वंदे गंगा जल संरक्षण-जन अभियान : हल्दीघाटी युद्ध तिथि दिवस स्वतंत्रता स्वाभिमान की रक्षा का प्रतीक- शर्मा
राजिविका महिला समूह को 2 करोड़ 51 लाख रुपए का चेक सौंपा
राजसमंद में कहा हम पानी क्षेत्र में राजस्थान को आत्मनिर्भर बनाने का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं
राजसमंद। वंदे गंगा जल संरक्षण-जन अभियान का जिला स्तरीय समारोह बुधवार को राजनगर के भिक्षु निलयम परिसर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मुख्य आतिथ्य में हुआ। अध्यक्षता उप मुख्यमंत्री डॉ प्रेमचंद बैरवा ने की। मुख्यमंत्री बुधवार सुबह साढेÞ 11 बजे हेलीकॉप्टर से पुलिस लाइन में बने हेलीपेड पहुंचे और जहां कांकरोली स्थित श्री पुष्टिमार्गीय तृतीय पीठ प्रन्यास के श्री द्वारकाधीश मंदिर पहुंचे। जहां सीएम व डीप्टी सीएम ने प्रभु द्वारकाधीश की राजभोग की झांकी के दर्शन कर देश व प्रदेश की खुशहाली की कामना की। उन्होंने मंदिर अधिकारियों से मंदिर की पुष्टिमार्गीय परंपरा से होन वाली सेवा पूजा व इतिहास की जानकारी ली। उसके बाद सीएम राजसमंद झील के नोचौकी पाल पहुंचे जहां उन्होंने वैदिक मंत्रोचार के साथ झील पूजन किया।
यहां पर सीएम ने सिंदूर के पौधे का रोपण किया। इस मौके पर सभा को संबोधित करते सीएम ने कहा कि जल संरक्षण के माध्यम से ही हरियालो राजस्थान की परिकल्पना को साकार किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि वंदे गंगा जल संरक्षण-जन अभियान आमजन की सक्रिय भागीदारी से जन आंदोलन का रूप ले चुका है। उन्होंने कहा हम मेवाड़ की गौरवशाली धरा पर जल एवं पर्यावरण संरक्षण के उद्धेश्य को लेकर एकत्र हुए हैं। आज ही के दिन 18 जून 1576 को हल्दीघाटी का युद्ध लड़ा गया, यह केवल एक युद्ध नहीं था, बल्कि यह स्वतंत्रता, स्वाभिमान और आत्मसम्मान की रक्षा का प्रतीक था। मेवाड़ के स्वाभिमान के प्रतीक महाराणा प्रताप ने उस समय अकबर की विशाल सेना के सामने अपने सीमित संसाधनों और छोटी सेना के साथ जो वीरता दिखाई, वह आज भी हर भारतीय के लिए प्रेरणा का स्रोत है, जिसे हम हल्दीघाटी विजय दिवस के रूप में मनाते हैं। हम पानी क्षेत्र में राजस्थान को आत्मनिर्भर बनाने के लक्ष्य के साथ काम कर रहे हैं।
राजिविका महिला समूह को 2 करोड़ 51 लाख रुपए का चेक सौंपा
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने महिला निधि के माध्यम से 240 स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को 2 करोड़ 51 लाख रुपए एवं 297 स्वयं सहायता समूह को विभिन्न बैंकों के माध्यम से 11 करोड़ के क्रेडिट लिंकेज के चेक भी सौंपे। इस दौरान मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान में जेके टायर एण्ड इण्ड. लिमिटेड, हिन्दुस्तान जिंक वेदांता, मार्बल गैंगसा एसोसिएशन, ग्रेनाईट एसोसिएशन देवगढ़ सहित विभिन्न संस्थानों की ओर से सीएसआर के तहत मुख्यमंत्री को 2 करोड़ रूपए की राशि भेंट की गई। इससे पहले उन्होंने जिला प्रशासन द्वारा अभियान के तहत किए गए कार्यों की प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।

Comment List