जमीन विवाद में भाई ने की बहन की हत्या : आरोपी भाई से पूछताछ जारी, जानें पूरा मामला

गेहूं की फसल का हिस्सा ले जाने के बहाने घर बुलाया

जमीन विवाद में भाई ने की बहन की हत्या : आरोपी भाई से पूछताछ जारी, जानें पूरा मामला

एक रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई। यहाँ महज जमीन के टुकड़े के विवाद में एक छोटे भाई ने अपनी सगी बड़ी बहन की कुल्हाड़ी से वार कर निर्मम हत्या कर दी। फसल का हिस्सा देने के बहाने बुलाया: मंजू को फोन कर गेहूं की फसल का हिस्सा ले जाने के बहाने घर बुलाया।

श्रीगंगानगर। जिले के रावला थाना इलाके के गांव 8 डीओएल में रविवार शाम एक रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई। यहाँ महज जमीन के टुकड़े के विवाद में एक छोटे भाई ने अपनी सगी बड़ी बहन की कुल्हाड़ी से वार कर निर्मम हत्या कर दी। फसल का हिस्सा देने के बहाने बुलाया: रविवार को मंजू को फोन कर गेहूं की फसल का हिस्सा ले जाने के बहाने घर बुलाया था। मंजू अपने पार्टनर के साथ गांव 8 डीओएल स्थित भाई के घर पहुंची। तब दोनों भाई-बहन के बीच जमीन में हिस्सेदारी को लेकर बहस शुरू हो गई। कुल्हाड़ी से किया जानलेवा वार- विवाद इतना बढ़ गया कि सुरेंद्र ने तैश में आकर घर में रखी कुल्हाड़ी से मंजू के सिर पर जोरदार प्रहार कर दिया। मंजू की चीख सुनकर जब उसका पार्टनर दौड़कर घर के अंदर पहुंचा, तो वह लहूलुहान हालत में फर्श पर पड़ी थी।

आरोपी हिरासत मे: सूचना मिलते ही डीएसपी प्रशांत कौशिक और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर रावला अस्पताल की मॉच्युर्री में रखवाया और आरोपी सुरेंद्र को हिरासत में ले लिया। फिलहाल पुलिस आरोपी से गहनता से पूछताछ कर रही है। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

खाद्य सुरक्षा योजना में हुई सर्जिकल स्ट्राइक: पौने दो लाख फर्जी लाभार्थियों पर बड़ा प्रहार: नाम कटे खाद्य सुरक्षा योजना में हुई सर्जिकल स्ट्राइक: पौने दो लाख फर्जी लाभार्थियों पर बड़ा प्रहार: नाम कटे
कोटा जिले में करीब 1 लाख 70 हजार अपात्र लोगों के नाम सूची से हटाए ।
वार्ड चार में गंदगी से लोग परेशान : नालियों की सफाई नहीं, खाली प्लॉट में जमा गंदा पानी, मच्छरों का प्रकोप
चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज और सोना स्थिर, जानें क्या है भाव
गर्मी के तेवर हुए तीखे, जयपुर समेत कई जिलों में हीटवेव का येलो अलर्ट
ईरानी स्पीकर ग़ालिबाफ़ का बड़ा बयान : अगर उन्होंने जरा सी गलती की तो हम करारा...', नाकेबंदी और संघर्ष-विराम का उल्लंघन करके  भ्रम में जी रहे ट्रंप
दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी : मुठभेड़ के बाद वांछित अपराधी रिज़वान गिरफ्तार, गोलीबारी कर भागने की कोशिश नाकाम
कनकपुरा रेलवे स्टेशन पर तकनीकी कार्य, हरिद्वार साबरमती एक्सप्रेस का बदला मार्ग