नर बाघ टी-2408 का सफलतापूर्वक मुकुंदरा हिल्स टाइगर रिज़र्व स्थानांतरण, बाघ के स्वास्थ्य की निरंतर निगरानी

स्थानांतरण का उद्देश्य रणथंभौर पर बाघों के बढ़ते दबाव को कम करना

नर बाघ टी-2408 का सफलतापूर्वक मुकुंदरा हिल्स टाइगर रिज़र्व स्थानांतरण, बाघ के स्वास्थ्य की निरंतर निगरानी

राज्य में बाघ संरक्षण एवं प्रबंधन के तहत एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में रणथंभौर टाइगर रिज़र्व Ranthambhore Tiger Reserve से नर बाघ टी-2408 का सफलतापूर्वक स्थानांतरण मुकुंदरा हिल्स टाइगर रिज़र्व Mukundra Hills Tiger Reserve के लिए किया।

सवाईमाधोपुर। राज्य में बाघ संरक्षण एवं प्रबंधन के तहत एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में रणथंभौर टाइगर रिज़र्व Ranthambhore Tiger Reserve से नर बाघ टी-2408 का सफलतापूर्वक स्थानांतरण मुकुंदरा हिल्स टाइगर रिज़र्व Mukundra Hills Tiger Reserve के लिए किया। यह कार्रवाई आज प्रातः रणथंभौर टाइगर रिज़र्व के लाहपुर क्षेत्र में की गई, जहाँ बाघ टी-2408 को सुरक्षित रूप से ट्रैंक्विलाइज़ (बेहोश) किया गया। समस्त प्रक्रिया मानक संचालन प्रक्रियाओं (SOPs) एवं पशु कल्याण के दिशा-निर्देशों का पूर्ण पालन करते हुए संपन्न की गई।

स्थानांतरण का उद्देश्य रणथंभौर पर बाघों के बढ़ते दबाव को कम करना, नए क्षेत्र में बाघ आबादी को सुदृढ़ करना तथा आनुवंशिक विविधता बनाए रखना है। बाघ के स्वास्थ्य की निरंतर निगरानी की जा रही है और मुकुंदरा हिल्स टाइगर रिज़र्व में छोड़ने के उपरांत भी उसकी गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। वन विभाग, पशु चिकित्सकों, ट्रैंक्विलाइज़ेशन टीम तथा लॉजिस्टिक स्टाफ के समन्वित प्रयासों से यह अभियान सफलतापूर्वक पूरा किया गया।

Post Comment

Comment List

Latest News

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की सीएमआर में बैठक, अधिकारियों को दिए नवीन पर्यटन स्थलों की संभावनाएं तलाशते हुए कार्ययोजना बनानें के आदेश मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की सीएमआर में बैठक, अधिकारियों को दिए नवीन पर्यटन स्थलों की संभावनाएं तलाशते हुए कार्ययोजना बनानें के आदेश
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूर्वी राजस्थान के विकास हेतु समीक्षा बैठक की। उन्होंने रणथम्भौर, केवलादेव और लोहागढ़ किले जैसे स्थलों...
हिमाचल प्रदेश के पूर्व सीएम जयराम ठाकुर का आरोप, राजस्व घाटा अनुदान को लेकर सुखू सरकार कर रही ओछी राजनीति
कांग्रेस का पैगाम- ए- मोहब्बत सद्भावना कार्यक्रम 16 को: राज्य सरकार अल्पसंख्यकों को निशाना बनाने के लिए धर्मांतरण विरोधी कानून लेकर आई
अमेरिका में लापता भारतीय छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत: 9 फरवरी से था गायब, पुलिस जांच शुरू
महाशिवरात्रि का पर्व आज: श्रद्धा, उत्साह, आस्था के साथ मनाया जाएगा, काशीनाथ की भक्ति में लीन रहेगी छोटीकाशी
क्या हुआ: ट्रेलर कार में टक्कर, कार चालक को आई नींद की झपकी और छिन गई पांच लोगों की जिंदगी
केंद्र सरकार ने दी 10,000 करोड़ रूपए के स्टार्टअप इंडिया फंड 2.0 को मंजूरी, उद्यम पूंजी की सुविधा बढ़ेगी