रहस्यमयी बीमारी से एक और बालिका ने तोड़ा दम, प्रतापगढ़ सीएमएचओ को हटाया

सलूम्बर और प्रतापगढ़ जिले में अब तक हो चुकी 14 बच्चों की मौत

रहस्यमयी बीमारी से एक और बालिका ने तोड़ा दम, प्रतापगढ़ सीएमएचओ को हटाया

अज्ञात बीमारी से आठ मासूमों की मृत्यु के बाद अब प्रतापगढ़ जिले के पारसोला में गत 15 दिन में छह बच्चों की अकाल मृत्यु हो गई, लेकिन चिकित्सा विभाग अब तक न तो बीमारी का पता लगा पाया है और ना ही इनकी रोकथाम के पुख्ता इंतजाम कर पाया है।

पारसोला। सलूम्बर जिले के लसाड़िया और झल्लारा क्षेत्र में अज्ञात बीमारी से आठ मासूमों की मृत्यु के बाद अब प्रतापगढ़ जिले के पारसोला में गत 15 दिन में छह बच्चों की अकाल मृत्यु हो गई, लेकिन चिकित्सा विभाग अब तक न तो बीमारी का पता लगा पाया है और ना ही इनकी रोकथाम के पुख्ता इंतजाम कर पाया है। क्षेत्र की ग्राम पंचायत भरकुंडी के भूंगाभट्ट गांव में रविवार सुबह एक और बच्ची की मौत हो गई। इससे पूर्व ग्राम पंचायत अणत के गांव घटेला में एक बच्चे की मृत्यु हो गई थी।

इनके अलावा अम्बाव प्रशासक नारायणलाल मीणा और लोहागढ़ प्रशासक प्रतिनिधि शंकरलाल मीणा के अनुसार बीते 15 दिन में अम्बाव पंचायत के धोली मगरी में 2 बच्चों तथा लोहागढ़ के महूडी खेड़ा में 2 बच्चों की मौत हो चुकी है। इस बीच, प्रतापगढ़ जिला चिकित्सा अधिकारी जीवराज मीणा को हटाकर जयपुर लगाया गया है। वहीं अतिरिक्त निदेशक ने धरियावद उपखण्ड के मुगाना सीएचसी और पारसोला पीएचसी का निरीक्षण किया गया। इधर उदयपुर सांसद डा. मन्नालाल रावत ने कहा कि सलूंबर एवं उसके आसपास के क्षेत्रों में 44 हजार स्क्रीनिंग करवाई जा चुकी है। ट्रीटमेंट लाइन के अनुसार ही कार्य हो रहा है। जिला प्रशासन को अलर्ट मोड पर किया गया है।

प्रतापगढ़ के पारसोला टीमें भेजी है। टीमें वहां इंवेस्टिगेशन कर रही है। प्रथमदृष्टया इन मृत बच्चों में लसाड़िया के मृत बच्चों जैसे कोई लक्षण नहीं है। फिर भी गहन जांच करवाई जा रही है। जो स्वास्थ्य सेवाएं देनी चाहिए, उससे कई अधिक स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है।
-प्रकाश शर्मा, ज्वाइंट डायरेक्टर, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी का पलटवार: कांग्रेस देश में आर्थिक असंतोष के नाम पर हिंसा और भ्रम फैलाने की कर रही कोशिश, सरकार को 140 करोड़ देशवासियों का समर्थन राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी का पलटवार: कांग्रेस देश में आर्थिक असंतोष के नाम पर हिंसा और भ्रम फैलाने की कर रही कोशिश, सरकार को 140 करोड़ देशवासियों का समर्थन
भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने राहुल गांधी के "एक साल में मोदी सरकार गिरने" वाले बयान पर तीखा पलटवार किया...
अलवर में भीषण हादसा: प्लास्टिक फैक्ट्री में आग लगने से करोड़ों का नुकसान, बचाव और राहत कार्य जारी
चंबल नदी बनी काल : बकरियां चरा रहे युवक पर मगरमच्छ का हमला, 14 घंटे बाद नदी से मिला शव
Jodhpur Solar Society की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रीतेश माथुर बने अध्यक्ष
60 दिनों के लिए युद्धविराम बढ़ाने पर अमेरिका- ईरान के बीच बन सकती है सहमति, होर्मुज जलडमरूमध्य से हटेंगी बारूदी सुरंगें : रिपोर्ट
विवेकानन्द केंद्र का अनोखा प्रयास, तनावमुक्त जीवन के लिए 7 दिवसीय योग शिविर का आयोजन
बिजली संकट पर यूपी सीएम योगी का सख्त संदेश : बोले- लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, बिना रुकावट बिजली आपूर्ति के निर्देश