प्रतापगढ़ में भूकम्प के झटकों से दहशत, जानमाल की हानि नहीं

धमाके की तेज आवाज और मकानों के हिलने की जानकारी

प्रतापगढ़ में भूकम्प के झटकों से दहशत, जानमाल की हानि नहीं
विशेषज्ञों की मानें तो प्रतापगढ़ जिले में इससे पूर्व कभी भूकम्प जैसी कोई सूचना सामने नहीं आई है।

प्रतापगढ़। प्रतापगढ़ जिले के कुछ ग्रामीण क्षेत्रों में गुरुवार रात्रि अचानक तेज धमाके जैसे झटकों ने लोगों को दहशत में डाल दिया। ग्रामीणों ने बताया कि रात को एकाएक तेज आवाज के साथ उनके मकानों में कंपन महसूस हुआ। लोग डर के मारे घरों से बाहर निकल आए और पूरी रात जागकर बिताई। हालांकि, प्रशासन ने स्थिति पर तत्काल संज्ञान लेते हुए राहत और जांच टीम मौके पर भेजी। जिलाधिकारी डॉ. अंजली राजोरिया ने नवज्योति से विशेष बातचीत में बताया कि हमें देर रात ग्रामीण क्षेत्रों से तेज धमाके और कंपन की सूचनाएं प्राप्त हुईं। प्रथम दृष्टया लोगों ने भूकम्प जैसे झटकों की बात कही, परंतु मौसम विभाग या किसी अधिकृत एजेंसी से इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। एहतियातन पुलिस एवं प्रशासन की संयुक्त टीम को तुरंत मौके पर भेजा गया और वस्तुस्थिति का आकलन कराया गया। डॉ. राजोरिया ने बताया कि प्रभावित क्षेत्रों के ग्रामीणों ने स्पष्ट रूप से धमाके की तेज आवाज और मकानों के हिलने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हमने स्थानीय निवासियों से अपील की है कि वे घबराएं नहीं। 

सुरक्षित स्थानों पर रहें और किसी भी अफवाह पर विश्वास न करें। प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। वहीं मौके पर भेजी गई टीम ने प्रारंभिक जांच में किसी प्रकार की संरचनात्मक क्षति या जनहानि की पुष्टि नहीं की है। विशेषज्ञों की मानें तो प्रतापगढ़ जिले में इससे पूर्व कभी भूकम्प जैसी कोई सूचना सामने नहीं आई है। यह जिला समुद्र तल से ऊंचाई पर स्थित है और प्रदेश के अपेक्षाकृत स्थिर भूगर्भीय क्षेत्रों में माना जाता रहा है। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

दिल्ली : भाजपा ने 11 संगठनात्मक जिलों के पदाधिकारियों और मंडल अध्यक्षों की जारी की सूची, महिलाओं को दिया प्रतिनिधित्व दिल्ली : भाजपा ने 11 संगठनात्मक जिलों के पदाधिकारियों और मंडल अध्यक्षों की जारी की सूची, महिलाओं को दिया प्रतिनिधित्व
दिल्ली भाजपा ने संगठन को मजबूती देने के लिए 11 संगठनात्मक जिलों के पदाधिकारियों और कुछ नए मंडल अध्यक्षों की...
राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान : 1.04 करोड़ बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक, प्रदेश में 59 हजार बूथ स्थापित
एथेनॉल नीति के विरोध में पशुपालकों का एम-20 आंदोलन : देशभर में अभियान चलाने का किया ऐलान, कहा- किसान, दुग्ध उत्पादन और ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर पड़ सकता है एथेनॉल नीति का असर
छात्रों की गूंज अभियान को सफल बनाने का आह्वान : राहुल गांधी ने लिखा पार्टी नेताओं को पत्र, कहा- शिक्षा की बढ़ती लागत ने युवाओं को संकट में डाला
सीए हमारे देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़, बागड़े ने देश के विकास में अहम भूमिका निभाने का किया आह्वान
अमेरिका ने 8 लोगों और संस्थाओं पर लगाया प्रतिबंध : एक भारतीय कंपनी भी शामिल, सूडान में गृहयुद्ध को बढ़ावा देने वाले नेटवर्क से संबंध रखने का आरोप
आमजन की समस्याओं के समाधान का प्रभावी माध्यम बन रहे ग्रामीण सेवा शिविर, विवाद का आपसी सहमति से मौके पर ही किया निस्तारण