजली खरीद योजना पर आरईआरसी की रोक
त्रिवेंद्रम-दिल्ली राजधानी के AC कोच में लगी भीषण आग: यात्रियों में मची अफरा-तफरी ; जानमाल की कोई हानि नहीं, बचाव और राहत कार्य जारी