रणथम्भौर स्थित होटल जाना फॉरेस्ट रिजॉर्ट में काम करने वाले एक कर्मचारी की संदिग्ध हालत में मौत

शेफ के पद पर काम कर रहा था कर्मचारी

रणथम्भौर स्थित होटल जाना फॉरेस्ट रिजॉर्ट में काम करने वाले एक कर्मचारी की संदिग्ध हालत में मौत

निशा ने बताया कि मोर्चरी में रखे उसके भाई के शव पर चोट के निशान मिले ‌है और मुंह से झाग भी निकल रहे थे।

सवाई माधोपुर। रणथम्भौर स्थित होटल जाना फॉरेस्ट रिजॉर्ट रणथंभौर में काम करने वाले एक कर्मचारी की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। कर्मचारी की मौत से होटल परिसर में सनसनी फैल गई। होटल में कार्यरत कर्मचारी की मौत की सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। मृतक ऋषिकेश उत्तराखंड निवासी भारत चौधरी है ,जो होटल जाना फारेस्ट रिसोर्ट में शेफ का काम करता था। मृतक भारत चौधरी की बहन निशा चौधरी ने बताया कि वो ऋषिकेश उत्तराखंड की रहने वाली है। उनका भाई भारत चौधरी रणथम्भौर स्थित होटल जाना फॉरेस्ट रिजॉर्ट में शेफ के पद पर काम कर रहा था। उसकी भारत से रात को आखरी बार फोन पर बात हुई थी, जिस दौरान उसके भाई ने बताया था कि वो होटल जाना फॉरेस्ट रिसोर्ट के काम से खुश नहीं है और वो अपना काम बदलेगा। निशा ने बताया कि फोन पर बात करने के बाद भारत ने फोन कट कर दिया और सोने चला गया। उसके बाद निशा ने भारत से बार-बार फोन पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन संपर्क नहीं हो पाया। 

अगले दिन होटल प्रबंधन ने निशा को फोन कर उसके भाई भारत की तबियत खराब होने की जानकारी दी और कहा कि भारत आईसीयू में भर्ती है। होटल प्रबंधन की सूचना पर निशा अपने परिजनों के साथ उत्तराखंड से सवाई माधोपुर पहुंची, तो उसके भाई का शव जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखा हुवा था। निशा ने बताया कि मोर्चरी में रखे उसके भाई के शव पर चोट के निशान मिले ‌है और मुंह से झाग भी निकल रहे थे, वहीं होटल प्रबंधन बार-बार मामले को लेकर झूठ बोल रहा है, जिससे उन्हें अनहोनी का अंदेशा है। निशा ने अपने भाई की हत्या की आशंका व्यक्त करते हुए कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है, वहीं मामले को लेकर कोतवाली थाना अधिकारी राजवीर सिंह का कहना है, कि परिजनों द्वारा रिपोर्ट दी गई है। प्राथमिक पूछताछ में सामने आया है कि रात को मृतक भारत ने होटल के तीन कर्मचारियों के साथ शराब पार्टी की थी, जिसके बाद सभी सोने के लिए चले गए थे।

सुबह भारत सोता ही रहा ओर जब होटल कर्मचारियों द्वारा उसे देखा गया तो वो अचेत अवस्था मे था ,जिस पर होटल कार्मिकों द्वारा भारत को जिला अस्पताल पहुंचाया गया ,जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की बहन निशा की शिकायत पर कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया गया है, और मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा, वही पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

कृषि नीतियों के कारण किसान, व्यापारी और मजदूर परेशान : सैलजा ने सरकार पर लगाया छोटे व्यापारी और आढ़ती के कमजोर होने का आरोप, कहा- किसानों पर बढ़ाया जा रहा नियमों का बोझ कृषि नीतियों के कारण किसान, व्यापारी और मजदूर परेशान : सैलजा ने सरकार पर लगाया छोटे व्यापारी और आढ़ती के कमजोर होने का आरोप, कहा- किसानों पर बढ़ाया जा रहा नियमों का बोझ
चंडीगढ़ में पूर्व मंत्री कुमारी सैलजा ने घरौंडा अनाज मंडी का दौरा कर किसानों, आढ़तियों और व्यापारियों की समस्याएं सुनीं।...
सड़क पर टूटे पेड़ से टकराई कार : पलटने से 2 लोगों की मौके पर ही मौत, अन्य 3 लोग घायल
3डी प्रिंटिंग तकनीक से जटिल हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी : सामान्य सर्जरी से कहीं अधिक चुनौतीपूर्ण था केस, अपनी जगह से खिसक गया था कृत्रिम कप
जयपुर सर्राफा बाजार में कोई उतार चढ़ाव नहीं : सोना और चांदी की कीमतें यथावत, जानें क्या है भाव
कांग्रेस ने ग्रेट निकोबार परियोजना को लेकर केंद्र सरकार को घेरा : जमीनी स्तर की आवाजों की अनदेखी करने का लगाया आरोप, जयराम ने कहा- आदिवासी सुमदायों पर पड़ सकता है बुरा असर
वाहन चोरों का तांडव : अस्पताल से बस स्टैंड तक चोरी ही चोरी, शहर में दहशत
रिपोर्ट में खुलासा : ईरान युद्ध में अब तक 365 अमेरिकी जवान घायल, 13 सैनिकों की मौत