बकरियां चराने गई महिला की गला रेतकर हत्या, पैर काटकर 2.5 किलो चांदी के कडे़ ले गए बदमाश

गिरफ्तारी की मांग को लेकर रोड पर ट्रेक्टर लगाकर जाम

बकरियां चराने गई महिला की गला रेतकर हत्या, पैर काटकर 2.5 किलो चांदी के कडे़ ले गए बदमाश

सवाई माधोपुर जिले के कोड्याई गांव में बदमाश जंगल में बकरियां चराने गई महिला की निर्मम हत्या कर पैर काटकर  ढाई किलो चांदी के कड़े और पांच तौला सोने के जेवर लेकर फरार हो गए। जानकारी के अनुसार कमला पत्नी रामनिवास मीना जंगल में बकरियां चराने गई थी।

बौंली। सवाई माधोपुर जिले के कोड्याई गांव में बदमाश जंगल में बकरियां चराने गई महिला की निर्मम हत्या कर पैर काटकर  ढाई किलो चांदी के कड़े और पांच तौला सोने के जेवर लेकर फरार हो गए। जानकारी के अनुसार कमला (55) पत्नी रामनिवास मीना जंगल में बकरियां चराने गई थी। इस दौरान बदमाशों ने महिला का गला रेता, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार महिला ने सोने के कुंडल, नथ, जंतर, चांदी की चैन एवं पैर में ढाई किलो चांदी के कड़े पहने थे।

बदमाशों ने महिला की मौत के बाद सोने के गहने तो आसानी से ले लिए पैर से चांदी के कड़े नहीं निकले तो महिला के दोनों पैर काटकर कड़े निकाल लिए, और शव खेत में फेंक कर फरार हो गए। सूचना पर बौंली पुलिस मौके पर पहुंची। वारदात का पता चलते ही आक्रोशित ग्रामीणोंं ने बौंली जस्टाना रोड बदमाशों को गिरफ्तारी की मांग को लेकर रोड पर ट्रेक्टर लगाकर जाम लगा दिया। स्थिति की संवेदनशीलता को देखते मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया है। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

विदेशों से मिले सकारात्मक संकेतों के बीच गिरावट से उबरे शेयर बाजार,  900 अंक उछला सेंसेक्स, इन कारणों से बाजार में दिखी रिकवरी  विदेशों से मिले सकारात्मक संकेतों के बीच गिरावट से उबरे शेयर बाजार, 900 अंक उछला सेंसेक्स, इन कारणों से बाजार में दिखी रिकवरी 
तीन दिनों की भारी गिरावट के बाद घरेलू शेयर बाजार में शानदार रिकवरी हुई। वैश्विक संकेतों के दम पर सेंसेक्स...
नीतीश कुमार ने राज्यसभा चुनाव के लिए भरा नामांकन : 4 अन्य उम्मदीवारों ने भी भरा नामांकन, अन्य नेता रहे मौजूद
ओवरस्पीड ट्रेलर ने बाइक सवार को रौंदा : युवक की मौके पर ही मौत, चालक फरार
वायदा बाजार में नरमी का असर : सोना और चांदी धड़ाम, जानें कितनी गिरी कीमतें
स्पाइसजेट की मुंबई की फ्लाइट देरी से रवाना : एयरपोर्ट पर यात्रियों को करना पड़ा इंतजार, उड़ान में देरी को लेकर यात्रियों ने जताई असुविधा
ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बानीज का दावा: पश्चिम एशिया में सैन्य संसाधनों की तैनाती, ऑस्ट्रेलियाई नागरिकों की मदद करने के लिए आकस्मिक योजना का हिस्सा
स्पाइसजेट की यूएई से 13 विशेष उड़ानें : फंसे यात्रियों को निकालने के लिए एयरलाइंस कर रही संचालन, जानें किन शहरों में आएगी फ्लाइट