विधायक पुत्र पर यौन शोषण का आरोप : राजनीतिक और सामाजिक हलकों में हलचल तेज, एसपी ने दिए जांच के निर्देश

जान से मारने की धमकियां देने का आरोप

विधायक पुत्र पर यौन शोषण का आरोप : राजनीतिक और सामाजिक हलकों में हलचल तेज, एसपी ने दिए जांच के निर्देश

भीम विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक हरि सिंह रावत के पुत्र और भाजपा नेता रणजीत सिंह रावत पर एक बेवा महिला ने गंभीर आरोप लगाए। ब्यावर जिले की इस महिला ने बुधवार को राजसमंद पहुंचकर एसपी हेमंत कलाल को परिवाद सौंप यौन शोषण, मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना तथा जान से मारने की धमकियां देने का आरोप लगाया।

राजसमंद। जिले की भीम विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक हरि सिंह रावत के पुत्र और भाजपा नेता रणजीत सिंह रावत पर एक बेवा महिला ने गंभीर आरोप लगाए हैं। ब्यावर जिले की इस महिला ने बुधवार को राजसमंद पहुंचकर एसपी हेमंत कलाल को परिवाद सौंप यौन शोषण, मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना तथा जान से मारने की धमकियां देने का आरोप लगाया है। मामले के सामने आने के बाद जिले की राजनीतिक और सामाजिक हलकों में हलचल तेज हो गई है। पीड़िता ने परिवाद में बताया कि उसकी मुलाकात रणजीत सिंह से वर्ष 2014 में हुई थी। उस समय आरोपी की पत्नी एक कानूनी मामले में जेल में थी। इसी दौरान रणजीत सिंह के परिवार ने उसके साथ विवाह का प्रस्ताव रखा। महिला के अनुसार, आरोपी ने उसे शादी का भरोसा दिलाया, जिसके बाद दोनों कथित रूप से लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगे। पीड़िता ने बताया कि वह करीब तीन वर्ष तक नंदावट स्थित निजी आवास पर रही, जहां उन्हें सामाजिक रूप से पति-पत्नी की तरह देखा जाता था।

परिवाद में आगे कहा गया है कि जब महिला ने कानूनी रूप से विवाह करने का दबाव बनाया, तो आरोपी ने यह कहकर टाल दिया कि वह अपनी पहली पत्नी के जेल से लौटने के बाद उसे तलाक देकर विवाह करेगा। महिला का आरोप है कि इस दौरान उसके साथ लगातार शारीरिक और मानसिक शोषण होता रहा। बाद में आरोपी की पहली पत्नी के वापस आने पर उसने पीड़िता से दूरी बनानी शुरू कर दी और विवाह से साफ इनकार कर दिया। विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट और अभद्र व्यवहार किया। डर के कारण वह असम चली गई, जहां उसने अपना जीवन यापन शुरू किया। महिला के अनुसार, इसके बाद भी रणजीत सिंह लगातार संपर्क में रहा और उसे वापस आने के लिए प्रलोभन देता रहा। एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते संबंधित थाना पुलिस को जांच के निर्देश दिए हैं। 

इनका कहना है 
आरोपी रणजीत सिंह रावत ने सभी आरोपों को निराधार बता इन्हें राजनीतिक द्वेष से प्रेरित बताया है। उनका कहना है कि वह ऐसी किसी महिला को नहीं जानते और सच्चाई पुलिस जांच में सामने आ जाएगी। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

आईपीएल-2026 : आरसीबी चौथी जीत के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर, लखनऊ सुपर जायंट्स पर 5 विकेट की जीत में विराट कोहली ने बनाए 49 रन आईपीएल-2026 : आरसीबी चौथी जीत के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर, लखनऊ सुपर जायंट्स पर 5 विकेट की जीत में विराट कोहली ने बनाए 49 रन
आईपीएल-2026 के मुकाबले में आरसीबी ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हराया। रसिख सलाम (4) और भुवनेश्वर कुमार...
अरावली गणपति नगर रेलवे कॉलोनी जयपुर में भव्य आयोजन : बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर  की 135वी जयंती समारोह धूमधाम से मनाई, पार्वती वर्मा टीम ने दीं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
महिला आरक्षण विधेयक के साथ परिसीमन विधेयक को जोड़ना केंद्र की बड़ी साजिश : कविता की चेतावनी-राजनीतिक प्रतिनिधित्व को कम करने वाले कदम से जन आंदोलन का होगा जन्म 
अतिक्रमणों ने घोंट डाला साहबी नदी का दम, अब नदी से हो गई नाले में तब्दील
नए आपराधिक कानूनों के साथ न्याय की नई परिभाषा
आमेर में हाथी सवारी के खिलाफ गूंजा विरोध : चंचल की मौत ने बढ़ाई चिंता, जवाहर सर्किल पर जुटे पशु प्रेमी
विशेष संसद सत्र महिला सशक्तिकरण की दिशा में 'ऐतिहासिक कदम': पीएम मोदी ने कहा-माताओं और बहनों का सम्मान राष्ट्र का सम्मान