गुजरात जा रही लग्जरी बस से 140 कार्टन बीयर जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

सीटों के नीचे बना रखे थे गुप्त बॉक्स

गुजरात जा रही लग्जरी बस से 140 कार्टन बीयर जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार
श्रीनाथजी मंदिर थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान भीलवाड़ा से सूरत जा रही लग्जरी स्लीपर बस से 140 कार्टन बीयर बरामद। सीटों के नीचे बने गुप्त बॉक्स में शराब छिपाई गई थी। पुलिस ने बस जब्त कर चालक-खलासी समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें एक आरोपी आबकारी अधिनियम के मामले में पहले से वांछित था।

 नाथद्वारा। श्रीनाथजी मंदिर थाना पुलिस ने शनिवार देर रात भीलवाड़ा से गुजरात जा रही एक लग्जरी स्लीपर बस से 140 कार्टन (3,360 टीन) बीयर बरामद की। पुलिस ने बस को जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, त्रिनेत्र सर्कल पर नाकाबंदी के दौरान संदिग्ध वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान भीलवाड़ा से सूरत जा रही महादेव ट्रेवल्स की स्लीपर बस को रुकवाकर तलाशी ली गई। प्रारंभिक पूछताछ में चालक और खलासी की गतिविधियां संदिग्ध लगने पर बस में सवार सभी यात्रियों को नीचे उतारकर जांच की गई। तलाशी के दौरान सीटों के नीचे विशेष रूप से बनाए गए गुप्त बॉक्स मिले।

इन्हें खोलने पर पुलिस ने 140 कार्टन में पैक कुल 3,360 टीन बीयर बरामद की। आरोपियों की पहचान भैरूलाल (50) पुत्र मोहनलाल खटीक निवासी रिछेड़, चारभुजा और राजू (34) पुत्र चुन्नीलाल खटीक निवासी लाखागुड़ा, देवगढ़ के रूप में हुई है। जांच में सामने आया कि राजू खटीक करीब दो माह से आबकारी अधिनियम के एक अन्य मामले में श्रीनाथजी मंदिर थाना पुलिस का वांछित आरोपी था और लगातार फरार चल रहा था। कार्रवाई के दौरान उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया।
  

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में हिन्दी में पढ़ाए जा रहे 123 साहित्यकार : महिला लेखक महज 13, एससी-एसटी और अल्पसंख्यक बमुश्किल एक-एक दो-दो  राजस्थान के सरकारी स्कूलों में हिन्दी में पढ़ाए जा रहे 123 साहित्यकार : महिला लेखक महज 13, एससी-एसटी और अल्पसंख्यक बमुश्किल एक-एक दो-दो 
दैनिक नवज्योति की पड़ताल में सामने आया कि राजस्थान के सरकारी स्कूलों की कक्षा 6 से 12 तक की हिंदी...
राज काज में क्या है खास, जानें
विशाल गिद्ध इंडियन वल्चर का रेस्क्यू एंड रिलीज़, स्वस्थ होकर लौटा अपने प्राकृतिक आवास
गुजरात जा रही लग्जरी बस से 140 कार्टन बीयर जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार
ट्रक-बस की भीषण भिड़ंत : शिक्षक समेत दो की मौत, 10 यात्री घायल
पीरियड लीव डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग: राजस्थान में सवैतनिक पीरियड अवकाश का समर्थन
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर महाराष्ट्र में सियासी तूफान: फडणवीस समर्थन में उतरे, पवार का मुख्यमंत्री पर तीखा हमला