कोल्ड ड्रिंक की बोतल में छिपा है मां और दो बेटों के सुसाइड का रहस्य, जानें पूरा मामला

मकान में 9 अप्रैल को मिले थे तीन शव

कोल्ड ड्रिंक की बोतल में छिपा है मां और दो बेटों के सुसाइड का रहस्य, जानें पूरा मामला

मां और उसके दो बेटों के सामूहिक सुसाइड प्रकरण में पुलिस को जांच में और नए सबूत मिलने से नया मोड़ सामने आया है। पुलिस को मौके पर एक आधी भरी कोल्ड ड्रिंक की बोतल मिली है। आशंका जताई जा रही है कि इसमें जहर मिलाकर पीया होगा।

पाली। शहर के आशापुरा टाउनशिप में मां और उसके दो बेटों के सामूहिक सुसाइड प्रकरण में पुलिस को जांच में और नए सबूत मिलने से नया मोड़ सामने आया है। पुलिस को मौके पर एक आधी भरी कोल्ड ड्रिंक की बोतल मिली है। आशंका जताई जा रही है कि इसमें जहर मिलाकर पीया होगा। पुलिस ने बोतल को जब्त कर जांच के लिए जोधपुर लैब भेजेगी। इधर पुलिस को अभी भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिली है। रिपोर्ट आने के बाद ही तीनों की मौत का कारण साफ  हो सकेगा। पाली सिटी सीओ मदनसिंह ने बताया कि औद्योगिक नगर पुलिस की टीम ने शनिवार को एक बार फि र मकान की जांच की। जिसमें उन्हें मकान में आधी भरी कोल्ड ड्रिंक की बोतल मिली।

इससे पहले एक जहर की शीशी और सुसाइड नोट भी पुलिस को मिला था। गौरतलब है कि पाली शहर के औद्योगिक नगर थाना क्षेत्र के आशापुरा टाउनशिप में गत 9 अप्रैल की शाम आशापुरा टाउनशिप में एक मकान में 65 साल की शांतिदेवी और उनके दो बेटे 34 साल के नरपतलाल और 26 साल के रघुवीर की बॉडी मिली थी। मकान अंदर से बंद था। मौके पर पुलिस को नरपत की हेंड राइटिंग में एक सुसाइड नोट मिला था। जिसमें बीमारी से परेशान होने और दोनों भाइयों की शादी नहीं होने से डिप्रेशन में सुसाइड करने का निर्णय लेने की बात लिखी थी। मौके पर पुलिस को एक जहर की बोतल भी मिली, वही नरतप के फंदे पर झूलने के सबूत मिले थे।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

फ्लैट चोरी का खुलासा : सोनीपत से नकबजनी का आरोपी गिरफ्तार, चांदी के जेवरात बरामद फ्लैट चोरी का खुलासा : सोनीपत से नकबजनी का आरोपी गिरफ्तार, चांदी के जेवरात बरामद
करधनी थाना पुलिस ने 206 बीघा क्षेत्र में फ्लैट का ताला तोड़कर चोरी करने वाले आरोपी दीपक सिंह को हरियाणा...
सेंट जेवियर्स कॉलेज में कूटनीति थीम पर हुआ मॉडल यूनाइटेड नेशंस, महत्वपूर्ण विषयों पर कियाविचार-विमर्श
भारतीय सांस्कृतिक विरासत के लिए बड़ी उपलब्धि, नीदरलैंड लौटाएगा चोल साम्राज्य काल के प्राचीन ताम्रपत्र
नाहरगढ़ थाना पुलिस की त्वरित कार्रवाई, CCTV फुटेज से चोर तक पहुंची टीम
नए सिरे से होगा बिजली की जरूरत का आंकलन, राजस्थान में 3200 मेगावाट कोयला आधारित बिजली खरीद योजना पर आरईआरसी की रोक
त्रिवेंद्रम-दिल्ली राजधानी के AC कोच में लगी भीषण आग: यात्रियों में मची अफरा-तफरी ; जानमाल की कोई हानि नहीं, बचाव और राहत कार्य जारी 
नीदरलैंड में पीएम का भव्य स्वागत: भारत अवसरों की भूमि, निवेश और सहयोग का किया आह्वान, भारतीय समुदाय से की मुलाकात