किशोरी से गैंगरेप कांड में 8 आरोपी गिरफ्तार, तीन दिन तक चलता रहा अत्याचार

होटल प्रबंधक भी संदेह के घेरे में

किशोरी से गैंगरेप कांड में 8 आरोपी गिरफ्तार, तीन दिन तक चलता रहा अत्याचार
श्रीगंगानगर जिले के सदर थाना क्षेत्र में एक किशोरी से कथित सामूहिक दुष्कर्म के मामले का खुलासा हुआ है कि होटल प्रबंधकों के मोबाइल फोन से पीड़िता की तस्वीरें कई लोगों को भेजी गई थीं, पुलिस अब इन मोबाइल नंबरों के आधार पर अन्य संदिग्धों की पहचान करने में जुटी हुई है।

अनूपगढ़। श्रीगंगानगर जिले के सदर थाना क्षेत्र में एक किशोरी से कथित सामूहिक दुष्कर्म के मामले का खुलासा हुआ है कि होटल प्रबंधकों के मोबाइल फोन से पीड़िता की तस्वीरें कई लोगों को भेजी गई थीं, पुलिस अब इन मोबाइल नंबरों के आधार पर अन्य संदिग्धों की पहचान करने में जुटी हुई है। तीन दिन तक अलग.अलग होटलों में हुए जघन्य अपराध में अब तक आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस अधीक्षक हरिशंकर यादव ने कहा कि पीड़िता के बयान के आधार पर कार्रवाई की जा रही है, जिन होटलों में घटनाक्रम हुआ, उन्हें भी सील कराया जाएगा।

उन्होेंने बताया कि 18 जून को घर से निकली किशोरी एक ई.रिक्शा चालक के संपर्क में आई, जिसने उसे हाउसिंग बोर्ड चौराहे स्थित एक होटल पहुंचाया। आरोप है कि इसके बाद 18 से 21 जून के बीच अलग अलग होटलों में कई लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया, मामले का खुलासा तब हुआ जब पीड़िता की मां ने सदर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन और तकनीकी जांच के आधार पर बालिका को बरामद कर पूरे मामले का पर्दाफाश किया। एसपी यादव ने  बताया कि मामले में अब तक आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि कुछ अन्य संदिग्धों को डिटेन कर पूछताछ की जा रही है। 

और बढ़ सकता है आरोपियों का आंकड़ा
मोबाइल फोन से मिले फोटो और चैट के आधार पर कई नए संदिग्ध सामने आए हैं, पुलिस को आशंका है कि मामले में शामिल आरोपियों की संख्या और बढ़ सकती है। जिन लोगों को बालिका की तस्वीरें भेजी गई थीं, उनसे भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में डिजिटल साक्ष्य, पीड़िता के बयान और अन्य सबूतों के आधार पर मजबूत चार्जशीट तैयार की जाएगी। पुलिस पूरे नेटवर्क की तह तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। 
  

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

एसएमएस अस्पताल के मरीजों को बड़ी राहत, महंगी जांचों पर जल्द मिलेगा फायदा एसएमएस अस्पताल के मरीजों को बड़ी राहत, महंगी जांचों पर जल्द मिलेगा फायदा
जयपुर के सवाई मानसिंह हॉस्पिटल में 2 हजार रुपए से अधिक लागत वाली जांचों के लिए मरीजों को अब जल्द...
इतिहास रच गए PM Modi! सेशेल्स के स्वतंत्रता दिवस में शामिल होने वाले बने पहले भारतीय प्रधानमंत्री
नेत्र विभाग को मोतियाबिंद, धूल फांक रही ग्रीन लेज़र मशीन
जरा संभल कर...सड़कों पर दौड़ रहे ओवरलोड यमदूत
अतिक्रमण की भरमार, जाम फल-सब्जी कारोबार
नोएडा: हाईराइज सोसाइटी में आग लगने से मचा हड़कंप, धुएं के गुबार ने बढ़ाई लोगों की धड़कनें; 6 दमकल गाड़ियां मौके पर 
जयपुर में भीषण हादसा: रिसॉर्ट की दीवार ढ़हने से 2 महिलाओं समेत 3 मजदूरों की दर्दनाक मौत, 12 से ज्यादा घायल