मां-बेटी की हत्या का राज खुला, ट्रैक्टर की किस्त चुकाने के लिए देवर-देवरानी ने रची साजिश  

शेष आभूषणों की बरामदगी के लिए जांच जारी

मां-बेटी की हत्या का राज खुला, ट्रैक्टर की किस्त चुकाने के लिए देवर-देवरानी ने रची साजिश  
दोहरे हत्याकांड काखुलासा कर पुलिस ने मृतका के देवर बाबूलाल मीणा और उसकी पत्नी गेंदा बाई को गिरफ्तार। आर्थिक तंगी से जूझ रहे दंपती ने ट्रैक्टर की किस्त चुकाने के लिए महिला मानकी और उसकी पुत्री कमला उर्फ कलिया की हत्या कर लूटपाट की वारदात को अंजाम।

प्रतापगढ़। जिले के देवगढ़ क्षेत्र के भोपाखेड़ा पाल गांव में हुए दोहरे हत्याकांड काखुलासा कर पुलिस ने मृतका के देवर बाबूलाल मीणा और उसकी पत्नी गेंदा बाई को गिरफ्तार किया है। आर्थिक तंगी से जूझ रहे दंपती ने ट्रैक्टर की किस्त चुकाने के लिए महिला मानकी और उसकी पुत्री कमला उर्फ कलिया की हत्या कर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। एसपी बी. आदित्य के अनुसार गत 29 मई को मां-बेटी पर धारदार हथियारों से हमला किया गया था। घटना में कमला की मौके पर ही मौत हो गई, गंभीर रूप से घायल मानकी ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

प्रारंभिक जांच में घर का टूटा ताला और बिखरा सामान मिलने से मामला लूटपाट का प्रतीत हुआ। आरोपियों ने वारदात के बाद चांदी के आभूषण और नकदी लूट ली तथा आभूषण बेचकर प्राप्त राशि से ट्रैक्टर की किश्त जमा कराई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर अभिरक्षा प्राप्त की है। मामले में प्रयुक्त हथियारों और शेष आभूषणों की बरामदगी के लिए जांच जारी है।
  

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

विश्व योगासन चैंपियनों के साथ मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का योग, स्वस्थ जीवन का दिया मंत्र विश्व योगासन चैंपियनों के साथ मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का योग, स्वस्थ जीवन का दिया मंत्र
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री निवास पर विश्व...
ईरान का बड़ा कदम: जहाजों के अनुरोधों पर होगी त्वरित कार्रवाई, 60 दिन तक नहीं वसूला जाएगा शुल्क
नए पश्चिमी विक्षोभ से राजस्थान में मौसम बदला, अगले 48 घंटे तेज आंधी-बारिश का अलर्ट
रुपया में मजबूती, 20 पैसे की बढ़त के साथ 94.20 प्रति डॉलर पर खुला
जल जीवन मिशन में 30 लाख की पाइप चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
राहुल गांधी के नेतृत्व की खड़गे ने की प्रशंसा : जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं, बोले - वंचितों की आवाज बने कांग्रेस नेता
रिश्ता शर्मसार : दादा ने किया पोती का यौन शोषण, बुआ ने डाला भतीजे पर खौलता तेल