तबेले में गढ़ी मिली 2.5 करोड़ की हेरोइन, दो लाख रुपए की नकदी और दो मोबाइल फोन बरामद

दोपहर करीब 12 बजे सर्च अभियान शुरू

तबेले में गढ़ी मिली 2.5 करोड़ की हेरोइन, दो लाख रुपए की नकदी और दो मोबाइल फोन बरामद
बीएसएफ और सीआईडी की संयुक्त टीम ने एक तबेले में जमीन के नीचे गाड़कर छिपाई गई करीब डेढ़ करोड़ की 400 ग्राम हेरोइन और ढाई लाख रुपए की नकदी बरामद कर एक युवक को हिरासत में लिया। एएसपी रामेश्वर लाल ने बताया कि सूचना मिली कि गांव 365 हैंड निवासी कुलदीप पुत्र गुरमीत सिंह के घर में हेरोइन छिपाकर रखी गई।

अनूपगढ़। रावला के सीमावर्ती क्षेत्र के गांव 365 हेड में पुलिस, बीएसएफ और सीआईडी की संयुक्त टीम ने एक तबेले में जमीन के नीचे गाड़कर छिपाई गई करीब डेढ़ करोड़ की 400 ग्राम हेरोइन और ढाई लाख रुपए की नकदी बरामद कर एक युवक को हिरासत में लिया है। एएसपी रामेश्वर लाल ने बताया कि सूचना मिली कि गांव 365 हैंड निवासी कुलदीप पुत्र गुरमीत सिंह के घर में हेरोइन छिपाकर रखी गई है। सूचना की पुष्टि के बाद दोपहर करीब 12 बजे सर्च अभियान शुरू किया।

उन्होंने बताया कि सुरक्षा एजेंसियों की टीम को देखकर कुलदीप सिंह और घर में मौजूद लोग धबरा गए। प्रारम्भिक पूछताछ में कुलदीप सिंह टामटोल करता रहा, लेकिन सख्ती से पूछताछ में उसने पशुओं के बाड़े में समान दबा होने की जानकारी दी। इसके बाद तबेले की खुदाई करवाई गई। खुदाई के दौरान दो अलग.अलग स्थानों से दो पैकेट हेरोइन और करीब दो लाख रुपए नकदी तथा दो मोबाइल फोन बरामद किए गए। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

सोना-चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी, जानें क्या है भाव सोना-चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी, जानें क्या है भाव
शुद्ध सोना एक हज़ार रुपए बढ़कर 1,52,000 रुपए प्रति दस ग्राम। जेवराती सोना 900 रुपए तेज होकर 1,41,300 रुपए प्रति...
सूर्योदय से पहले अभिषेक बनर्जी के घर पहुंची पुलिस, क्या है मामला?
मां-बेटी की हत्या का राज खुला, ट्रैक्टर की किस्त चुकाने के लिए देवर-देवरानी ने रची साजिश  
अस्पताल से उठकर फतहसागर पहुंचा युवक, झील में छलांग लगाकर दी जान
मोदी फ्रांस और स्लोवाकिया की 6 दिवसीय यात्रा पर रवाना : वैश्विक नेताओं से करेंगे मुलाकात, मैक्रों और फिको के साथ होगी द्विपक्षीय बातचीत
दक्षिण अमेरिका के सबसे खतरनाक गैंग का अंत : ट्रेन डे अरागुआ का सरगना ढेर, 50 लाख डॉलर के ईनामी गैंगस्टर का खात्मा
तबेले में गढ़ी मिली 2.5 करोड़ की हेरोइन, दो लाख रुपए की नकदी और दो मोबाइल फोन बरामद