स्कॉर्पियो से 62 लाख का मादक पदार्थ डोडा पोस्त जब्त, तस्कर फरार

18 कट्टों में भरा 413 किलो डोडा पोस्त बरामद

स्कॉर्पियो से 62 लाख का मादक पदार्थ डोडा पोस्त जब्त, तस्कर फरार

413 किलो डोडा पोस्त जब्त किया है। जब्त मादक पदार्थ की कीमत करीब 62 लाख रुपए आंकी गई। जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात करीब 10 बजे उदयपुर की ओर से एक ब्लैक स्कॉर्पियो में तस्करों के डोडा पोस्त की तस्करी करते कुंभलगढ़ की तरफ आने की सूचना मिली।

कुंभलगढ़। केलवाड़ा पुलिस ने ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत 413 किलो डोडा पोस्त जब्त किया है। जब्त मादक पदार्थ की कीमत करीब 62 लाख रुपए आंकी गई है। जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात करीब 10 बजे उदयपुर की ओर से एक ब्लैक स्कॉर्पियो में तस्करों के डोडा पोस्त की तस्करी करते कुंभलगढ़ की तरफ आने की सूचना मिली। स्कॉर्पियो का पीछा उदयपुर की एएनटीएफ टीम कर रही थी। इसी दौरान पूर्व सूचना पर केलवाड़ा पुलिस ने लखमावतो का गुडा स्थित बनोकड़ा पुलिया पर नाकाबंदी की।

पुलिस की नाकाबंदी देखकर तस्करों ने स्कॉर्पियो को दूर से ही मोड़ने का प्रयास किया, लेकिन वाहन सड़क किनारे गड्ढे में फंस गया। इसके बाद तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल की ओर भाग निकले। पुलिसने घेराबंदी कर दो तस्करों का पीछा भी किया, लेकिन वे फरार होने में सफल रहे। बाद में पुलिस ने स्कॉर्पियो जब्त कर उसकी तलाशी ली, जिसमें 18 कट्टों में भरा 413 किलो डोडा पोस्त बरामद हुआ। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पति की हत्या की साजिश नाकाम, गहने लेकर प्रेमी संग फरार हुई विवाहिता पति की हत्या की साजिश नाकाम, गहने लेकर प्रेमी संग फरार हुई विवाहिता
शादीशुदा महिला पर प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रचने और लाखों रुपए के गहने चोरी कर...
समान नागरिक संहिता से आदिवासी समुदाय को कोई नुकसान नहीं, हर व्यक्ति को आत्म-सम्मान के साथ जीने का अधिकार : अमित शाह
जयपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट की मेडिकल इमरजेंसी, विमान में अफरा-तफरी का माहौल
14.50 लाख की अवैध शराब बरामद : कार्रवाई में पांच आरोपी गिरफ्तार, एक फरार
ट्विशा शर्मा मौत मामला: सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वत: सज्ञान ; सुनवाई शुरू, सीजेआई बोले-निष्पक्ष जांच सुनिश्चित हो
होर्मुज़ जलडमरूमध्य खुलने की ओर : अमेरिका-ईरान में बनी सहमति; वैश्विक तेल बाजार को बड़ी राहत मिलने के संकेत
फ्रेंच ओपन : भारतीय मूल के निशेष बसवरेड्डी का कमाल, टेलर फ्रिट्ज को हराकर रचा इतिहास