उधार के पैसे मांगने पर युवक को जलाया, इलाज के दौरान मौत

महिला समेत 4 लोगों पर आरोप 

उधार के पैसे मांगने पर युवक को जलाया, इलाज के दौरान मौत

उधार दिए रुपए मांगने पर युवक को पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया गया। गंभीर रूप से झुलसे युवक को पहले जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से हालत नाजुक होने पर उसे जयपुर रेफर किया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि पास ही के गांव में एक ही परिवार के 4 लोगों ने मुझसे करीब 8 लाख रुपए उधार लिए थे।

सवाई माधोपुर। जिले के धनौली गांव में उधार दिए रुपए मांगने पर युवक को पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया गया। गंभीर रूप से झुलसे युवक को पहले जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से हालत नाजुक होने पर उसे जयपुर रेफर किया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घटना सोमवार शाम की है। मृतक लोकेश मीणा (28) निवासी भारजा नदी ने मरने से पहले पुलिस को बयान दिया है। जिसमें 2 महिला समेत कुल 4 लोगों पर जलाकर मारने आरोप लगाया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद ही सही कारणों का पता लग सकेगा। 

दावा: उधारी के पैसे लेने पहुंचा था
युवक ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि पास ही के गांव में एक ही परिवार के 4 लोगों ने मुझसे करीब 8 लाख रुपए उधार लिए थे। सोमवार की शाम को जब मैं रुपए लेने उनके घर पहुंचा तो उन लोगों ने मुझे पकड़ लिया। आरोपी ने वहां खड़ी एक गाड़ी में से बोतल में पेट्रोल निकालकर मेरे ऊपर डाल दिया। फिर माचिस से आग लगा दी। मैं बचने के लिए इधर- उधर भागता रहा, लेकिन मुझे किसी ने नहीं बचाया। आग से में गंभीर रूप से झुलस गया।  

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

असम विधानसभा चुनाव : प्रियंका गांधी का राज्य सरकार पर निशाना, बिस्वा सरकार की नीतियों और कार्यशैली पर उठाए सवाल, संस्कृति और जनता की ताकत को बचाना कांग्रेस की लड़ाई असम विधानसभा चुनाव : प्रियंका गांधी का राज्य सरकार पर निशाना, बिस्वा सरकार की नीतियों और कार्यशैली पर उठाए सवाल, संस्कृति और जनता की ताकत को बचाना कांग्रेस की लड़ाई
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने नजीरा से असम चुनाव अभियान का आगाज किया। उन्होंने मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा पर...
3 अप्रैल को रामलीला मैदान से निकलेगी शोभायात्रा, आकर्षक झांकियां और भक्ति से सराबोर होगा शहर
चंडीगढ़ के सेक्टर-37 में पंजाब भाजपा मुख्यालय के बाहर स्कूटी में धमाका, कोई जनहानि नहीं
अश्विनी वैष्णव का लोकसभा में जवाब: रेलवे ने 2025-26 में 167 करोड़ टन माल का किया परिवहन, वित्त वर्ष में पिछले 50 वर्षों में सबसे कम रेल दुर्घटनाएं दर्ज
आयुर्वेद संस्थान की ओर से नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन : अमरापुर दरबार में 105वां चैत्र मेला आरंभ, मुफ्त उपचार की सुविधा उपलब्ध 
राजस्व मंडल के अध्यक्ष पद पर कार्यभार संभालने के बाद पहली बार राजस्व मंडल पहुंचे, सदस्यों और अधिकारियों से की चर्चा
वॉर या नो वॉर...क्या खत्म होगी जंग? ट्रंप के संबोधन से पहले तेज हुई कूटनीतिक हलचल, 2 अप्रैल को करेंगे राष्ट्र को संबोधित