ट्रैवल्स बस से 4 करोड़ के सोने-चांदी के आभूषण बरामद, तीन व्यक्ति गिरफ्तार

संबंध में कोई बिल या वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं

ट्रैवल्स बस से 4 करोड़ के सोने-चांदी के आभूषण बरामद, तीन व्यक्ति गिरफ्तार
आबूरोड रीको थाना पुलिस ने मावल चौकी पर नाकाबंदी के दौरान एक ट्रैवल्स बस से करीब 4 करोड़ रुपए मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण बरामद। पुलिस ने बिना बिल एवं वैध दस्तावेजों के मिले आभूषणों को जब्त कर तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार।

आबू रोड। आबूरोड रीको थाना पुलिस ने मावल चौकी पर नाकाबंदी के दौरान एक ट्रैवल्स बस से करीब 4 करोड़ रुपए मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए हैं। पुलिस ने बिना बिल एवं वैध दस्तावेजों के मिले आभूषणों को जब्त कर तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। एसपी सिरोही पुष्पेन्द्र सिंह राठौड़ के निर्देश पर हवाला कारोबार एवं अन्य अवैध गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। रीको थानाधिकारी लक्ष्मण सिंह चम्पावत के नेतृत्व में मावल चौकी पर सघन नाकाबंदी की जा रही थी। नाकाबंदी के दौरान पालनपुर की ओर से आ रही पुणे-जोधपुर ट्रैवल्स बस को रोककर तलाशी ली गई। जांच में तीन यात्रियों के अलग-अलग बैगों से भारी मात्रा में सोने एवं चांदी के आभूषण बरामद हुए, जिनके संबंध में कोई बिल या वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके। 

पुलिस के अनुसार रमेश कुमार निवासी बरलूट के बैग से 1.350 किलोग्राम सोने तथा 300 ग्राम चांदी के आभूषण , गजेंद्र सिंह निवासी वेरा विलपुर के बैग से 890 ग्राम सोने के आभूषण तथा चंदू लाल निवासी गोल (हाल अहमदाबाद) के बैग से 571.5 ग्राम सोने एवं 500 ग्राम चांदी के आभूषण बरामद किए गए। वहीं कार्यवाही में 2 किलो 800 किलोग्राम सोना एवं 800 ग्राम चांदी के आभूषण जब्त किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 4 करोड़ रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने आभूषणों को जब्त कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आभूषणों के स्रोत, स्वामित्व एवं संभावित हवाला या अन्य आर्थिक गतिविधियों से जुड़े पहलुओं की जांच की जा रही है।

इन्हें किया गया गिरफ्तार
रमेश कुमार पुत्र छोगाजी प्रजापत निवासी बरलूट, गजेन्द्र सिंह पुत्र गोपाल सिंह राजपूत, निवासी वेरा विलपुर,चंदूलाल पुत्र जैसाजी सैन, निवासी गोल  को गिरफ्तार किया गया है।

Post Comment

Comment List

Latest News

परिवहन निरीक्षक से मारपीट का आरोप, संघ ने कानोता थानाधिकारी पर कार्रवाई की मांग परिवहन निरीक्षक से मारपीट का आरोप, संघ ने कानोता थानाधिकारी पर कार्रवाई की मांग
राजधानी के कानोता थाना क्षेत्र में परिवहन निरीक्षक के साथ कथित मारपीट और अभद्र व्यवहार का मामला सामने आने के...
दूरबीन तकनीक का कमाल, 90 साल की महिला की जटिल दूरबीन सर्जरी सफल
भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: प्रदर्शन में भाग लेने दिल्ली आ रहे किसानों को रोका, शंभू बॉर्डर पर हाई अलर्ट
भूकंप से तबाह वेनेज़ुएला के लिए यूएई ने बढ़ाया मदद का हाथ: वेनेज़ुएला भेजी 70 टन राहत सामग्री, मेडिकल और टेंट शिविरों पर नजर
'लॉक अप 2' में अर्जुन कपूर की होस्टिंग ने जीता फैंस का दिल, दर्शकों ने बताया शो का सबसे मनोरंजक सरप्राइज
राजौरी में बड़ा आतंकी मंसूबा नाकाम: स्कूल के पास मिला IED, भारतीय सेना ने किया निष्क्रिय
ईसरदा–रामगढ़ फीडर निर्माण पर आज बैठक, चौथ का बरवाड़ा में भूमि अधिग्रहण से पहले होगी जनसुनवाई