कचौड़ी के पैसे मांगना पड़ा भारी, दुकानदार पर खौलता तेल उड़ेलकर आरोपी फरार

चिकित्सकों की देखरेख में उनका उपचार जारी

कचौड़ी के पैसे मांगना पड़ा भारी, दुकानदार पर खौलता तेल उड़ेलकर आरोपी फरार
सवाई माधोपुर के जलोखरा गांव में कचौड़ी के पैसे मांगने पर विवाद के बाद युवक ने नाश्ता दुकानदार प्रेमराज माली पर खौलता तेल डाल दिया। गंभीर रूप से झुलसे दुकानदार को गंगापुर सिटी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपी वारदात के बाद फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

गंगापुर सिटी। सदर थाना क्षेत्र के जलोखरा गांव में कचौड़ी के पैसे मांगने पर हुए विवाद में एक युवक ने नाश्ते की दुकान संचालक पर खौलता हुआ तेल डाल दिया। हमले में दुकानदार गंभीर रूप से झुलस गया, जिसे उपचार के लिए गंगापुर सिटी के राजकीय जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार जलोखरा निवासी प्रेमराज माली गांव में नाश्ते की दुकान चलाते हैं। प्रेमराज ने सदर थाना पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि बुधवार शाम गांव का ही भगवान सिंह माली उनकी दुकान पर आया और कचौड़ी खाई। जब उन्होंने कचौड़ी के पैसे मांगे तो भगवान सिंह नाराज हो गया।

विवाद बढ़ने पर भगवान सिंह ने पहले दुकान पर रखी कचौड़ी, जलेबी और अन्य सामान नीचे फेंक दिया। इसके बाद उसने दुकान में रखी कढ़ाई में भरा खौलता हुआ तेल उठाकर प्रेमराज के ऊपर उड़ेल दिया। एम्बुलेंस की सहायता से उन्हें गंगापुर सिटी के राजकीय जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उनका उपचार जारी है। घटना की जानकारी मिलने पर प्रेमराज माली के परिजनों ने सदर थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर सर्राफा बाजार : सोना-चांदी दोनों के दाम बढ़े, जानें क्या है भाव जयपुर सर्राफा बाजार : सोना-चांदी दोनों के दाम बढ़े, जानें क्या है भाव
अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेजी का असर जयपुर सर्राफा बाजार पर भी दिखा। शुक्रवार को चांदी 2,500 रुपये उछलकर 2.26 लाख...
चेक बाउंस मामला: भाजपा नेता राजकुमार कुशवाहा की बढ़ी मुश्किले, गिरफ्तारी वारंट जारी
जंतर-मंतर स्मारक ने यूनेस्को में शामिल होने के 16 वर्ष किए पूरे, 2010 में लिस्ट में किया था शामिल
अमेरिका का बड़ा प्रतिबंध: भारतीय कंपनी समेत रूस, चीन और ईरान की छह कंपनियां ब्लैकलिस्ट, क्षेत्रीय अभियानों में मदद का आरोप
रॉन्ग साइड से आई कार ने बाइक को मारी टक्कर : वृद्ध की मौत, आरोपी वाहन छोड़कर फरार
खड़गे-राहुल का केंद्र पर बड़ा हमला: सच जान चुके युवाओं को डराया-धमकाया नहीं जा सकता, युवाओं के सोशल मीडिया अकाउंट ब्लॉक करने का लगाया आरोप  
कचौड़ी के पैसे मांगना पड़ा भारी, दुकानदार पर खौलता तेल उड़ेलकर आरोपी फरार