युवक का जला शव मिला : बेटे की मौत की खबर सुन सदमे में मां की भी सांसें थमी, रात 2 बजे भांजी को किया था आखिरी फोन

यह दुर्घटना है, आत्महत्या है या हत्या

युवक का जला शव मिला : बेटे की मौत की खबर सुन सदमे में मां की भी सांसें थमी, रात 2 बजे भांजी को किया था आखिरी फोन

बाइक समेत युवक का शव जली हालत में मिला। बेटे की मौत की खबर मिलते ही उसकी 70 वर्षीय मां ने भी सदमे में दम तोड़ा। शव बाइक के पास जली हुई हालत में था। शरीर का नीचे का हिस्सा पूरी तरह जल चुका था। बाइक के नंबर के आधार पर युवक की पहचान। पुलिस मामले की तह में जाने का प्रयास कर रही है कि यह दुर्घटना है, आत्महत्या है या हत्या।

सीकर। जिले के फतेहपुर स्थित दिल्ली बाइपास हाईवे पर चित्रकूट बालाजी मंदिर के निकट शुक्रवार सुबह बाइक समेत युवक का शव जली हालत में मिला। इधर, बेटे की मौत की खबर मिलते ही उसकी 70 वर्षीय मां ने भी सदमे में दम तोड़ दिया। कोतवाली थाना अधिकारी सुरेंद्र सिंह देगडा ने बताया कि शुक्रवार सुबह साढ़े 4 बजे हादसे की सूचना मिली। मौके पर पहुंचने पर शव बाइक के पास जली हुई हालत में था। युवक का शरीर का नीचे का हिस्सा पूरी तरह जल चुका था। बाइक भी आधी जली हुई थी। पुलिस ने बाइक के नंबर के आधार पर युवक की पहचान दयाचंद (35) पुत्र हनुमान राम जाट वार्ड 47 बूबना कुआं के पास फतेहपुर के रूप में की।

पुलिस मामले की तह में जाने का प्रयास कर रही है कि यह दुर्घटना है, आत्महत्या है या हत्या। मृतक के भाई पूरणमल ने बताया कि दयाचंद घरों में जाकर कूलर पंखे ठीक करने का काम करता था। वह शाम 7 बजे घर से निकला था। उसने आखिरी फोन रात 2 बजे भांजी को किया था। शुक्रवार दोपहर 2 बजे बेटे की मौत की जानकारी मां सिंगारी देवी (70) को दी गई, जिसे सुनने के बाद वह बेहोश हो गई। चेकअप के लिए डॉक्टर को घर पर बुलाया। डॉक्टर ने जांच के बाद मां को मृत घोषित कर दिया।  

Post Comment

Comment List

Latest News

ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट पर कांग्रेस चिंतित : जयराम ने पर्यावरण मंत्री को लिखा पत्र, कहा- परियोजना के लिए किए पर्यावरण प्रभाव आकलन अध्ययन अधूरे ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट पर कांग्रेस चिंतित : जयराम ने पर्यावरण मंत्री को लिखा पत्र, कहा- परियोजना के लिए किए पर्यावरण प्रभाव आकलन अध्ययन अधूरे
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव को पत्र लिखकर आरोप लगाया कि ग्रेट निकोबार विकास परियोजना का...
लकड़ी फैक्ट्री पर पुलिस ने दी दबिश : बाल श्रम करवाने पर संचालक गिरफ्तार, देखरेख और सुरक्षा का भी नहीं रखा जा रहा था ध्यान
बजरी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली का टायर फटा : लोहे का कवर उखड़कर पैदल जा रहे युवक के सिर में लगा, हादसे में मौत
कर्नाटक में शासन व्यवस्था सत्ताधारी पार्टी में गुटबाजी के आगे लाचार : आंतरिक सत्ता संघर्षों एवं नेतृत्व अनिश्चितता से जूझ रही सरकार, मोदी ने कहा- सत्ता समीकरण बदलने के लिए पुराने सहयोगियों को धोखा देती है कांग्रेस
कृषि विज्ञान भर्ती परीक्षा -2022 पेपर लीक का बड़ा खुलासा: पूर्व आरपीएससी सदस्य बाबूलाल कटारा सहित 3 गिरफ्तार, 60 लाख में बेचा गया था पेपर
दबाव बनाया तो हमेशा के लिए बंद हो जाएगा होर्मुज जलडमरूमध्य : मिसाइल और ड्रोन इकाइयों ने अपने लक्ष्यों को पहले ही कर लिया है लॉक, मौसवी ने कहा- केवल आदेश का इंतजार
हिमंता सरमा ने राज्यपाल से की मुलाकात : सरकार बनाने का दावा पेश किया, कहा- समृद्ध असम की यात्रा को अधिक गतिशील बनाने के लिए एक बार फिर से प्रतिबद्ध