विद्युत निगम पर लापरवाही का आरोप : बारिश के पानी में उतरा करंट, चपेट में आने से युवक की मौत

लोग अस्पताल के बाहर धरने पर बैठे

विद्युत निगम पर लापरवाही का आरोप : बारिश के पानी में उतरा करंट, चपेट में आने से युवक की मौत
मालपुरा में बारिश के दौरान करंट लगने से युवक की मौत के बाद रैगर समाज ने जिला अस्पताल के बाहर धरना दिया। परिजनों ने 1 करोड़ रुपए मुआवजा, सरकारी नौकरी और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। प्रशासन से पांच दौर की वार्ता के बाद आर्थिक सहायता, भूखंड और सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के आश्वासन पर पोस्टमॉर्टम कराया गया।

मालपुरा। शहर के महावीर मार्ग पर मंगलवार शाम बारिश के दौरान पानी में उतरे करंट की चपेट में आने से 27 वर्षीय युवक की मौत के बाद बुधवार को रैगर समाज ने राजकीय जिला अस्पताल के बाहर धरना.प्रदर्शन किया। प्रशासन और समाज के प्रतिनिधियों के बीच पांच दौर की वार्ता के बाद शाम करीब 6 बजे सहमति बनी, जिसके बाद मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम कराया गया। जानकारी के अनुसार मंगलवार को हुई तेज बारिश से शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया था। शास्त्री नगर निवासी राहुल वर्मा दुकान से घर लौट रहा था कि महावीर मार्ग पर जलभराव के बीच एक विद्युत पोल के पास पहुंचते ही पोल में दौड़ रहे करंट की चपेट में आ गए। घटना के विरोध में रैगर समाज ने विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगा अस्पताल के बाहर धरना दिया। प्रदर्शनकारियों ने पीड़ित परिवार को 1 करोड़ मुआवजाए आश्रित को सरकारी नौकरी तथा जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ  कार्रवाई की मांग की। 

इन मांगों पर बनी सहमति
उपखंड अधिकारी कपिल शर्मा, डीएसपी आशीष प्रजापत और अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में हुई वार्ता के बाद प्रशासन ने मुख्यमंत्री सहायता कोष व विद्युत विभाग से आर्थिक सहायता दिलाने, नगर पालिका बोर्ड में आश्रित को भूखंड देने का प्रस्ताव रखने, प्रधानमंत्री आवास योजना सहित अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का लिखित आश्वासन दिया। इसके बाद परिजनों ने पोस्टमॉर्टम के लिए सहमति दी। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

सीएचसी हतूण्डी में रक्तदान शिविर, 73 यूनिट रक्त संग्रहित; गर्भवती महिलाओं और मरीजों को मिलेगा लाभ सीएचसी हतूण्डी में रक्तदान शिविर, 73 यूनिट रक्त संग्रहित; गर्भवती महिलाओं और मरीजों को मिलेगा लाभ
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) हतूण्डी में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में क्षेत्रवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। शिविर में कुल 73...
पांच करोड़ रिश्वत के आरोपों पर भाजपा का आप सरकार पर हमला, परमजीत कैथ बोले- सच्चाई जानना चाहती है जनता 
NDA में ऑल इंडिया तीसरी रैंक से NHAI में उप प्रबंधक तक, प्रदीप चारण ने सफलता की नई मिसाल कायम की
तेजस्वी यादव ने जेल में 19 वर्षीय रोशन यादव की मौत पर उठाए सवाल, NHRC से स्वतंत्र जांच और न्याय की मांग की
बांध में आपत्तिजनक स्थिति में नहाने का वीडियो वायरल: अलवर के प्रधानाचार्य पर शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, विभागीय जांच के आदेश
जयपुर-यामानाशी ज्वैलरी एसोसिएशन मिलकर बढ़ाएं कारोबार और रोजगार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
सीएम ने ली बैठक :  त्योहारों पर सुरक्षा में नहीं रहे कोई चूक, प्रभावी कार्ययोजना से संभालें व्यवस्था