रणथम्भौर में नए पर्यटन सत्र का आगाज : पहले दिन ही बाघ के दीदार, देश-विदेश से पहुंचे पर्यटकों में दिखा उत्साह

वन विभाग और जिला प्रशासन ने किया स्वागत

रणथम्भौर में नए पर्यटन सत्र का आगाज : पहले दिन ही बाघ के दीदार, देश-विदेश से पहुंचे पर्यटकों में दिखा उत्साह
रणथम्भौर टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र की शुरुआत। पहले दिन देश-विदेश से पहुंचे पर्यटकों में जंगल और वन्यजीवों को देखने का उत्साह। प्रवेश द्वार पर वन विभाग, रणथम्भौर टाइगर रिजर्व और जिला प्रशासन ने पर्यटकों का स्वागत किया।

सवाई माधोपुर। रणथम्भौर टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का शुभारंभ हुआ। पर्यटन सत्र के पहले ही दिन देश-विदेश से पहुंचे पर्यटकों में रणथम्भौर के जंगल और वन्यजीवों को देखने को लेकर खासा उत्साह नजर आया। प्रवेश द्वार पर वन विभाग, रणथम्भौर टाइगर रिजर्व और जिला प्रशासन की ओर से पर्यटकों का स्वागत किया गया।

इस दौरान रणथम्भौर टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर, जिला कलेक्टर, उप वन संरक्षक रणथम्भौर, उप वन संरक्षक पर्यटन और उप निदेशक पर्यटन सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। पहले दिन ही सफारी पर निकले पर्यटकों को जंगल में बाघ के दर्शन हो गए।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

बीएसएनएल के 26वें स्थापना दिवस पर 5 किलोमीटर दौड़, अधिकारियों-कर्मचारियों ने दिखाया उत्साह बीएसएनएल के 26वें स्थापना दिवस पर 5 किलोमीटर दौड़, अधिकारियों-कर्मचारियों ने दिखाया उत्साह
बीएसएनएल के 26वें स्थापना दिवस पर राजस्थान परिमंडल ने करीब 5 किलोमीटर दौड़ का आयोजन। मुख्य महाप्रबंधक विक्रम मालवीय और...
अमेरिकी युद्ध मंत्री पीट हेगसेथ ने की 6 प्रमुख रणनीतिक पहलों की घोषणा, सैन्य पुनर्गठन पर जोर
UPSC के 100 साल: मोदी बोले- लोकसेवा में ऐसे युवा आएं, जिनके लिए नागरिक सेवा सर्वोपरि हो; 'नागरिक देवो भव' के मंत्र के साथ सुशासन पर दिया विशेष जोर
झूठों का झुंड से भंग कर दो तक : कठघरे में यूपी पुलिस, कांग्रेस ने कहा- कोर्ट की टिप्पणियों से पुलिस का चेहरा बेनकाब 
‘सपनों की उड़ान-सशक्त युवा संवाद कार्यक्रम’ अब 2 अक्टूबर को, युवाओं से संवाद करेंगे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
2 और 15 अक्टूबर को ‘नो यूपीआई डे’, व्यापारियों ने एमडीआर के विरोध में किया देशव्यापी आह्वान
'सबकी योजना, सबका विकास' थीम पर जन योजना अभियान 2026-27 की शुरुआत, गांधी जयंती पर देशभर में विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन