लखदातार के दरबार में आस्था का सैलाब,  श्याम बाबा के अलौकिक शृंगार और सजावट ने मोहा मन

जयकारों से गूंजा आसमान, उमंग के रंग में रंगी खाटू नगरी

लखदातार के दरबार में आस्था का सैलाब,  श्याम बाबा के अलौकिक शृंगार और सजावट ने मोहा मन
विश्वविख्यात खाटूधाम में निर्जला एकादशी का दो दिवसीय मेला श्रद्धा के साथ शुरू। देशभर से पहुंचे श्रद्धालु रींगस से पदयात्रा कर बाबा श्याम के दर्शन कर रहे। मंदिर को फूलों, आमों और ड्राई फ्रूट्स से सजाया। रींगस-खाटू मार्ग नो व्हीकल जोन घोषित। सुरक्षा के कड़े इंतजाम, पेयजल और सेवा शिविरों की व्यापक व्यवस्था की।

खाटूश्यामजी। विश्व विख्यात खाटूधाम में निर्जला एकादशी पर बाबा श्याम का दो दिवसीय मेला गुरुवार से श्रद्धा और भक्ति के माहौल में शुरू हो गया। मेले के पहले दिन ही देशभर से हजारों श्याम भक्त खाटूश्यामजी पहुंचकर बाबा के दर्शन कर रहे हैं। मंदिर परिसर और कस्बा श्याम नाम के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालु रींगस से पदयात्रा कर खाटूधाम पहुंच रहे हैं और बाबा श्याम के दरबार में शीश नवाकर सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं। श्री श्याम मंदिर कमेटी की ओर से निर्जला एकादशी पर निज मंदिर को हरियाली एवं विभिन्न प्रकार के आमों से आकर्षक रूप से सजाया गया है। वहीं कोलकाता से मंगवाए गए विशेष फूलों, सतरंगी पुष्पों और ड्राई फ्रूट्स से बाबा श्याम का अलौकिक शृंगार किया गया, जिसने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।

रींगस-खाटू मार्ग बना नो व्हीकल जोन : मेले में उमड़ रही भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने रींगस से खाटूश्यामजी मार्ग को नो व्हीकल जोन घोषित किया है। यह मार्ग केवल पदयात्रियों के लिए आरक्षित रखा गया है। वाहनों की आवाजाही शाहपुरा मार्ग से 52 बीघा पार्किंग क्षेत्र की ओर डायवर्ट की गई है।

सुरक्षा के व्यापक इंतजाम : मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष प्रबंध किए गए हैं। पूरे कस्बे और मंदिर क्षेत्र में 260 सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है।

400 स्थायी सुरक्षाकर्मियों के अलावा 600 सुरक्षा गार्ड, 500 होमगार्ड्स तथा पुलिस बल को तैनात किया गया है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी हो।

Read More सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी पर आमेर के महारुद्र शक्तिपीठ मंदिर में दिखा अद्भुत नजारा, सर्प मित्र ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

गर्मी से राहत के लिए विशेष व्यवस्था : निर्जला एकादशी पर पड़ रही गर्मी को देखते हुए श्री श्याम मंदिर कमेटी ने श्रद्धालुओं के लिए 10 लाख पानी के पाउच, 10 पानी के टैंकर, छाया, बड़े कूलर और पंखों की व्यवस्था की है। मंदिर परिसर और प्रमुख मार्गों पर पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है।

सेवा शिविरों में दिखा भक्ति और सेवा का संगम : मेले के दौरान खाटूश्यामजी कस्बे में सेवा भाव का अनूठा नजारा देखने को मिला। श्री श्याम मंदिर कमेटी के साथ-साथ विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं, श्याम भक्तों और स्थानीय लोगों ने जगह-जगह सेवा शिविर लगाकर पानी, शरबत, शिकंजी, तरबूज, केले और अन्य फल वितरित किए। पदयात्री एवं श्रद्धालु इन शिविरों का लाभ उठाते हुए बाबा श्याम के जयकारे लगाते नजर आए।

Post Comment

Comment List

Latest News

निकाय-पंचायत चुनाव में टिकट को लेकर गहलोत का बड़ा बयान, बोले- मेरी सिफारिश भी मत मानना, जमीनी हकीकत देखें निकाय-पंचायत चुनाव में टिकट को लेकर गहलोत का बड़ा बयान, बोले- मेरी सिफारिश भी मत मानना, जमीनी हकीकत देखें
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने स्थानीय चुनावों में वास्तविक कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता देने पर जोर दिया है। उन्होंने...
आवाज दबा रही सरकार! खड़गे का आरोप- एक लाख इंस्टाग्राम और 15 हजार यूट्यूब चैनल को ब्लॉक करने का आदेश
केंद्रीय कैबिनेट बहुत कमजोर, राउत बोले- फडणवीस को दिल्ली बुला रहा केंद्र
जयपुर में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के पर्यटन मंत्री : 19 से 22 अगस्त तक चलेगा महामंथन, पर्यटन को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाने की तैयारी
जयपुर में कल टेक्सटाइल उद्योग पर राज्य स्तरीय कार्यशाला, अपशिष्ट जल के पुनः उपयोग पर होगा मंथन
जयपुर में मिस ओशन वर्ल्ड और मिस फ्यूजन इंडिया के गाउन राउंड का भव्य आयोजन, बीस देशों की सुंदरियां ले रहीं हिस्सा
हाई रिस्क गर्भवतियों की हुई सघन जांच, एनीमिया पीड़ितों को लगाए एफसीएम इंजेक्शन